Netanyahu becomes a fan of Captain Smit Machhar invites him

‘दुनिया के हीरो’, कैप्टन स्मित मच्छर के फैन हुए नेतन्याहू; इजरायल के स्वतंत्रता दिवस समारोह के लिए किया आमंत्रित

यरुशलम। फ्लाईदुबई विमान घटना के दौरान 174 लोगों की जान बचाने वाले कैप्टन स्मित मच्छर का नाम अब दुनियाभर में गूंज रहा है। इस बीच इजरायली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने शनिवार को फ्लाईदुबई के कैप्टन स्मित मच्छर से फोन पर बातचीत की और उन्हें हीरो करार दिया। 30 सितंबर को हुई मिड-एयर इमरजेंसी के दौरान उनके बहादुरी भरे जीवन-रक्षक कदमों की सराहना करते हुए नेतन्याहू ने कहा कि आप इजरायल, भारत और पूरी दुनिया के हीरो हैं। नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छर को इजरायल के स्वतंत्रता दिवस समारोह में मशाल जलाने का निमंत्रण दिया। उन्होंने कहा कि मैं आपको इजरायल के स्वतंत्रता दिवस समारोह में मशाल जलाने के लिए आमंत्रित करता हूं। इजरायली प्रधानमंत्री ने इस अवसर पर भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को भी आमंत्रित किया है। कैप्टन मच्छर की बहादुरी की दुनिया भर में प्रशंसा हो रही है।

×
Date : 04 October 2026 Posted By : EDITOR
‘दुनिया के हीरो’, कैप्टन स्मित मच्छर के फैन हुए नेतन्याहू; इजरायल के स्वतंत्रता दिवस समारोह के लिए किया आमंत्रित
News Image

'दुनिया के हीरो', कैप्टन स्मित मच्छर के फैन हुए नेतन्याहू; इजरायल के स्वतंत्रता दिवस समारोह के लिए किया आमंत्रित

यरुशलम। फ्लाईदुबई विमान घटना के दौरान 174 लोगों की जान बचाने वाले कैप्टन स्मित मच्छर का नाम अब दुनियाभर में गूंज रहा है। इस बीच इजरायली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने शनिवार को फ्लाईदुबई के कैप्टन स्मित मच्छर से फोन पर बातचीत की और उन्हें हीरो करार दिया। 30 सितंबर को हुई मिड-एयर इमरजेंसी के दौरान उनके बहादुरी भरे जीवन-रक्षक कदमों की सराहना करते हुए नेतन्याहू ने कहा कि आप इजरायल, भारत और पूरी दुनिया के हीरो हैं। नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छर को इजरायल के स्वतंत्रता दिवस समारोह में मशाल जलाने का निमंत्रण दिया। उन्होंने कहा कि मैं आपको इजरायल के स्वतंत्रता दिवस समारोह में मशाल जलाने के लिए आमंत्रित करता हूं। इजरायली प्रधानमंत्री ने इस अवसर पर भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को भी आमंत्रित किया है। कैप्टन मच्छर की बहादुरी की दुनिया भर में प्रशंसा हो रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Releated

नैनीताल में सड़क पर गुजरी पर्यटकों की रात, कैंची धाम में घंटों भूखे-प्यासे फंसे रहे लोग

📰 Generate e-Paper Clip नैनीताल में सड़क पर गुजरी पर्यटकों की रात, कैंची धाम में घंटों भूखे-प्यासे फंसे रहे लोग नैनीताल। इस वीकेंड तीन दिन के अवकाश ने नैनीताल से लेकर कैंची धाम तक सारी व्यवस्थाओं को ध्वस्त कर दिया। नैनीताल में पर्यटकों की भीड़ से सभी होटल पैक हो गए। हालत यह रही कि […]

फिर घर-घर जाएंगे बीएलओ, बंगाल में होगा SIR सत्यापन

📰 Generate e-Paper Clip फिर घर-घर जाएंगे बीएलओ, बंगाल में होगा SIR सत्यापन कोलकाता। बंगाल में मतदाता सूची के पुनरीक्षण के तहत एक बार फिर बूथ लेवल अधिकारियों (बीएलओ) को घर-घर जाकर सत्यापन का काम करना पड़ सकता है। एसआईआर से पहले की मतदाता सूची और मौजूदा सूची का मिलान करने के बाद छूटे मतदाताओं […]