नेपाल में प्रचंड बनेंगे PM, राष्ट्रपति विद्या देवी भंडारी से मिलकर सरकार बनाने का दावा किया पेश - Update Now News

नेपाल में प्रचंड बनेंगे PM, राष्ट्रपति विद्या देवी भंडारी से मिलकर सरकार बनाने का दावा किया पेश

 

नई दिल्ली। पड़ोसी मुल्क नेपाल से एक बड़ी खबर सामने आ रही है। नेपाल में सरकार बनने का रास्ता साफ हो गया है। नेपाल में कम्युनिस्ट नेता पुष्प कमल दहल प्रचंड (Pushpa Kamal Dahal) ने राष्ट्रपति विद्या देवी भंडारी से मुलाकात कर सरकार बनाने का दावा पेश कर दिया है। प्रचंड ने बहुमत के लिए जरूरी 138 से ज्यादा सांसदों के समर्थन का दावा किया है। इसके बाद अब प्रचंड का प्रधानमंत्री बनना तय माना जा रहा है। इसके साथ ही खबर है कि सोमवार को ही प्रचंड नए पीएम के तौर पर शपथ ले सकते है। ओली और प्रचंड की पार्टी के बीच गठबंधन हो गया है। बता दें कि नतीजों के बाद से राजनीतिक अस्थिरता का माहौल बनाता हुआ था अब वो संभलता हुआ दिख रहा है। तस्वीर लगभग साफ हो गई है। बता दें कि नेपाल में हुए आम चुनाव किसी दल को पूर्ण बहुमत प्राप्त नहीं हुआ था। जिसके बाद नेपाल में कई तरह के कयास और नए समीकरण बनते दिख रहे थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Releated

मध्यप्रदेश: मुख्यमंत्री डॉ. यादव का प्रदेश की जनता के नाम संदेश

Print 🖨 PDF 📄 eBook 📱मुख्यमंत्री डॉ. यादव का प्रदेश की जनता के नाम संदेश प्रदेश का समृद्ध किसान ही विकसित भारत के निर्माण में निभाएगा महत्वपूर्ण भूमिका : मुख्यमंत्री डॉ. यादव “किसान कल्याण वर्ष” में मध्यप्रदेश को कृषि के क्षेत्र में ले जाएंगे नई ऊंचाइयों तक सच्चा वादा और पक्का काम, यही हमारी सरकार […]

आप में बड़ा सियासी भूचाल: राघव चड्ढा समेत 7 राज्यसभा सांसद भाजपा में शामिल

Print 🖨 PDF 📄 eBook 📱आप में बड़ा सियासी भूचाल: राघव चड्ढा समेत 7 राज्यसभा सांसद भाजपा में शामिल – 22 दिन में आप में टूट, दो-तिहाई सांसदों ने किया बीजेपी में विलय का ऐलान, आप को झटका – घायल हूं, इसलिए घातक हूं” : राघव चड्ढा – ईडी कार्रवाई के बीच अशोक मित्तल का […]