Niti Aayog: नीति आयोग की बैठक से इन विपक्षी दलों ने किया किनारा - Update Now News

Niti Aayog: नीति आयोग की बैठक से इन विपक्षी दलों ने किया किनारा

नई दिल्ली। नए संसद भवन के उद्घाटन समारोह के तर्ज पर कई विपक्षी दलों ने 27 मई को प्रस्तावित नीति आयोग की बैठक से किनारा कर लिया है। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी, दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ने इस बैठक में शामिल होने से साफ इंकार कर दिया है। दरअसल, नीति आयोग के तत्वावधान में 27 मई को नई दिल्ली के प्रगति मैदान के नये कन्वेंशन सेंटर में ‘विकास भारत 2047: टीम इंडिया की भूमिका’ विषय पर 8वीं गवर्निंग काउंसिल की बैठक आयोजित की जाएगी। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, नीति आयोग की अगुवाई में होने वाली बैठक में आठ प्रमुख मुद्दों पर विस्तार से चर्चा होगी। वहीं, बैठक में जिन मसलों पर चर्चा होंगी, उसमें प्रमुख रूप से विकसित भारत @ 2047, एमएसएमई पर जोर, बुनियादी ढांचा और निवेश, अनुपालन को कम करना, महिला अधिकारिता, स्वास्थ्य और पोषण, कौशल व क्षेत्र के विकास और सामाजिक बुनियादी ढांचे के लिए गति- शक्ति जैसे विषय शामिल हैं। बता दें कि केंद्र सरकार की ओर से इस बैठक में सभी राज्यों के मुख्यमंत्री, राज्यपाल, केंद्रीय मंत्रियों को आमंत्रित किया गया है। ध्यान रहे कि यह बैठक ऐसे वक्त में आहूत की गई है, जब हाल ही में भारत विश्व की पांचवीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बना है, लेकिन अब जिस तरह से कई विपक्षी दलों ने बैठक से किनारा कर लिया है, उसे लेकर सियासत जारी है। अब ऐसे में यह सियासत आगामी दिनों में क्या रुख अख्तियार करता है। इस पर सभी की निगाहें टिकी रहेंगी।

×
Date : 27 May 2023 Posted By : EDITOR
Niti Aayog: नीति आयोग की बैठक से इन विपक्षी दलों ने किया किनारा
News Image

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Releated

DELHI ALERT | दिल्ली में आज क्या-क्या रहेगा बंद?

📰 Generate e-Paper Clip DELHI ALERT | दिल्ली में आज क्या-क्या रहेगा बंद? CJP के प्रदर्शन से पहले दिल्ली में हाई अलर्ट! UNN: घटनाओं को रिकॉर्ड करने के लिए बॉडी कैमरा, फोटोग्राफर और वीडियोग्राफर 26,000 से ज्यादा सुरक्षाकर्मियों की तैनाती की तैयारी, 45 मेट्रो स्टेशन बंद रखने की खबर और कई ट्रेनों के रद्द होने […]

उपचुनाव में BJP की बंपर जीत, बंगाल में मुस्लिम बहुल सीट पर भी खिला कमल; तमिलनाडु में विजय का जलवा

📰 Generate e-Paper Clip उपचुनाव में BJP की बंपर जीत, बंगाल में मुस्लिम बहुल सीट पर भी खिला कमल; तमिलनाडु में विजय का जलवा नई दिल्ली: देश के 4 राज्यों और एक केंद्रशासित प्रदेश में हुए उपचुनाव के नतीजों ने कई राजनीतिक दलों को अपनी रणनीति पर विचार करने का मौका दिया है। पश्चिम बंगाल […]