27 दिसंबर को किया जाएगा तुनिषा शर्मा का अंतिम संस्कार, रिश्तेदार ने दी जानकारी - Update Now News

27 दिसंबर को किया जाएगा तुनिषा शर्मा का अंतिम संस्कार, रिश्तेदार ने दी जानकारी

 

नई दिल्ली। एक्ट्रेस तुनिषा शर्मा (TV Actress Tunisha Sharma Death) के आत्महत्या करने के बाद से पूरे टीवी जगत में शौक की लहर छाई हुई है। तुनिषा की मौत के मामले में एक्टर शीजान मोहम्मद खान को गिरफ्तार कर लिया है। बता दें कि अभिनेत्री तुनिषा ने सेट पर फांसी लगाकर मौत को गले लगा दिया था। तुनिषा के सुसाइड की खबर आने के बाद हर कोई सकते में था। इसी बीच अब खबर आ रही है कि तुनिषा शर्मा का अंतिम संस्कार मंगलवार को किया जाएगा। मीरा रोड श्मशान में उनका अंतिम संस्कार होगा। तुनिषा के घर वाले विदेश से कुछ रिश्तेदारों के आने का इंतजार कर रहे है। जिसकी वजह से तुनिषा शर्मा का अंतिम संस्कार मंगलवार 27 दिसंबर को किया जाएगा। इसकी जानकारी उनके रिश्तेदार पवन शर्मा ने दी है।फिलहाल तुनिषा का शव को दक्षिण मुंबई के जेजे अस्पताल के मुर्दा घर में उनका शव रखा गया है। बीती रात को ही तुनिषा के शव को पोस्टमार्टम के लिए रखा गया था। रविवार सुबह 4 बजे तक पोस्टमार्टम किया गया। इसके बाद तुनिषा के परिजनों ने फैसला किया कि शव को अस्पताल से तभी निकालेगे, जब तमाम रिश्तेदार वो आ जाएगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Releated

राहुल गांधी ने सरकार की विदेश नीति को “कमजोर” तो अन्य नेताओं ने संतुलित बताया

Print 🖨 PDF 📄 eBook 📱राहुल गांधी ने सरकार की विदेश नीति को “कमजोर” तो अन्य नेताओं ने संतुलित बताया -मीडिल ईस्ट में जारी तनाव और देश में आर्थिक प्रभावों को लेकर कांग्रेस में मतभेद नई दिल्ली। मीडिल ईस्ट में जारी तनाव और देश में इसके आर्थिक प्रभावों को लेकर कांग्रेस के अंदर मतभेद खुलकर […]

IPL 2026 – GT vs RR Highlights: राजस्थान ने गुजरात को 8 विकेट से हरा दिया

Print 🖨 PDF 📄 eBook 📱 IPL 2026 – GT vs RR Highlights: राजस्थान ने गुजरात को 8 विकेट से हरा दिया राजस्थान के लिए ध्रुव जुरेल ने 75 और यशस्वी जायसवाल ने 55 रन बनाए IPL में राजस्थान रॉयल्स (RR) ने शुक्रवार को खेले गए दिन के दूसरे मुकाबले में गुजरात टाइटंस (GT) को […]