Two years of Russia-Ukraine war

Two years of Russia-Ukraine war : यूक्रेन और रूस की जंग के दो साल…

यूक्रेन और रूस की जंग के दो साल… जानिए कितनी तबाही हुई

नई दिल्ली : रूस-यूक्रेन की जंग के दो साल पूरे हो चुके हैं. इस जंग में जहां यूक्रेन में शहर के शहर तबाह हो चुके हैं तो वहीं रूस के कई कस्बे भी गोलाबारी के साथ-साथ ड्रोन से हमलों के शिकार हो चुके हैं. आइए जानते हैं कि 24 फरवरी 2022 से शुरू हुई इस लड़ाई ने अब तक कितनी तबाही मचाई है.
रूस-यूक्रेन की जंग के दो साल पूरे हो चुके हैं पर यह किसी निर्णायक स्थिति में नहीं पहुंची है. मानवता को लगातार इस युद्ध से नुकसान हो रहा है और यूक्रेन तो पूरी तरह तबाही के कगार पर पहुंच गया है. रूस का भी कम नुकसान नहीं हुआ है. यूक्रेन के साथ खड़े अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडन ने रूस पर 500 से ज्यादा नए प्रतिबंध लगा दिए हैं. ब्रिटेन और यूरोपीय संघ ने भी रूस पर नए प्रतिबंधों की घोषणा की है पर फिलहाल लड़ाई थमती नहीं नजर आ रही है. आइए जानते हैं कि 24 फरवरी 2022 से शुरू हुई इस लड़ाई ने अब तक कितनी तबाही मचाई है.
30 हजार से ज्यादा यूक्रेनी लापता
रूस इस जंग को काफी आसान समझ रहा था. उसका अनुमान था कि हमला कर यूक्रेन की राजधानी कीव पर जल्द से जल्द कब्जा हो जाएगा पर ऐसा हुआ नहीं. यूक्रेन मुकाबले में डटकर सामने आ गया और कीव पर कब्जे की रूस की सारी कोशिशें नाकाम हो गईं. यह और बात है कि यूक्रेन के चार क्षेत्रों पर रूस कब्जा कर चुका है. यूक्रेन की नेशनल पुलिस का दावा है कि 30 हजार से अधिक आम यूक्रेनी अपने घरों से लापता हैं. परिवार के लोगों से उनका अब तक संपर्क नहीं हो पाया है.
तबाह हो गए यूक्रेन के कई शहर, रूस के शहरों को भी पहुंचा नुकसान
वैसे अगर यह युद्ध यूक्रेन के लिए मौत और तबाही लेकर आया है तो रूसी सेना को भी इससे काफी नुकसान हुआ है. यूक्रेन में शहर के शहर तबाह हो चुके हैं तो रूस के कई कस्बे भी गोलाबारी के साथ-साथ ड्रोन से हमलों के शिकार हो चुके हैं. सेना की ताकत घटने पर लाखों रूसी युवाओं को सेना में भर्ती किया जा रहा है. रूस को सबसे बड़ा नुकसान तो यही हुआ कि वागनर गुट के लड़ाकों ने विद्रोह कर दिया था. फिर इस गुट के अगुवा येवगेनी प्रिगोज़िन की कथित तौर पर एक विमान हादसे में मौत हो गई, जो कभी व्लादिमीर पुतिन के काफी करीबी माने जाते थे. साथ ही इंटरनेशनल क्रिमिनल कोर्ट ने कथित वार क्राइम के मामले में रूसी राष्ट्रपति के खिलाफ अरेस्ट वारंट तक जारी कर दिया. व्लादिमीर पुतिन के सबसे बड़े आलोचक एलेक्सी नवेलनी की मौत भी मानवता का एक बड़ा नुकसान माना जा सकता है.
इस युद्ध की दूसरी वर्षगांठ पर जहां रूस की सेनाएं पूरी यूक्रेन सीमा पर एक साथ चढ़ाई की तैयारी में डटी हैं, वहीं इन दो सालों में हुआ नुकसान दावों में सिमटा हुआ है. 22 फरवरी-24 को यूक्रेन की सेना ने दावा किया था कि फरवरी 2022 से अब तक 407,240 रूसी इस युद्ध में मारे जा चुके हैं. इनमें से 1160 की मौत तो केवल बीते 24 घंटे में ही हुई है. वहीं, इससे एक दिन पहले रूस के रक्षा मंत्रालय ने दावा किया था कि एक दिन पहले ही यूक्रेन के 1200 सैनिकों को मार गिराया था. हालांकि, मास्को की ओर से यूक्रेन को हुए कुल मानव नुकसान के बारे में नहीं बताया गया.

×
Date : 25 February 2024 Posted By : EDITOR
Two years of Russia-Ukraine war : यूक्रेन और रूस की जंग के दो साल…
News Image

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Releated

गौरवशाली अतीत, विकासशील वर्तमान और समृद्ध भविष्य की ओर बढ़ता मध्यप्रदेश – डॉ. मोहन यादव

📰 Generate e-Paper Clip गौरवशाली अतीत, विकासशील वर्तमान और समृद्ध भविष्य की ओर बढ़ता मध्यप्रदेश – डॉ. मोहन यादव भोपाल : मध्यप्रदेश का स्थापना दिवस केवल एक तारीख नहीं, बल्कि हमारी गौरवशाली सांस्कृतिक विरासत, समृद्ध परंपराओं, विकास यात्रा और सामूहिक संकल्पों का उत्सव है। 1 नवंबर 1956 को अस्तित्व में आए हमारे मध्यप्रदेश ने सात […]

Madhya Pradesh : लोकतंत्र जनादेश से चलेगा, अराजकता के दबाव से नहीं – डॉ. मोहन यादव

📰 Generate e-Paper Clip Madhya Pradesh : लोकतंत्र जनादेश से चलेगा, अराजकता के दबाव से नहीं – डॉ. मोहन यादव Bhopal: लोकतंत्र में सत्ता की चाबी जनता के हाथ में होती है। मतदान केंद्र पर खड़ा सामान्य नागरिक अपने एक मत से सरकार बनाता है, उसके काम का मूल्यांकन करता है और भविष्य की दिशा […]