झारखंड के 15 जिलों में मॉनसूनी बारिश के बीच वज्रपात, 11 की मौत - Update Now News

झारखंड के 15 जिलों में मॉनसूनी बारिश के बीच वज्रपात, 11 की मौत

रांची। झारखंड में 24 घंटे पहले पहुंचे मॉनसून के बादलों ने मंगलवार को रांची सहित राज्य के 24 में से 15 जिलों में झमाझम बारिश कराई है। मॉनसूनी वर्षा के साथ ही राज्य के अलग-अलग इलाकों में पिछले 24 घंटों के दौरान वज्रपात की कई घटनाएं हुई हैं, जिसमें 11 लोगों की मौत हो गई है। जबकि, डेढ़ दर्जन से ज्यादा लोग घायल हुए हैं। गुमला जिले में तीन, रामगढ़, रांची, खूंटी और सिमडेगा में दो-दो लोगों की मौत की खबरें मिली हैं। खूंटी जिले के तोरपा प्रखंड अंतर्गत गुड़गुड़चुआं गांव में वज्रपात से एक साथ 14 लोग घायल हो गए। मौसम केंद्र ने अगले चार दिनों के लिए राज्य में ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। संभावना जताई गई है कि आगामी 23 जून तक रांची, हजारीबाग, रामगढ़, खूंटी, चतरा, गुमला, लातेहार, लोहरदगा, सिमडेगा, देवघर, धनबाद, चाईबासा, गोड्डा, कोडरमा, सिमडेगा और दुमका जिलों में हल्के से मध्यम दर्जे की मेघ गर्जन और वज्रपात के साथ बारिश हो सकती है। पिछले 24 घंटे में राज्य के दुमका जिले के मसानजोर में सबसे अधिक 73 एमएम वर्षा रिकॉर्ड की गई है। बताया गया है कि ”इन जिलों में 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं। राज्य के सभी जिलों के तापमान में अगले दो से तीन दिनों में 4 से 5 डिग्री की गिरावट दर्ज की जा सकती है। 21 से लेकर 23 जून तक राज्य में सभी स्थानों पर मॉनसून की वर्षा की संभावना व्यक्त की गई है।’

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Releated

डिप्टी लीडर पद से हटाए जाने पर राघव चड्ढा बोले- खामोश करवाया गया हूं, हारा नहीं हूं

Print 🖨 PDF 📄 eBook 📱डिप्टी लीडर पद से हटाए जाने पर राघव चड्ढा बोले- खामोश करवाया गया हूं, हारा नहीं हूं नई दिल्ली । आम आदमी पार्टी ने राज्यसभा सचिवालय को पत्र लिखकर अपने सांसद राघव चड्ढा को सदन में पार्टी के डिप्टी लीडर के पद से हटाने का आग्रह किया है। इसके बाद […]

पंजाब किंग्स का जलवा जारी: चेन्नई को 5 विकेट से हराकर दूसरी जीत

Print 🖨 PDF 📄 eBook 📱IPL में पंजाब (Punjab Kings) की लगातार दूसरी जीत, चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) पर 5 विकेट से विजय नई दिल्ली : IPL के 7वें मैच में पंजाब किंग्स ने चेन्नई सुपर किंग्स को 5 विकेट से हरा दिया। यह PBKS की लगातार दूसरी जीत और CSK की लगातार दूसरी हार […]