The Park Indore The cuisine of Magadha will be available in Indore

The Park Indore : द पार्क इंदौर में 19 अक्टूबर तक मिलेगा मगध के पकवानों का स्वाद

‘फ्रॉम द हाउस ऑफ मगध’ बिहार के स्वाद, सुगंध और परंपरा का अनूठा उत्सव

The Park Indore : द पार्क इंदौर में 19 अक्टूबर तक मिलेगा मगध के पकवानों का स्वाद

इंदौर । भारत विभिन्न संस्कृतियों और खानपान परंपराओं से भरपूर देश है, जहाँ हर क्षेत्र का खाना अलग होता है। बिहार जो पहले मगध का हिस्सा था, इस राज्य का इतिहास, भूगोल और सदियों से हुए सांस्कृतिक मेल-जोल को दर्शाता है। इसी स्वाद, परंपरा और संस्कृति को करीब से महसूस करने का अवसर इंदौरवासियों को मिल रहा है। द पार्क इंदौर अपने प्रसिद्ध रेस्तरां एपिसेंटर में लाया है बिहार की मिट्टी से जुड़ी स्वाद यात्रा ‘फ्रॉम द हाउस ऑफ मगध’, जो 8 अक्टूबर से 19 अक्टूबर तक आयोजित किया जा रहा है। यह फेस्टिवल न सिर्फ खाने का, बल्कि बिहार की पारंपरिक रसोई को करीब से महसूस करने का मौका दे रहा है।
द पार्क इंदौर के एग्जेक्युटिव शेफ संतोष यादव ने कहा, “इस विशेष आयोजन में मगध क्षेत्र के वे व्यंजन शामिल किए गए हैं जो पीढ़ियों से भारतीय रसोई की विरासत का हिस्सा रहे हैं। यहां हर डिश में बिहार की बोली, मिट्टी और मसालों की कहानी मिलेगी। पारंपरिक देसी तड़के और आधुनिक प्रस्तुति के मेल से यह फेस्टिवल स्वाद, सुगंध और सांस्कृतिक अनुभव का संगम बनेगा। फेस्टिवल में परोसे जाने वाले व्यंजनों में लिट्टी चोखा, ओल अहुना, दाल पीठा, मटर घुघनी, भोज आलू परवल, चंपारण मटन, अहुना मुर्गी, चंद्रकला, परवल की मिठाई, अनरसा और पन्तुआ जैसे पारंपरिक व्यंजन शामिल हैं, जो हर थाली को बिहारी स्वाद से भर देंगे।”
द पार्क इंदौर के फूड एंड बेवरेज डायरेक्टर सुदीप कांजीलाल ने कहा, “फेस्टिवल के दौरान एपिसेंटर रेस्तरां को बिहार की संस्कृति की झलक दिखाने वाले पारंपरिक सजावट से संवारा गया है। लोक संगीत, मिट्टी के बर्तनों और देसी खुशबुओं से सजा यह आयोजन मेहमानों को “मगध की रसोई” में होने का वास्तविक अनुभव देगा। फूड फेस्टिवल का उद्देश्य भारतीय क्षेत्रीय व्यंजनों की विविधता को सम्मान देना और लोगों को बिहार की पाक परंपरा से जोड़ना है। शहर के फूड लवर्स 8 से 19 अक्टूबर तक द पार्क इंदौर के एपिसेंटर रेस्तरां में इस स्वाद यात्रा का हिस्सा बन सकते हैं, जहाँ हर निवाला बिहार की मिट्टी की कहानी कहेगा।”

×
Date : 10 October 2025 Posted By : EDITOR
The Park Indore : द पार्क इंदौर में 19 अक्टूबर तक मिलेगा मगध के पकवानों का स्वाद
News Image

