The show will be of nine episodes, follow my friend Urfi Javed

नौ एपिसोड का होगा शो फॉलो कर लो यार उर्फी जावेद

 

Mumbai: अपने बेबाक अंदाज के लिए मशहूर उर्फी जावेद का शो का नाम फॉलो कर लो यार है, जो कि नौ एपिसोड का होगा। यह शो 23 अगस्त को ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज होगा। इसमें ऑडियो-विजुअल स्टोरीटेलिंग का एक अनस्क्रिप्टेड कॉन्सेप्ट रखा गया है। एक ऐसी हस्ती, जिसे कुछ लोग नफरत करते हैं और कुछ लोग प्यार करते हैं। लेकिन, इसके बावजूद कोई भी उसे अनदेखा नहीं कर पाता है, फॉलो कर लो यार उर्फी जावेद के इर्द-गिर्द के उन्हीं रहस्य को सामने लाएगा। यह वेब सीरीज उर्फी के जीवन, उसके सफर और मुश्किलों को पार करने के बारे में है। इन्हीं सब बातों को मुख्य रूप से वेब सीरीज में दिखाया जाएगा। साथ ही उर्फी के खराब पारिवारिक जीवन के बारे में भी फोकस होगा। प्राइम वीडियो इंडिया के ओरिजिनल के प्रमुख निखिल मधोक ने एक बयान में कहा, ‘महत्वाकांक्षा की कहानियां हमेशा दर्शकों को पसंद आती हैं और लखनऊ की एक साधारण लड़की से देश के सबसे पहचाने जाने वाले चेहरे तक उर्फी की यात्रा किसी प्रेरणा से कम नहीं है। उन्होंने कहा, उनकी कहानी फैशन और मनोरंजन की दुनिया में अपना अनूठा रास्ता बनाने के संकल्प और जुनून को दिखाती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Releated

Imagine If’s Kaliyug Rising – The Beginning, directed by award winning filmmaker Prataya Saha, becomes India’s only film in Global Top 10

Print 🖨 PDF 📄 eBook 📱Imagine If’s Kaliyug Rising – The Beginning, directed by award winning filmmaker Prataya Saha, becomes India’s only film in Global Top 10 Mumbai: In a landmark moment for Indian AI cinema, Kalyug Rising – The Beginning secured a spot among the Top 10 at the prestigious Higgsfield “Make Your Action” […]

आइकॉन स्टार अल्लू अर्जुन ने बेटे के जन्मदिन पर लुटाया प्यार, शेयर की बेहद क्यूट फोटो, बोले- “हैप्पी बर्थडे मेरे चिन्नी बाबू”

Print 🖨 PDF 📄 eBook 📱आइकॉन स्टार अल्लू अर्जुन ने बेटे के जन्मदिन पर लुटाया प्यार, शेयर की बेहद क्यूट फोटो, बोले- “हैप्पी बर्थडे मेरे चिन्नी बाबू” Mumbai: आइकॉन स्टार अल्लू अर्जुन ने अपने बेटे के जन्मदिन पर एक स्पेशल सोशल मीडिया पोस्ट शेयर करके फैंस को अपनी पर्सनल लाइफ की एक प्यारी सी झलक […]