This is neither a fake house nor a fake voter...

यह न कोई फर्जी घर है, न कोई फर्जी वोटर……..

अमित शाह ने लोकसभा में हुई चर्चा का दिया जवाब

-हरियाणा में एक ही घर में 501 वोटर पर राहुल गांधी के सवाल का भी दिया जवाब

नई दिल्ली। लोकसभा में एसआईआर और चुनाव सुधार पर हुई चर्चा के दौरान गृह मंत्री अमित शाह ने विपक्ष के नेता राहुल गांधी द्वारा उठाए गए अनेक सवालों का विस्तार से जवाब दिया। राहुल गांधी ने कहा था, कि हरियाणा में एक ही घर से 501 वोट डाले गए। यह आरोप राहुल गांधी ने 5 नवंबर 2025 को एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में लगाया था, जिसे अमित शाह ने सदन में परमाणु बम जैसा बयान बताते हुए तंज कसा।
केंद्रीय मंत्री शाह ने चुनाव आयोग का हवाला देते हुए कहा, कि राहुल गांधी जिन हाउस नंबर 265 की बात कर रहे हैं, वह कोई साधारण मकान नहीं है, बल्कि एक एकड़ में फैला हुआ पुश्तैनी प्लॉट है। उन्होंने बताया कि इस विशाल परिसर में कई रिश्तेदार परिवार एक ही जमीन पर अलग-अलग हिस्सों में रहते हैं। चूंकि इन सभी मकानों के लिए अलग-अलग घर नंबर आवंटित नहीं किए गए थे, इसलिए मतदाता सूची में सभी का पता एक ही हाउस नंबर के रूप में दर्ज हो गया। यही वजह है कि उस पते पर बड़ी संख्या में मतदाता सूचीबद्ध हैं।
अमित शाह ने आगे यह भी स्पष्ट किया कि इस प्लॉट में रहने वाले परिवारों में से कुछ में तीन-तीन पीढ़ियाँ साथ रहती हैं, जिनके सदस्य कानूनी रूप से मतदाता सूची में दर्ज होने के योग्य हैं। उन्होंने कहा कि जब इसी पते के आधार पर हरियाणा में कांग्रेस की सरकारें चुनकर आईं, तब किसी ने इस नंबर पर सवाल नहीं उठाया। उन्होंने जोर देकर कहा, यह न कोई फर्जी घर है, न कोई फर्जी वोटर। यह पूरा मामला वोट चोरी का झूठा नैरेटिव बनाने की कोशिश मात्र है।
गृह मंत्री ने मतदाता पंजीकरण की कानूनी प्रक्रिया को मजबूत करने के लिए सुप्रीम कोर्ट के एक महत्वपूर्ण फैसले का भी उल्लेख किया। उन्होंने बताया कि 1995 के ‘लालबाबू हुसैन बनाम मतदाता रजिस्ट्रेशन ऑफिसर’ मामले में सर्वोच्च न्यायालय ने स्पष्ट किया था कि रिटर्निंग ऑफिसर को यह अधिकार है कि वह मतदाता आवेदन पर यह सुनिश्चित करे कि आवेदक भारतीय नागरिक है और पते की सत्यता प्रमाणिक है। शाह ने कहा, यह नियम हमारा बनाया हुआ नहीं है, यह भारत की सर्वोच्च अदालत का फैसला है। हम सब इस प्रक्रिया से बंधे हुए हैं।
अमित शाह ने कहा कि चुनाव आयोग ने तथ्यों को साफ-साफ बताकर साबित कर दिया है कि राहुल गांधी का आरोप तथ्यों पर आधारित नहीं था। उन्होंने विपक्ष से आग्रह किया कि चुनावी प्रक्रियाओं पर बेबुनियाद संदेह पैदा करने के बजाय तथ्यात्मक और रचनात्मक चर्चा करें, क्योंकि निराधार आरोप लोकतांत्रिक संस्थाओं में जनता के विश्वास को कमजोर करते हैं।
लोकसभा में जब राहुल पर भड़के शाह
लोकसभा में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह जब एसआईआर पर उठे सवालों का जवाब दे रहे थे, तभी शाह और राहुल गांधी के बीच तीखी बहस हो गई। सदन में शाह नाराज होते हुए बोले, मेरे बोलने का क्रम मैं ही तय करूंगा, आप नहीं। उन्होंने आगे कहा, सही जानकारी देना, जो आरोप लगे उनके जवाब देना मेरा दायित्व है। शाह के भड़कने पर राहुल गांधी ने कहा, यह डरा और घबराया हुआ रेस्पॉन्स है, इसे सही रेस्पॉन्स नहीं कहा जा सकता है। इस पर पुन: शाह ने कहा, उनके माथे पर मैं चिंता की लकीरें साफ देख रहा हूं, ऐसी कि मैं क्या बोलूंगा, लेकिन मैं उनके उकसावे में नहीं आऊंगा, अपने क्रम से ही बोलूंगा। इसी दौरान राहुल गांधी ने डिवेट करने का चैलेंज भी किया। सदन में सत्ता पक्ष और विपक्ष के सदस्यों ने इस दौरान जोरदार हंगामा किया।

×
Date : 10 December 2025 Posted By : EDITOR
यह न कोई फर्जी घर है, न कोई फर्जी वोटर……..
News Image

यह न कोई फर्जी घर है, न कोई फर्जी वोटर........

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Releated

जनगणना 2027 की तारीखों का एलान, 25 जनवरी से 28 फरवरी तक होगी गणना

📰 Generate e-Paper Clip जनगणना 2027 की तारीखों का एलान, 25 जनवरी से 28 फरवरी तक होगी गणना नई दिल्ली। देशभर में जनगणना 2027 का कार्य 25 जनवरी से 28 फरवरी तक कराया जाएगा। हालांकि, चुनाव वाले राज्यों और बर्फबारी से प्रभावित क्षेत्रों को इस कार्यक्रम से अलग रखा गया है। भारत के जनगणना आयुक्त […]

इसरो का एनवीएस- 03 उपग्रह लॉन्च: विदेश के भरोसे नहीं रहेगा भारत, स्वदेशी ‘नाविक’ दिखाएगा राह

📰 Generate e-Paper Clip इसरो का एनवीएस- 03 उपग्रह लॉन्च: विदेश के भरोसे नहीं रहेगा भारत, स्वदेशी ‘नाविक’ दिखाएगा राह श्रीहरिकोटा। भारत ने एक बार फिर दुनिया को अपनी वैज्ञानिक क्षमता का अहसास कराया है। अब भारत विदेशी नेविगेशन प्रणालियों के भरोसे नहीं रहेगा। भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) ने देश की स्वदेशी नेविगेशन प्रणाली […]