The women's wing broke the backbone of Pakistan

गुजरात दौरे के दौरान रोड शो कर पीएम मोदी ने कहा- कांटे को निकालकर रहेंगे

मोदी-मोदी और भारत माता की जय के नारों से गूंजा आसमान

अहमदाबाद । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपने दो दिवसीय गुजरात दौरे पर मंगलवार को गांधीनगर पहुंचे, जहां उन्होंने एक भव्य रोड शो और 5,536 करोड़ रुपये की विकास परियोजनाओं का लोकार्पण व शिलान्यास किया। यह दौरा जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद हुए ऑपरेशन सिंदूर के बाद प्रधानमंत्री का पहला गुजरात आगमन था। गांधीनगर में आयोजित रोड शो में हज़ारों लोगों की भीड़ उमड़ी, जिन्होंने मोदी-मोदी और भारत माता की जय के नारों से माहौल को जोशीला बना दिया।
राजभवन से महात्मा मंदिर तक करीब डेढ़ किलोमीटर लंबे इस रोड शो के दौरान भगवा झंडे, फूलों की वर्षा और देशभक्ति के गीतों से वातावरण उत्सवमय हो गया। प्रधानमंत्री ने इस मौके पर देशवासियों को संबोधित करते हुए पाकिस्तान पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा, हम कांटे को निकालकर रहेंगे। उनका इशारा कश्मीर और पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (पीओके) की ओर था। अपने भाषण में प्रधानमंत्री ने हाल ही में देशभर में देखी गई राष्ट्रभक्ति की भावना को रेखांकित करते हुए कहा, जहां-जहां गया, वहां देशभक्ति का ज्वार दिखा। ये सिर्फ गुजरात नहीं, पूरे हिंदुस्तान की भावना है।

पीएम मोदी ने गुजरात के 75वें स्थापना वर्ष और भारत के भविष्य को लेकर भी अपनी योजनाएं साझा कीं। उन्होंने कहा कि 2025 में जब गुजरात 75 वर्ष पूरे करेगा, उनका सपना है कि भारत में ओलंपिक आयोजित हो। उन्होंने गुजरात के व्यापारी इतिहास से लेकर हीरे के निर्यात तक की यात्रा को देश की प्रगति का प्रतीक बताया। प्रधानमंत्री ने 2047 में आज़ादी के 100 साल पूरे होने की ओर इशारा करते हुए कहा कि तब तक भारत को विश्व की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनाना है। इसके लिए उन्होंने विदेशी उत्पादों के बहिष्कार और स्वदेशी अपनाने का आह्वान किया।
कश्मीर पर बोलते हुए पीएम मोदी ने 1947 के बंटवारे और पाकिस्तान के हमलों का जिक्र किया। उन्होंने कहा, अगर सरदार पटेल की बात मानी जाती, अगर हमने पहले ही आतंकियों को समाप्त कर दिया होता, तो आज ये दिन न देखना पड़ता। जो पहलगाम में हुआ, वह उसी पुराने हमले का नया, विकृत रूप है।
प्रधानमंत्री मोदी का यह दौरा आगामी चुनावों और देश के बदलते माहौल के बीच भाजपा के लिए अहम माना जा रहा है। राष्ट्रवाद, विकास और आत्मनिर्भर भारत की अपील के साथ उन्होंने एक बार फिर गुजरात की धरती से अपने राजनीतिक और वैचारिक एजेंडे को धार दी है।

×
Date : 27 May 2025 Posted By : EDITOR
गुजरात दौरे के दौरान रोड शो कर पीएम मोदी ने कहा- कांटे को निकालकर रहेंगे
News Image

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Releated

भारत-ब्रिटेन व्यापार समझौते से किसानों और छोटे कारोबारियों के लिए खुलेंगे नए अवसर, विदेश मंत्रालय ने गिनाए बड़े फायदे

📰 Generate e-Paper Clip भारत-ब्रिटेन व्यापार समझौते से किसानों और छोटे कारोबारियों के लिए खुलेंगे नए अवसर, विदेश मंत्रालय ने गिनाए बड़े फायदे नई दिल्ली। भारत-ब्रिटेन मुक्त व्यापार समझौता (एफटीए) भारतीय किसानों, निर्यातकों और छोटे कारोबारियों के लिए ब्रिटेन के बाजार में नए अवसर खोल रहा है। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने कहा […]

गांधी सागर बना मंदसौर अंचल और प्रदेश के समग्र विकास को समर्पित केबिनेट बैठक का साक्षी

📰 Generate e-Paper Clip गांधी सागर बना मंदसौर अंचल और प्रदेश के समग्र विकास को समर्पित केबिनेट बैठक का साक्षी मंदसौर में एग्रो पार्क और रसायन पार्क के प्रस्ताव,रतलाम में बायो फार्मा पार्क के अतिरिक्त धार में वस्त्र एवं संबद्ध उद्योग पार्क के प्रस्तावों पर मंत्रि-परिषद की मंजूरी कैबिनेट का एक और बड़ा निर्णय – […]