Tokyo olympics 2021 : टोक्यो 2020 के आयोजकों का ओलंपिक मेडल को लेकर किया गया ट्वीट हुआ वायरल - Update Now News

Tokyo olympics 2021 : टोक्यो 2020 के आयोजकों का ओलंपिक मेडल को लेकर किया गया ट्वीट हुआ वायरल

 

Mumbai: टोक्यो| टोक्यो 2020 के आयोजकों का ओलंपिक मेडल को लेकर किया गया ट्वीट सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है जिसे लोग काफी पसंद कर रहे हैं। आयोजकों ने एक तस्वीर पोस्ट की है जिसमें एक एथलीट हंस रहा है और अपने स्वर्ण पदक को मुंह से काट रहा है। इस तस्वीर को पोस्ट कर आयोजकों ने लिखा, “हम आधिकारिक रूप से इस बात की पुष्टि करना चाहते हैं कि टोक्यो 2020 के मेडल मुंह में नहीं रखे जा सकते हैं। हमारे मेडल इलेक्ट्रोनिक उपकरणों को रिसाईकिल कर बने है जिसे जापान की जनता ने दान किया था। आप इसे मुंह से काट नहीं सकते लेकिन हमें पता है कि आप फिर भी ऐसा करेंगे। इस ट्वीट ने सोशल मीडिया पर तहलका मचा दिया और प्रशंसक आयोजकों के इस कैची लाइन की जमकर सराहना कर रहे हैं।
एक प्रशंसक ने लिखा, “काटना बेहद अच्छा है क्योंकि यह काफी मेहनत से मिलता है और जीवन में लंबे समय तक इसकी यादें रहती हैं। एक अन्य फैन ने लिखा, “ओपनिंड डे से अब तक का यह सबसे अच्छा ट्वीट है। मुझे यकीन है कि आपको पता है आज तीसरा दिन है और सभी लोग चिंतित है। आपके ट्वीट ने मुझे हंसाया है। टोक्यो आयोजन समिति ने ओलंपिक और पैरालम्पिक खेलों को पदक छोठे इलेक्ट्रोनिक उपकरणों से बने हैं जिसमें इस्तेमाल किए हुए मोबाइल फोन भी शामिल हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Releated

Madhya Pradesh – Indore: डेफ क्रिकेट में दूसरे दिन खूब चले चौके-छक्के; नॉर्थ जोन और वेस्ट जोन ने जमाई धाक

Print 🖨 PDF 📄 eBook 📱Madhya Pradesh – Indore: डेफ क्रिकेट में दूसरे दिन खूब चले चौके-छक्के; नॉर्थ जोन और वेस्ट जोन ने जमाई धाक इंदौर : इंडियन डेफ क्रिकेट एसोसिएशन (आईडीसीए) की 7वीं वन डे नेशनल जोनल क्रिकेट चैंपियनशिप 2026 में दूसरे दिन मैदान पर रोमांच अपने पूरे रंग में नजर आया। द एमराल्ड […]

MP: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने प्रदेश की 1.25 करोड़ बहनों के खातों में अंतरित किए 1836 करोड़ रुपये

Print 🖨 PDF 📄 eBook 📱मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने प्रदेश की 1.25 करोड़ बहनों के खातों में अंतरित किए 1836 करोड़ रुपये ग्वालियर जिले को दी 122 करोड़ रुपये के 54 विकास कार्यों की सौगात डबल इंजन की सरकार में बहनों को मिल रही हैं डबल खुशियां : मुख्यमंत्री डॉ. यादव भितरवार पीएचसी बनेगा […]