The Sabarmati Report met Chief Minister Dr. Yada

मुख्यमंत्री डॉ. यादव से मिले “द साबरमती रिपोर्ट” फिल्म के कलाकार

 

मुख्यमंत्री डॉ. यादव से मिले “द साबरमती रिपोर्ट” फिल्म के कलाकार

भोपाल : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव से आज मुख्यमंत्री निवास में “द साबरमती रिपोर्ट” फिल्म के कलाकार श्री विक्रांत मैसी, सुश्री राशि खन्ना एवं फिल्म निर्माण से जुड़े अन्य सदस्यों ने भेंट की। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने फिल्म के कलाकारों को एक उत्कृष्ट फिल्म में अभिनय के लिए बधाई दी। इस अवसर पर फिल्म कलाकारों के दल द्वारा गत वर्ष प्रारंभ हुए फिल्मांकन के बाद से अब तक के अनुभव और संस्करण भी साझा किए। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कलाकारों का अंगवस्त्रम् भेंट करने के साथ मिठाई खिलाकर स्वागत किया। फिल्म के कलाकारों ने मुख्यमंत्री डॉ. यादव को उनके द्वारा “जाणता राजा” और अन्य नाटकों में किए गए अभिनय का उल्लेख करते हुए कला जगत से जुड़े रहने के लिए बधाई दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Releated

आने वाली पीढ़ी को सिकल सेल से बचाना सबकी ज़िम्मेदारी : राज्यपाल श्री पटेल

Print 🖨 PDF 📄 eBook 📱आने वाली पीढ़ी को सिकल सेल से बचाना सबकी ज़िम्मेदारी : राज्यपाल श्री पटेल राज्यपाल जनजातीय जीवन रक्षा एवं सिकल सेल हितैषी संवाद कार्यक्रम में हुए शामिल भोपाल : राज्यपाल श्री मंगुभाई पटेल ने कहा है कि सिकल सेल एनीमिया के उन्मूलन के लिए जेनेटिक काउंसलिंग और व्यापक जन-जागरूकता सबसे […]

उज्जैन प्राचीन काल से है समय गणना और खगोल विज्ञान का वैश्विक केंद्र : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव

Print 🖨 PDF 📄 eBook 📱उज्जैन प्राचीन काल से है समय गणना और खगोल विज्ञान का वैश्विक केंद्र : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव महाकाल द मास्टर ऑफ टाइम से स्टैंडर्ड टाइम तक ले जाना इस विमर्श का उद्देश्य: केंद्रीय शिक्षा मंत्री श्री प्रधान सम्राट विक्रमादित्य ‘द हेरिटेज इकाई की विस्तार परियोजना का हुआ भूमि-पूजन, धार्मिक […]