बिहार के हाजीपुर में दर्दनाक हादसा, 15 से 20 लोगों को ले जा रही नाव नदी में पलटी; 11 की मौत
बिहार के हाजीपुर में दर्दनाक हादसा, 15 से 20 लोगों को ले जा रही नाव नदी में पलटी; 11 की मौत
नई दिल्ली: बिहार के हाजीपुर से एक बेहद ही दर्दनाक खबर सामने आ रही है। यहां एक नदी में 15 से 20 लोगों से भरी एक नाव अचानक पलट गई, जिससे इलाके में कोहराम मच गया है। मिली जानकारी के अनुसार, इस हादसे में 11 लोगों की मौत भी हुई है, जबकि कई अन्य लोग लापता बताए जा रहे हैं। बताया जा रहा है कि ये सभी लोग मृत्यु भोज खाने जा रहे थे। इसी दौरान हादसा हो गया। वहीं नाव के पलटने की वजह अभी तक सामने नहीं आई है।
तेजस्वी यादव के विधानसभा क्षेत्र की घटना
ये घटना नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव के विधानसभा क्षेत्र राघोपुर के रामपुर गांव की है। हादसे के बाद से ही राहत बचाव कार्य जारी है। वहीं एंबुलेंस के जरिए घायलों को अस्पताल पहुंचाया जा रहा है। वहीं स्थानीय लोग भी लापता लोगों की खोजबीन में जुटे हुए हैं।
बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने जताया दुख, किया मुआवजे का ऐलान
बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने इस घटना पर दुख जताया है। उन्होंने लिखा वैशाली के राघोपुर में नाव हादसे में मासूमों की मृत्यु का समाचार अत्यंत दुखद और हृदयविदारक है। इस कठिन समय में मेरी गहरी संवेदनाएं शोकाकुल परिजनों के साथ हैं। ईश्वर दिवंगत आत्माओं को शांति दें एवं परिजनों को यह भारी दुःख सहने की शक्ति प्रदान करें। राज्य सरकार की ओर से मृतकों के परिजनों को ₹4-4 लाख की आर्थिक सहायता (अनुग्रह राशि) दी जाएगी। प्रशासन को राहत-बचाव कार्य तेजी से पूरा करने और घायलों के बेहतर इलाज के निर्देश दिए गए हैं। ॐ शांति!
====
