दशहरे का ये उपाय आपको बना देगा धनवान - Update Now News

दशहरे का ये उपाय आपको बना देगा धनवान

 

दशहरे का पावन पर्व 15 अक्टूबर 2021 को मनाया जाएगा। भगवान श्री राम ने दशहरे के ही दिन लंकापति रावण का वध किया था। इसी खुशी में दशमी तिथि को विजयादशमी के रूप में मनाया जाता है। पूरे देश में दशहरा या विजयादशमी का त्योहार बड़े ही धूमधाम के साथ मनाया जाता है। विजयादशमी या दशहरा के दिन श्रीराम, मां दुर्गा, श्री गणेश और हनुमान जी की अराधना करके परिवार के मंगल की कामना की जाती है। इस पावन दिन धन- लाभ के लिए शमी वृक्ष का पूजन करना चाहिए। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार इस दिन शमी वृक्ष का पूजन करना शुभ होता है। दशहरा के दिन शमी के पत्तों की पूजा करने के अलावा उसके पत्तों को सोना मानकर दूसरों को देने का चलन भी है। दशहरे के पावन दिन शमी वृक्ष का पूजन करने से मां लक्ष्मी की भी विशेष कृपा प्राप्त होती है। मां लक्ष्मी को धन की देवी कहा जाता है। मां लक्ष्मी की कृपा से व्यक्ति की सभी मनोकामनाएं पूरी हो जाती हैं।
प्रदोष काल में करें शमी वृक्ष की पूजा-
विजयदशमी के दिन प्रदोषकाल के दौरान शमी वृक्ष का पूजन करने से कार्य में सिद्धि प्राप्त होती है।
पूजा- विधि
पूजन के दौरान शमी के कुछ पत्ते तोड़कर उन्हें अपने पूजा घर में रखें। इसके बाद एक लाल कपड़े में अक्षत, एक सुपारी और शमी की कुछ पत्तियों को डालकर उसकी एक पोटली बना लें। इस पोटली को घर के किसी बड़े व्यक्ति से ग्रहण करके भगवान श्री राम की परिक्रमा करने से लाभ मिलता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Releated

Healer and Tarot Reader Aarti Kakkar Offers Insight Into Ranveer Singh’s Career Shift Post Dhurandhar

Print 🖨 PDF 📄 eBook 📱Healer and Tarot Reader Aarti Kakkar Offers Insight Into Ranveer Singh’s Career Shift Post Dhurandhar Mumbai: Renowned healer and tarot card reader Aarti Kakkar presents a detailed and intuitive analysis of actor Ranveer Singh’s evolving career trajectory following the success of Dhurandhar, suggesting a period marked by transformation, recalibration, and […]