Umpire Dickie Bird dies at 92: umpire in three World Cup finals

अंपायर डिकी बर्ड का 92 साल की उम्र में निधन:तीन वर्ल्ड कप फाइनल में अंपायर रहे

अंपायर डिकी बर्ड का 92 साल की उम्र में निधन:तीन वर्ल्ड कप फाइनल में अंपायर रहे

UNN: दिग्गज अंपायर डिकी बर्ड का 92 साल की उम्र में निधन हो गया है। मंगलवार शाम इंग्लैंड की यॉर्कशायर काउंटी ने इसकी जानकारी दी। हेराल्ड डेनिस बर्ड उर्फ डिकी बर्ड का जन्म 19 अप्रैल 1933 को बानस्ली में हुआ। उन्होंने अपना पूरा जीवन क्रिकेट को समर्पित कर दिया। उन्होंने क्रिकेट की दीवानगी के चलते कभी शादी भी नहीं की। डिकी ने इंग्लैंड में यॉर्कशायर और लीसेस्टरशायर क्लब के लिए क्रिकेट खेला, लेकिन उन्हें बतौर अंपायर ज्यादा पहचान मिली। वे भारत की पहली वर्ल्ड कप जीत के गवाह भी बने। उन्होंने 1983 में भारत और वेस्टइंडीज के बीच खेले गए फाइनल मुकाबले में अंपायरिंग की। वे 3 वर्ल्ड कप फाइनल अंपायर रहे। वे 2014 में यॉर्कशायर क्रिकेट क्लब के अध्यक्ष भी रहे। डिकी बर्ड का इंटरनेशनल अंपायरिंग करियर 5 जुलाई 1973 को इंग्लैंड-न्यूजीलैंड मैच से शुरू हुआ था। साल 1996 में भारत के इंग्लैंड दौर पर वे आखिरी बार अंपायरिंग करते दिखे। डिकी बर्ड ने 66 टेस्ट मैच और 69 वनडे मैचों में अंपायरिंग की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Releated

KKR vs PBKS, IPL 2026 : बारिश के कारण रद्द हुआ कोलकाता-पंजाब का मैच, दोनों टीमों को मिला 1-1 पॉइंट

Print 🖨 PDF 📄 eBook 📱KKR vs PBKS, IPL 2026 : बारिश के कारण रद्द हुआ कोलकाता-पंजाब का मैच, दोनों टीमों को मिला 1-1 पॉइंट कोलकाता: इंडियन प्रीमियर लीग में कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) और पंजाब किंग्स (PBKS) के बीच खेला गया मुकाबला बारिश की वजह से रद्द कर दिया गया। लगातार बारिश और गीले […]

IPL 2026: RCB ने CSK को 43 रन से हराया

Print 🖨 PDF 📄 eBook 📱IPL 2026: RCB ने CSK को 43 रन से हराया UNN: IPL में चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) को लगातार तीसरी हार मिली। टीम को चिन्नास्वामी स्टेडियम में होम टीम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) ने 43 रन से हरा दिया। रविवार के दूसरे मैच में टॉस हारकर पहले बैटिंग करने उतरी […]