The women's wing broke the backbone of Pakistan

ऑपरेशन सिंदूर कैसे बीएसएफ की महिला विंग ने तोड़ दी पाकिस्तान की रीढ़ की हडडी, घुटनों पर आया आंतकी मुल्क

नई दिल्ली । सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) ने पुष्टि की कि अखनूर इलाके के सामने सियालकोट जिले में पाकिस्तानी सेना द्वारा बिना उकसावे के की गई गोलीबारी के बाद एक आतंकवादी लांचपैड को “पूरी तरह से नष्ट” किया गया था। बीएसएफ अधिकारियों के अनुसार, लूनी में लांचपैड, जिसका कथित तौर पर घुसपैठ और सीमा पार हमलों को सुविधाजनक बनाने के लिए इस्तेमाल होता था, एक सटीक हमले में नष्ट किया गया। यह जवाबी कार्रवाई तब हुई, जब पाकिस्तानी सेना ने जम्मू में अंतरराष्ट्रीय सीमा पर बीएसएफ चौकियों पर बिना उकसावे के गोलीबारी की। इस कामयाबी के बारे में आधिकारिक बयान जारी करके बताया गया है कि कैसे बीएसएफ ने ऑपरेशन सिंदूर के अंदर ही पाकिस्तान को कमजोर कर दिया क्योंकि बीएसएफ से पाकिस्तान की रीढ़ लूनी लांच पैड को तबाह कर दिया।
ऑपरेशन सिंदूर पर बीएसएफ के आईजी जम्मू शशांक आनंद ने बताया कि ऑपरेशन सिंदूर के दौरान बीएसएफ की महिला कर्मियों ने अग्रिम ड्यूटी चौकियों पर लड़ाई लड़ी। हमारी बहादुर महिला कर्मियों, सहायक कमांडेंट नेहा भंडारी ने एक अग्रिम चौकी की कमान संभाली, कांस्टेबल मंजीत कौर, कांस्टेबल मलकीत कौर, कांस्टेबल ज्योति, कांस्टेबल संपा और कांस्टेबल स्वप्ना और अन्य ने ऑपरेशन के दौरान पाकिस्तान के खिलाफ अग्रिम चौकियों पर लड़ाई लड़ी।
इस दौरान बीएसएफ के सब-इंस्पेक्टर मोहम्मद इम्तियाज, कांस्टेबल दीपक कुमार और भारतीय सेना के नायक सुनील कुमार को खो दिया। हम अपने दो पोस्ट का नाम अपने खोए हुए कर्मियों के नाम पर रखने का प्रस्ताव रखते हैं, और एक पोस्ट का नाम सिंदूर रखने का प्रस्ताव रखते हैं।
बीएसएफ डीआईजी चितर पाल कहते हैं, 9 मई को पाकिस्तान ने हमारी कई चौकियों को निशाना बनाया। सबसे पहले उन्होंने फ्लैट ट्रैजेक्टरी हथियार और मोर्टार से हमारी चौकियों को निशाना बनाया। उन्होंने हमारे एक गांव अब्दुलियान को भी निशाना बनाया। हमारे बीएसएफ जवानों ने उन्हें मुंहतोड़ जवाब दिया। जब उन्होंने फायरिंग कम की तब उन्होंने ड्रोन की गतिविधि बढ़ा दी। जवाब में बीएसएफ ने पाकिस्तानी आतंकी ठिकानों मस्तपुर को निशाना बनाकर तबाह कर दिया। बीएसएफ डीआईजी वरिंदर दत्ता बताते हैं, 8 मई को खबर मिली थी कि सीमा पार पाकिस्तान के लूनी आतंकी ठिकानों पर 18 से 20 आतंकी मौजूद हैं और वे यहां घुसपैठ कर सकते हैं। लेकिन तभी बीएसएफ ने लूनी आंतकी ठीकने पर हमला करके उस तबाह कर दिया।
बीएसएफ ने बताया कि 8 मई हमारी निगरानी ने सीमा की ओर आ रहे 40-50 लोगों की हरकतों का पता लगाया। हमारे ओर से एहतियातन हमला किया। इसके तुरंत बाद, पाकिस्तान ने बीएसएफ की सीमा चौकियों पर गोलीबारी शुरू कर दी, जिसका हमने भी मुंहतोड़ जवाब दिया।

×
Date : 27 May 2025 Posted By : EDITOR
ऑपरेशन सिंदूर कैसे बीएसएफ की महिला विंग ने तोड़ दी पाकिस्तान की रीढ़ की हडडी, घुटनों पर आया आंतकी मुल्क
News Image

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Releated

‘फ्रांस में हिंसा के लिए कोई जगह’, प्रदर्शनकारियों को इमैनुएल मैक्रों ने दी वॉर्निंग

📰 Generate e-Paper Clip ‘फ्रांस में हिंसा के लिए कोई जगह’, प्रदर्शनकारियों को इमैनुएल मैक्रों ने दी वॉर्निंग फ्रांस में महंगाई के खिलाफ शनिवार को 8 लाख लोग सड़कों पर उतर आए। UNN: फ्रांस में बेरोजगारी, बढ़ती महंगाई, स्कूलों के खराब हालात और सरकार की नीतियों के खिलाफ छात्रों और कई यूनियन सड़क पर उतर […]

टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग: हमलावर की बंदूक जाम होने से बची जान, वीडियो आया सामने

📰 Generate e-Paper Clip टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग: हमलावर की बंदूक जाम होने से बची जान, वीडियो आया सामने Mumbai: मुंबई में बॉलीवुड अभिनेता टाइगर श्रॉफ पर रविवार रात हुए हमले से हड़कंप मच गया. टाइगर श्रॉफ मुंबई के जुहू इलाके में फुटबॉल खेलने पहुंचे थे, इसी दौरान अज्ञात हमलावरों ने उन्हें निशाना बनाते हुए […]