Ukraine launched rapid attacks on Russia

Ukraine-Russia War: यूक्रेन ने रूस पर किए ताबड़तोड़ हमले, बिजली सबस्टेशन व तेल डिपो जल कर राख

Ukraine-Russia War: यूक्रेन ने रूस पर किए ताबड़तोड़ हमले, बिजली सबस्टेशन व तेल डिपो जल कर राख

नई दिल्ली : रूस के यूक्रेन की उत्तरी सीमा पर नौ गांवों पर कब्जा करने के बाद यूक्रेन ने रूस पर ताबड़तोड़ हमले कर दिए जिसमें रूसी तेल डिपो और बिजली सबस्टेशन में आग लग गई । रूस और यूक्रेन के बीच सालों से चल रही लड़ाई के बीच आज यूक्रेन की सुरक्षा सेवा (एसबीयू) द्वारा रूस पर नया हमला किया गया जिसमें रूस के बेलगोरोड और लिपेत्स्क क्षेत्रों में एक तेल डिपो और बिजली सबस्टेशन में आग लग गई। यूक्रेन के राष्ट्रपति ने कहा कि यूक्रेनी सैनिक दो सीमावर्ती क्षेत्रों में आगे बढ़ रही है। यूक्रेन ने चेतावनी दी है कि उत्तरी खारकीव क्षेत्र में तेजी से हालात बिगड़ रहे हैं। बॉर्डर इलाकों से सैंकड़ों लोगों को सुरक्षित निकाला जा रहा है। यूक्रेनी खुफिया सूत्र ने बताया कि हमले में रूस के बेलगोरोड क्षेत्र में स्टारी ओस्कोल शहर के पास ‘ओस्कोलनेफ्टेस्नाब’ तेल डिपो और लिपेत्स्क क्षेत्र में ‘येलेत्सकाया’ बिजली सबस्टेशन क्षतिग्रस्त हो गया। खुफिया सूत्र ने कहा कि रूसी उद्योग जो यूक्रेन के साथ युद्ध छेड़ने के लिए काम करता है, एसबीयू के लिए एक वैध लक्ष्य बना रहेगा। दुश्मन की सैन्य क्षमता को कमजोर करने के उपाय जारी रहेंगे। राष्ट्रपति वलोडिमिर जेलेंस्की ने कहा कि यूक्रेनी सैनिक दो सीमावर्ती क्षेत्रों में आगे बढ़ रही रूसी सेना के साथ तीव्र लड़ाई में उलझे हुए हैं, जबकि यूक्रेनी गोलाबारी के कारण रूसी अपार्टमेंट की इमारत ढहने से मरने वालों की संख्या बढ़कर 15 हो गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Releated

IPL 2026: RCB ने CSK को 43 रन से हराया

Print 🖨 PDF 📄 eBook 📱IPL 2026: RCB ने CSK को 43 रन से हराया UNN: IPL में चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) को लगातार तीसरी हार मिली। टीम को चिन्नास्वामी स्टेडियम में होम टीम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) ने 43 रन से हरा दिया। रविवार के दूसरे मैच में टॉस हारकर पहले बैटिंग करने उतरी […]

राहुल गांधी ने सरकार की विदेश नीति को “कमजोर” तो अन्य नेताओं ने संतुलित बताया

Print 🖨 PDF 📄 eBook 📱राहुल गांधी ने सरकार की विदेश नीति को “कमजोर” तो अन्य नेताओं ने संतुलित बताया -मीडिल ईस्ट में जारी तनाव और देश में आर्थिक प्रभावों को लेकर कांग्रेस में मतभेद नई दिल्ली। मीडिल ईस्ट में जारी तनाव और देश में इसके आर्थिक प्रभावों को लेकर कांग्रेस के अंदर मतभेद खुलकर […]