There is no hope left from the Pakistan team now: Shoaib Akhtar

पाक टीम से अब कोई उम्मीदें नहीं बचीं : शोएब अख्तर

लाहौर । पाकिस्तान के तेज गेंदबाज शोएब अख्तर ने टीम के प्रदर्शन की कड़ी आलोचना की है। पाक टीम को बांग्लादेश के बाद इंग्लैंड के खिलाफ करारी हार झेलनी पड़ी है। इसके बाद से ही टीम सबके पूर्व दिग्गजों के निशाने पर है। तेज गेंदबाज शोएब अख्तर ने एक शो के दौरान कहा कि टीम हर क्षेत्र में खराब खेल रही है। अख्तर ने कहा कि, जो बोएंगे वही काटेंगे। टीम के हालात बहुत खराब है हार जीत होती रहती है पर मैच में संघर्ष तो करना चाहिये। यहां तो टीम मुकाबला ही नहीं कर पायी। पिछले दो दिनों में हमने जो देखा, उससे कहें अब कोई उम्मीद नहीं बची है। इससे पता चलता है कि हम अच्छा नहीं कर सक रहे हैं। पहले बांग्लादेश के खिलाफ दोनो मैच हारे और उसके बाद इंग्लैंड ने 800 से ज्यादा रन बनाकर पारी से हराया।
इस पूर्व तेज गेंदबाज ने कहा कि प्रशंसक भी कह रहे हैं कि पाकिस्तान को टेस्ट क्रिकेट खेलना बंद कर देना चाहिए। आईसीसी तक सोच रहा होगा कि क्या हमें पाकिस्तान में टीमें भेजनी चाहिए और उनका टेस्ट दर्जा बरकरार रखना चाहिए। ये बहुत निराशाजनक है। इससे पाकिस्तान क्रिकेट, प्रशंसकों के साथ ही उभरती प्रतिभाओं को नुकसान पहुंचेगा। मैं पीसीबी से अनुरोध करना चाहता हूं कि वह इस गड़बड़ को सही करे।

×
Date : 16 October 2024 Posted By : EDITOR
पाक टीम से अब कोई उम्मीदें नहीं बचीं : शोएब अख्तर
News Image

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Releated

युवराज सिंह बने दिल्ली कैपिटल्स के बैटिंग कोच, IPL 2027 में एक साथ नजर आएगी दादा-युवी की जोड़ी

📰 Generate e-Paper Clip युवराज सिंह बने दिल्ली कैपिटल्स के बैटिंग कोच, IPL 2027 में एक साथ नजर आएगी दादा-युवी की जोड़ी नई दिल्ली: भारत के पूर्व दिग्गज खिलाड़ी युवराज सिंह आईपीएल 2027 के लिए दिल्ली कैपिटल्स टीम से जुड़ गए हैं। वे इस सीजन में टीम के असिस्टेंट और बैटिंग कोच की भूमिका संभालेंगे। […]

भारत ने वेस्टइंडीज को 14 रन से हराया:तीसरे टी-20 में अभिषेक शर्मा ने 69 रन बनाए

📰 Generate e-Paper Clip भारत ने वेस्टइंडीज को 14 रन से हराया:तीसरे टी-20 में अभिषेक शर्मा ने 69 रन बनाए, अर्शदीप सिंह को 3 विकेट इंदौर : भारत ने तीसरे टी-20 में वेस्टइंडीज को 14 रन से हरा दिया है। इसी के साथ 5 मैचों की सीरीज में भारत ने 2-1 की बढ़त बना ली […]