The Park Indore Food Festival

The Park Indore : द पार्क इंदौर के ‘लखनवी फ़ूड फेस्टिवल’ में शाही व्यंजनों का ज़ायका

इंदौर : द पार्क इंदौर हर बार शहरवासियों को नए–नए ज़ायकों से रूबरू करवाने के लिए तरह-तरह के फूड फेस्टिवल का आयोजन करता है। इस बार शहरवासियों को मशहूर नवाबी खान-पान और खास लखनवी स्वाद से परिचित होने का मौका मिलेगा क्योंकि द पार्क इंदौर द्वारा ‘लखनवी फ़ूड फेस्टिवल’ का आयोजन किया गया है। यह 10 दिवसीय फूड फेस्टिवल द पार्क इंदौर के ऑल डे डाइनिंग रेस्टोरेंट एपी सेंटर में 07 अक्टूबर से 16 अक्टूबर 2022 तक किया गया है। मेहमान स्वादिष्ट लखनवी व्यंजनों का लुत्फ़ लंच और डिनर बुफे में उठा सकते हैं।
‘लखनवी’फूड फेस्टिवल में लखनवी भोजन बनाने में माहिर, शेफ हेड गौरव मल्होत्रा और उनकी टीम लखनवी व्यंजनों के स्वाद का जादू बिखेरेंगे। उन्होंने विशेष मेन्यू तैयार किया है जिसमें लखनऊ के विशेष, क्लासिक, प्राचीन व्यंजन शामिल है। इस फूड फेस्टिवल में मेहमान शाही अवधी व्यंजनों के ज़ायके के साथ, लाइट म्यूजिक का भी आनंद लेंगे।
द पार्क इंदौर के जनरल मेनेजर देबजीत बनर्जी ने बताया, “लखनवी भोजन भारत में बेहद लोकप्रिय है और इसकी सुगंध व शाही स्वाद के लिए सराहना की जाती है। ‘लखनवी फ़ूड फेस्टिवल’ के माध्यम से, हम शहरवासियों को लखनऊ के राजसी शाही, पारंपरिक एवं प्राचीन व्यंजन पेश करेंगे। वहा के मशहूर वेज और नॉन-वेज व्यंजनों को खास शहरवासियों के लिए लाया गया है। हम हमेशा शहरवासियों को अलग और नए स्वादिष्ट व्यंजन पेश करने की कोशिश करते हैं ताकि शहर के खाने के शौकीन लोग हर व्यंजन का आनंद उठा सकें।“
एग्जीक्यूटिव शेफ गौरव मल्होत्रा ने कहा “लखनवी व्यंजन अपने स्वाद की विशेषता, नजाकत व खुशबू के लिए पहचाने जाते है। इतिहास और संस्कृतियों ने खाना पकाने की विधि को प्रभावित किया है। हर क्षेत्र की संस्कृति एवं परंपरा वहाँ के व्यंजनों में झलकती है। लखनवी व्यंजन के जायकों की खासियत न केवल इसके विभिन्न प्रकार के व्यंजनों में है, बल्कि इसमें प्रयोग की गई सामग्री और मसालों में भी हैं। इन मसालों में इलायची, केसर इत्यादि शामिल हैं। हम चाहते हैं कि शहरवासी शाही लखनवी व्यंजनों का लुत्फ़ उठाएं एवं उनका अनुभव यादगार रहे।”
इस फूड फेस्टीवल में शहरवासी लखनऊ के लोकप्रिय व्यंजन जैसे गलौटी कबाब, चिकन शम्मी कबाब, मटन शम्मी कबाब, शीरमल, दम मुर्ग की कच्ची बिरयानी, काजू करी, दम आलू लखनवी, मुर्ग शाही कोरमा, शबनम करी, निहारी और कुलचा, टुंडे कबाब, डोरा कबाब आदि । फूड फेस्टिवल में विभिन्न प्रकार की बिरयानी, कबाब और डेज़र्ट भी परोसे जाएंगे।

×
Date : 08 October 2022 Posted By : EDITOR
The Park Indore : द पार्क इंदौर के ‘लखनवी फ़ूड फेस्टिवल’ में शाही व्यंजनों का ज़ायका
News Image

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Releated

प्रदेश के समग्र विकास और बुनियादी ढांचे को सुदृढ़ करने के लिए 23 हजार 300 करोड़ रुपये से अधिक के प्रस्तावों को स्वीकृति

📰 Generate e-Paper Clip प्रदेश के समग्र विकास और बुनियादी ढांचे को सुदृढ़ करने के लिए 23 हजार 300 करोड़ रुपये से अधिक के प्रस्तावों को स्वीकृति वनों के संवर्धन एवं वन्यजीव संरक्षण कार्यों के लिए 17 हजार 240 करोड़ रुपये से अधिक की स्वीकृति पन्ना, विदिशा, मऊगंज, सीधी, सिंगरौली और उज्जैन की सिंचाई परियोजनाओं […]