‘फ्रॉम द हाउस ऑफ मगध’ बिहार के स्वाद, सुगंध और परंपरा का अनूठा उत्सव

The Park Indore : द पार्क इंदौर में 19 अक्टूबर तक मिलेगा मगध के पकवानों का स्वाद

इंदौर । भारत विभिन्न संस्कृतियों और खानपान परंपराओं से भरपूर देश है, जहाँ हर क्षेत्र का खाना अलग होता है। बिहार जो पहले मगध का हिस्सा था, इस राज्य का इतिहास, भूगोल और सदियों से हुए सांस्कृतिक मेल-जोल को दर्शाता है। इसी स्वाद, परंपरा और संस्कृति को करीब से महसूस करने का अवसर इंदौरवासियों को मिल रहा है। द पार्क इंदौर अपने प्रसिद्ध रेस्तरां एपिसेंटर में लाया है बिहार की मिट्टी से जुड़ी स्वाद यात्रा ‘फ्रॉम द हाउस ऑफ मगध’, जो 8 अक्टूबर से 19 अक्टूबर तक आयोजित किया जा रहा है। यह फेस्टिवल न सिर्फ खाने का, बल्कि बिहार की पारंपरिक रसोई को करीब से महसूस करने का मौका दे रहा है।
द पार्क इंदौर के एग्जेक्युटिव शेफ संतोष यादव ने कहा, "इस विशेष आयोजन में मगध क्षेत्र के वे व्यंजन शामिल किए गए हैं जो पीढ़ियों से भारतीय रसोई की विरासत का हिस्सा रहे हैं। यहां हर डिश में बिहार की बोली, मिट्टी और मसालों की कहानी मिलेगी। पारंपरिक देसी तड़के और आधुनिक प्रस्तुति के मेल से यह फेस्टिवल स्वाद, सुगंध और सांस्कृतिक अनुभव का संगम बनेगा। फेस्टिवल में परोसे जाने वाले व्यंजनों में लिट्टी चोखा, ओल अहुना, दाल पीठा, मटर घुघनी, भोज आलू परवल, चंपारण मटन, अहुना मुर्गी, चंद्रकला, परवल की मिठाई, अनरसा और पन्तुआ जैसे पारंपरिक व्यंजन शामिल हैं, जो हर थाली को बिहारी स्वाद से भर देंगे।"
द पार्क इंदौर के फूड एंड बेवरेज डायरेक्टर सुदीप कांजीलाल ने कहा, "फेस्टिवल के दौरान एपिसेंटर रेस्तरां को बिहार की संस्कृति की झलक दिखाने वाले पारंपरिक सजावट से संवारा गया है। लोक संगीत, मिट्टी के बर्तनों और देसी खुशबुओं से सजा यह आयोजन मेहमानों को “मगध की रसोई” में होने का वास्तविक अनुभव देगा। फूड फेस्टिवल का उद्देश्य भारतीय क्षेत्रीय व्यंजनों की विविधता को सम्मान देना और लोगों को बिहार की पाक परंपरा से जोड़ना है। शहर के फूड लवर्स 8 से 19 अक्टूबर तक द पार्क इंदौर के एपिसेंटर रेस्तरां में इस स्वाद यात्रा का हिस्सा बन सकते हैं, जहाँ हर निवाला बिहार की मिट्टी की कहानी कहेगा।"

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Releated

ग्वालियर शीतला माता मंदिर हादसा,  बेकाबू ट्रक ने श्रद्धालुओं को कुचला, 15 की मौत

📰 Generate e-Paper Clip ग्वालियर शीतला माता मंदिर हादसा,  बेकाबू ट्रक ने श्रद्धालुओं को कुचला, 15 की मौत मुख्यमंत्री ने पुलिस अधिकारियों पर कार्रवाई के दिए निर्देश ग्वालियर । मध्य प्रदेश के ग्वालियर जिले में शीतला माता मंदिर के पास रविवार तड़के हुए भीषण सड़क हादसे ने पूरे क्षेत्र को झकझोर कर रख दिया। नवरात्र […]

मध्यप्रदेश में निवेश हर दृष्टि से आपको लाभ देगा : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

📰 Generate e-Paper Clip मध्यप्रदेश में निवेश हर दृष्टि से आपको लाभ देगा : मुख्यमंत्री डॉ. यादव मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने आंध्र प्रदेश में की प्रमुख निवेशकों से भेंट मध्यप्रदेश में निवेश प्रोत्साहन के लिए लागू की गई नीतियों की दी जानकारी जीआईएस 2027 के लिये किया आमंत्रित भोपाल : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने […]