Trump, upset, misbehaved with a female journalist, saying Shut up

खिसिया रहे ट्रंप ने महिला पत्रकार से कर दी बदसलूकी बोले- चुप रहो पिगी

वॉशिंगटन । अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने दुनिया के कई देशों से पंगा ले रखा है। वैश्विक छवित उनकी लगातार खराब हो रही है। इससे ट्रंप खिसियाने लगे है और गुस्से में क्या बक रहे हैं उन्हें खुद कई बार पता नहीं चलता है। बढ़ते दबाव के साथ-साथ ट्रंप होश खो बैठे हैं और हाल ही में उन्होंने एक महिला पत्रकार के साथ बदसलूकी कर डाली है। उन्होंने पत्रकार को चुप कराने के लिए ‘पिगी’ जैसे अपमानजनक शब्द का इस्तेमाल किया है। इस कांड का वीडियो सोशल मीडिया पर खूब सर्कुलेट हो रहा है। बता दें कि ट्रंप इन दिनों चौरतरफा घिरे हुए हैं। टैरिफ मुद्दे पर उन्होंने पहले ही इंटरनेशनल नाराजगी मोल ले ली है, इसके बाद वेनेजुएला के साथ युद्ध की तैयारी देख अमेरिका के ‘दोस्तों’ ने साथ छोड़ दिया है। इन सब बवालों के बीच ट्रंप पर जेफरी एपस्टीन फाइल्स में कई चौंकाने वाले आरोप लग रहे हैं।
ट्रंप पर अपनी ही पार्टी के सांसदों का दबाव बढ़ रहा है, जो मांग कर रहे हैं कि बाल यौन शोषण करने वाले से संबंधित सभी जांच दस्तावेजों को प्रकाशित किए जाएं। एयर फोर्स वन में इसी मुद्दे पर पत्रकार ट्रंप से सवाल कर रहे थे। इस दौरान रिपोर्टर कैथरीन लूसी ने एपस्टीन से संबंधित कोई सवाल पूछना चाहा, कुछ सुने बिना ही ट्रंप ने पत्रकार की तरफ उंगली दिखाते हुए कहा- ‘चुप रहो, चुप रहो पिगी। बताया जा रहा है कि ट्रंप किसी और रिपोर्टर के सवाल का जवाब दे रहे थे और लूसी ने उन्हें बीच में टोक दिया था। जिससे झुंझला कर उनके मुंह से अपशब्द निकल गए।
अभी तक मिली फाइलों में एलन मस्क और एंड्रयू माउंटबेटन-विंडसर जैसी कई मशहूर हस्तियों के साथ ट्रंप का भी नाम सामने आया है। द वॉल स्ट्रीट जर्नल के अनुसार, एपस्टीन के बारे में एफबीआई के उन दस्तावेजों में ट्रंप का भी नाम है जो पब्लिश नहीं किए गए। अखबार ने कहा कि इन दस्तावेजों में नाम होना किसी गड़बड़ी का सबूत नहीं है।ट्रंप पर लग रहे आरोपों को व्हाइट हाउस के एक प्रवक्ता ने इस खबर को फर्जी बताया है। महीनों तक, व्हाइट हाउस ने फाइलों को जारी करने के लिए द्विदलीय कांग्रेस के प्रयासों का विरोध किया था, जबकि राष्ट्रपति ने दावा किया था कि डेमोक्रेट्स द्वारा इस मुद्दे का इस्तेमाल ध्यान भटकाने के लिए किया जा रहा है। ट्रंप ने अपनी ही पार्टी के सदस्यों की भी आलोचना करते हुए दावा किया कि ‘केवल कोई बहुत बुरा, या बेवकूफ, रिपब्लिकन ही उस जाल में फंसेगा’। ट्रंप ने रिपोर्टर पर भद्दी टिप्पणी करने के बाद आगे कहा ‘तुम मुझे बात पूरी नहीं करने दोगी। तुम सबसे बेकार हो! तुम ब्लूमबर्ग से हो ना? मुझे समझ नहीं आता तुम्हें रखा क्यों गया है’। बता दें कि बाल यौन शोषण के दोषी फाइनेंसर जेफरी एपस्टीन की संपत्तियों पर छापेमारी के दौरान मिले दस्तावेजों को एप्सटीन फाइल्स कहा जा रहा है। इन फाइलों के जरिए अपराध में भागीदार उसकी ब्रिटिश सह-साजिशकर्ता और पूर्व प्रेमिका घिसलीन मैक्सवेल का नाम आया और उन पर जांच शुरू हुई।

×
Date : 19 November 2025 Posted By : EDITOR
खिसिया रहे ट्रंप ने महिला पत्रकार से कर दी बदसलूकी बोले- चुप रहो पिगी
News Image

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Releated

Madhya Pradesh : लोकतंत्र जनादेश से चलेगा, अराजकता के दबाव से नहीं – डॉ. मोहन यादव

📰 Generate e-Paper Clip Madhya Pradesh : लोकतंत्र जनादेश से चलेगा, अराजकता के दबाव से नहीं – डॉ. मोहन यादव Bhopal: लोकतंत्र में सत्ता की चाबी जनता के हाथ में होती है। मतदान केंद्र पर खड़ा सामान्य नागरिक अपने एक मत से सरकार बनाता है, उसके काम का मूल्यांकन करता है और भविष्य की दिशा […]

यमन में हूती विद्रोहियों के मिसाइल हमलों से बढ़ा तनाव, अदन एयरपोर्ट और राष्ट्रपति महल निशाने पर!

📰 Generate e-Paper Clip यमन में हूती विद्रोहियों के मिसाइल हमलों से बढ़ा तनाव, अदन एयरपोर्ट और राष्ट्रपति महल निशाने पर! अदन, यमन। यमन में हूती विद्रोहियों और सऊदी अरब समर्थित सरकार के बीच संघर्ष एक बार फिर सुर्खियों में है। यमन सरकार के अनुसार, हूती लड़ाकों ने शुक्रवार को अदन स्थित राष्ट्रपति महल और […]