Tragic Accident in Jabalpur Cruise Sinks in Bargi Dam 6 Dead

जबलपुर में दर्दनाक हादसा: बरगी डैम में क्रूज डूबा, 6 की मौत, कई लापता

जबलपुर में दर्दनाक हादसा: बरगी डैम में क्रूज डूबा, 6 की मौत, कई लापता

मध्यप्रदेश के जबलपुर में नर्मदा नदी पर बने बरगी डैम में गुरुवार शाम बड़ा हादसा हो गया। पर्यटकों से भरा MP टूरिज्म का क्रूज तेज आंधी और तूफान के बीच डूब गया।

जबलपुर बरगी डैम हादसा: CM मोहन यादव ने जताया दुख, मृतकों के परिजनों को ₹4-4 लाख मुआवजा

Bhopal: मध्य प्रदेश के जबलपुर से बड़े हादसे की खबर सामने आ रही है। जबलपुर के प्रसिद्ध बरगी डैम में गुरुवार को एक क्रूज डूब गया है। अब तक मिली जानकारी के मुताबिक, इस हादसे में अब तक 6 लोगों की मौत हो चुकी है। ये हादसा गुरुवार को खमरिया टापू के पास हुआ जब पर्यटकों से भरा एक क्रूज बरगी डैम में डूब गया। शुरुआती जानकारी के मुताबिक क्रूज में 30 से ज्यादा लोग सवार थे। क्रूज तेज तूफान के चलते संतुलन खो बैठा और डूब गया।
18 लोगों को बचाया गया
जबलपुर में हुए इस दर्दनाक हादसे के बारे में पुलिस ने जानकारी दी है। एक पुलिस अधिकारी ने बताया है कि अचानक आंधी के कारण क्रूज पलट गया। इस हादसे में अब तक 6 लोगों के शव बरामद किए गए हैं। बरगी बांध क्रूज दुर्घटना में SDERF की टीम ने अब तक 18 लोगों को सुरक्षित बचा लिया है। पुलिस के अनुसार, लापता लोगों को बचाने के लिए रेस्क्यू अभियान चलाया जा रहा है। प्रशासन ने कहा कि बरगी बांध में क्रूज में कुल 29 यात्रियों के टिकट जारी किए गए थे। लापता व्यक्तियों की तलाश एवं बचाव कार्य युद्ध स्तर पर जारी है। घटनास्थल पर जबलपुर कलेक्टर एवं पुलिस अधीक्षक के साथ एसडीआरएफ तथा अन्य बचाव दल मौजूद हैं और राहत एवं बचाव कार्य सतत रूप से संचालित किए जा रहे हैं। जानकारी के अनुसार, हादसे का शिकार हुआ क्रूज अभी भी पानी में डूबा हुआ है। क्रूज को तोड़कर अंदर घुसने की कोशिश हो रही है। घटनास्थल से अब तक 6 शव मिले हैं। 15 से ज्यादा लोग लापता हैं और तकरीबन 18 को बचाया गया है।
नेता और अधिकारी मौके पर
राहत और बचाव कार्य युद्ध स्तर पर है जारी। क्रूज पर टिकट सवार 29 लोगों के मौजूद होने की सूचना मिली है। जबलपुर के कलेक्टर और कमिश्नर दुर्घटना स्थल पर मौके पर पहुंचे हुए हैं। स्थानीय सांसद आशीष दुबे भी पहुंच रहे है। मुख्यमंत्री मोहन यादव के निर्देशानुसार बरगी बांध दुर्घटना स्थल पर लोक निर्माण मंत्री राकेश सिंह और पर्यटन मंत्री धर्मेंद्र भावसिंह लोधी पहुंच रहे हैं।
CM मोहन यादव ने लिया संज्ञान
जबलपुर में हुए हादसे का संज्ञान मुख्यमंत्री मोहन यादव ने भी लिया है। सीएम मोहन यादव ने X पर अपने आधिकारिक हैंडल पर लिखा- “आज जबलपुर में तेज आंधी-तूफान के कारण बरगी डैम में हुए दुखद क्रूज हादसे को लेकर स्थानीय प्रशासन एवं रेस्क्यू फोर्स का ऑपरेशन लगातार जारी है। लोक निर्माण मंत्री राकेश सिंह, पर्यटन मंत्री धर्मेंद्र सिंह लोधी, संभाग प्रभारी एसीएस, एडीजी और स्थानीय जनप्रतिनिधियों को मौके पर पहुंचने के निर्देश दिए हैं। त्वरित बचाव कार्य से 15 नागरिकों को सकुशल बचा लिया गया है। जो लापता हैं, उन्हें जल्द से जल्द ढूंढने का प्रयास किया जा रहा है। संकट की इस घड़ी में राज्य सरकार पूर्ण संवेदनशीलता के साथ प्रभावित परिवारों के साथ खड़ी है और हर संभव सहायता सुनिश्चित की जा रही है।”
4-4 लाख रुपए की आर्थिक सहायता स्वीकृत
मुख्यमंत्री मोहन यादव ने जबलपुर में तेज आंधी-तूफान के कारण बरगी डैम में हुए क्रूज हादसे पर गहरा दुख व्यक्त करते हुए कहा कि यह हादसा पीड़ादायक है। मुख्यमंत्री मोहन यादव ने इस हादसे में दिवंगत नागरिकों के परिजनों को 4-4 लाख रुपए की आर्थिक सहायता स्वीकृत की है। मुख्यमंत्री ने कहा कि संकट की इस घड़ी में राज्य सरकार पूरी संवेदनशीलता के साथ प्रभावित परिवारों के साथ खड़ी है। प्रभावित व्यक्तियों और परिवारों को हर संभव सहायता सुनिश्चित की जा रही है।
स्थानीय प्रशासन की सहायता से रेस्क्यू फोर्स सक्रिय है। जो नागरिक लापता हैं, उन्हें जल्द से जल्द ढूंढने का प्रयास किया जा रहा है। प्राप्त जानकारी के अनुसार पर्यटन विभाग और क्रूज संचालन का प्रबंधन और पर्यटकों के भ्रमण का दायित्व संभालने वाले व्यक्तियों द्वारा लाइफ सेविंग जैकेट की व्यवस्था से जानें बचाने में सफलता मिली।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Releated

मध्य प्रदेश : दतिया उपचुनाव की वोटिंग के पहले चुनाव आयोग का एक्शन, बदले गए कई अधिकारी

Print 🖨 PDF 📄 eBook 📱मध्य प्रदेश : दतिया उपचुनाव की वोटिंग के पहले चुनाव आयोग का एक्शन, बदले गए कई अधिकारी दतिया विधानसभा सीट पर हो रहे उपचुनाव के मतदान के पहले चुनाव आयोग ने 14 पुलिस अधिकारियों के किए तबादले. भोपाल: मध्य प्रदेश की दतिया विधानसभा सीट पर हो रहे उपचुनाव के मतदान […]

मध्य प्रदेश में अगले 4 दिन झमाझम बारिश, बंगाल की खाड़ी और उत्तर ओडिशा में जबरदस्त सिस्टम एक्टिव

Print 🖨 PDF 📄 eBook 📱मध्य प्रदेश में अगले 4 दिन झमाझम बारिश, बंगाल की खाड़ी और उत्तर ओडिशा में जबरदस्त सिस्टम एक्टिव भोपाल: मध्य प्रदेश में मानसून की दस्तक को एक माह से ज्यादा समय होने के बाद भी जबरदस्त बारिश का इंतजार जारी है. प्रदेश में अभी तक 13 इंच बारिश हो चुकी […]