There is no need for invitation in Maha Kumbh, everyone should

महाकुंभ में निमंत्रण की जरूरत नहीं, सभी को पवित्र होने वहां जाना चाहिए

महाकुंभ में निमंत्रण की जरूरत नहीं, सभी को पवित्र होने वहां जाना चाहिए
अमित शाह ने अहमदाबाद में हिन्दू आध्यात्मिक मेले का किया शुभारंभ
अहमदाबाद । केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने गुरुवार को अहमदाबाद के जीएमडीसी मैदान पर हिन्दू आध्यात्मिक एवं सेवा संस्थान द्वारा आयोजित मेले के शुभारंभ करते हुए गृहमंत्री अमित शाह ने सभी से अपील है महाकुंभ में जाओ, युवाओं को ले जाओ। शाह ने कहा कि उन्होंने अपने जीवन में 9 कुंभ में गए हैं। अर्धकुंभ देखे हैं, लेकिन महाकुंभ में भी 27 जनवरी को जाने वाला हूं। आप सभी को भी पवित्र होने के लिए जाना चाहिए।
अमित शाह ने कहा कि पिछले 10 सालों में भारत का गौरव बढ़ा है। केंद्र सरकार ने भारत के धर्म स्थानों और भारत की दैवीय मूर्तियां जो चोरी हुई थीं। दुनियाभर में थीं वह वापस लाई गई हैं। उन्होंने कहा कि आज की सरकार ने कभी पीछे मूड़ कर नहीं देखा। आगे के पांच सालों में ऐसा नहीं होगा। शाह ने कहा कि बीते 10 सालों में मोदी पीएम हैं। दस साल से बीजेपी की सरकार है लेकिन बीते दस सालों में अपनी विचारधारा और आइडियोलॉजी के काम पूरे किए हैं। उन्होंने कहा कि 550 साल से रामलाला टेंट से बाहर आए मंदिर बना, 370 हटी, सात दशक तक जिन कार्य को हाथ लगाने की हिम्मत नहीं की वह कार्य आज पूरे हुए हैं।
शाह ने कहा कि यहां मेले का उद्घाटन हुआ तो प्रयाग में कुंभ मेला चल रहा है। अनेक देशों के लोगों ने मुझसे कहा कि हमें आमंत्रण पत्र चाहिए मैंने कहा कुंभ मेले में कोई निमंत्रण की जरूरत नहीं है। एक साथ वहां करोड़ों लोग पहुंचते हैं। कुंभ की व्यवस्था हजारों संत करते हैं। वे ठंड में जमीन पर सोते है और गंगा स्नान करते हैं। शाह ने कहा कि मुगल, कांग्रेस के दौर में भी कुंभ का आयोजन होता था और आज भी महाकुंभ का आयोजन हुआ है। गुजरात की जनता से अपील है कि हर किसी को मौका नहीं मिलता 144 साल में एक बार अवसर आता है हर किसी को जाना चाहिए, खुद को पवित्र करने के लिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Releated

IPL 2026 – LSG Vs DC Highlight: दिल्ली कैपिटल्स ने लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) को 6 विकेट से हरा दिया

Print 🖨 PDF 📄 eBook 📱IPL 2026 – LSG Vs DC Highlight: दिल्ली कैपिटल्स ने लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) को 6 विकेट से हरा दिया UNN: IPL 2026 के में पांचवें मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स ने लखनऊ सुपर जायंट्स को 6 विकेट से हरा दिया है। पहले बल्लेबाजी करते हुए लखनऊ 141 रनों पर ऑलआउट […]

Madhya Pradesh : शासकीय स्कूलों के प्रति अभिभावकों और बच्चों का बढ़ा आकर्षण: मुख्यमंत्री डॉ. यादव

Print 🖨 PDF 📄 eBook 📱 शासकीय स्कूलों के प्रति अभिभावकों और बच्चों का बढ़ा आकर्षण: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव शासकीय विद्यालयों के नामांकन में 32.4 प्रतिशत की वृद्धि सशक्त हो रहे भरोसे का परिचायक वर्तमान शैक्षणिक सत्र में 1 करोड़ 45 लाख विद्यार्थियों के नामांकन का है लक्ष्य विकासखंड स्तर पर लगेंगे बुक फेयर, निजी […]