Tourists spent the night on the road in Nainital.

नैनीताल में सड़क पर गुजरी पर्यटकों की रात, कैंची धाम में घंटों भूखे-प्यासे फंसे रहे लोग

नैनीताल। इस वीकेंड तीन दिन के अवकाश ने नैनीताल से लेकर कैंची धाम तक सारी व्यवस्थाओं को ध्वस्त कर दिया। नैनीताल में पर्यटकों की भीड़ से सभी होटल पैक हो गए। हालत यह रही कि शुक्रवार की रात कई पर्यटकों को सड़कों के किनारे खुले में बितानी पड़ी। शनिवार को दबाव और बढ़ गया। सुबह से शहर में पर्यटकों का रेला उमड़ा तो रूसी बाईपास से लेकर भूमियाधार, नारायण नगर तक सड़क जाम हो गई। करीब 15 हजार पर्यटक नैनीताल पहुंचे। काठगोदाम से आगे ज्योलीकोट और भीमताल रोड पर भी वाहनों के दबाव से सड़क का दम घुटने वाली स्थिति बन गई। कैंची धाम में सुबह से शाम तक करीब 60 हजार श्रद्धालु दर्शन के लिए पहुंचे। यह सामान्य दिनों की तुलना में कई गुना अधिक है। भीड़ और वाहनों के दबाव से कुमाऊं की लाइफलाइन हल्द्वानी-अल्मोड़ा हाईवे जाम हो गया। कई पर्यटक और अन्य लोग घंटों वाहनों में भूखे-प्यासे रहे। पुलिस के नियंत्रण से स्थिति बाहर हो गई।

×
Date : 04 October 2026 Posted By : EDITOR
नैनीताल में सड़क पर गुजरी पर्यटकों की रात, कैंची धाम में घंटों भूखे-प्यासे फंसे रहे लोग
News Image

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Releated

‘दुनिया के हीरो’, कैप्टन स्मित मच्छर के फैन हुए नेतन्याहू; इजरायल के स्वतंत्रता दिवस समारोह के लिए किया आमंत्रित

📰 Generate e-Paper Clip ‘दुनिया के हीरो’, कैप्टन स्मित मच्छर के फैन हुए नेतन्याहू; इजरायल के स्वतंत्रता दिवस समारोह के लिए किया आमंत्रित यरुशलम। फ्लाईदुबई विमान घटना के दौरान 174 लोगों की जान बचाने वाले कैप्टन स्मित मच्छर का नाम अब दुनियाभर में गूंज रहा है। इस बीच इजरायली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने शनिवार को […]

फिर घर-घर जाएंगे बीएलओ, बंगाल में होगा SIR सत्यापन

📰 Generate e-Paper Clip फिर घर-घर जाएंगे बीएलओ, बंगाल में होगा SIR सत्यापन कोलकाता। बंगाल में मतदाता सूची के पुनरीक्षण के तहत एक बार फिर बूथ लेवल अधिकारियों (बीएलओ) को घर-घर जाकर सत्यापन का काम करना पड़ सकता है। एसआईआर से पहले की मतदाता सूची और मौजूदा सूची का मिलान करने के बाद छूटे मतदाताओं […]