Union Home Ministry directs several states to conduct mock drills

गृह मंत्रालय का सभी राज्यों को निर्देश, देशभर में 7 मई को बजेंगे हवाई हमले की चेतावनी वाले सायरन

युद्ध के हालात के लिए 7 मई को देश भर में मॉक ड्रिल, क्रैश ब्लैकआउट की भी ट्रेनिंग

नई दिल्ली: पहलगाम हमले के बाद पाकिस्तान के साथ तनातनी के बीच गृह मंत्रालय ने अहम फैसला लिया है। गृह मंत्रालय का सभी राज्यों को निर्देश दिया है कि सिविल डिफेंस के लिए मॉक ड्रिल कराया जाए और इस दौरान क्रैश ब्लैकआउट की भी ट्रेनिंग दी जाए। पाकिस्तान से तनाव के बीच मंत्रालय का ये अहम फैसला है जो बताता है कि केंद्र सरकार पहलगाम आतंकी हमले के बाद बिल्कुल भी नरमी बरतने के मूड में नहीं है। पाकिस्तान को इस बार कड़ा सबक सिखाने की तैयारी है।
केंद्रीय गृह मंत्रालय ने कई राज्यों से प्रभावी नागरिक सुरक्षा के लिए 7 मई को मॉक ड्रिल करने को कहा है। सूत्रों ने बताया कि किए जाने वाले उपायों में हवाई हमले की चेतावनी देने वाले सायरन का संचालन और हमले की स्थिति में खुद को बचाने के लिए नागरिक सुरक्षा पहलुओं पर नागरिकों, छात्रों आदि को प्रशिक्षण देना शामिल है। सूत्रों ने कहा कि उपायों में क्रैश ब्लैकआउट उपाय, महत्वपूर्ण प्रतिष्ठानों को जल्दी छिपाने का प्रावधान और निकासी योजना को अपडेट करना और उसका पूर्वाभ्यास भी शामिल है।

हवाई हमले की चेतावनी देने वाले सायरन बजेंगे.

आम नागरिकों, छात्रों आदि को ट्रेनिंग देना- हमले की स्थिति में खुद को कैसे सुरक्षित रखें

ब्लैकआउट की तत्काल व्यवस्था- रात में रोशनी छिपाने की तैयारी

जरूरी प्रतिष्ठानों और संयंत्रों की समय रहते कैमोफ्लाज व्यवस्था

इवैक्युएशन प्लान की समीक्षा और उसका रिहर्सल

×
Date : 05 May 2025 Posted By : EDITOR
गृह मंत्रालय का सभी राज्यों को निर्देश, देशभर में 7 मई को बजेंगे हवाई हमले की चेतावनी वाले सायरन
News Image

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Releated

दुनिया की सबसे बड़ी तेल कंपनी अरामको पर हूती विद्रोहियों का बड़ा हमला

📰 Generate e-Paper Clip दुनिया की सबसे बड़ी तेल कंपनी अरामको पर हूती विद्रोहियों का बड़ा हमला,  रूस-चीन कर रहे युद्धविराम की कोशिश रियाद। सऊदी अरब में विश्व की सबसे बड़ी तेल कंपनी अरामको के दाहरान स्थित मुख्यालय पर मंगलवार देर रात हुए हूती के बैलेस्टिक मिसाइल हमले में उसे भारी नुकसान हुआ है। हमले […]

Bharat D2C Conclave 2026 Brings 180+ Founders, Investors and Policymakers Together

📰 Generate e-Paper Clip Bharat D2C Conclave 2026 Bharat D2C Conclave 2026 Brings 180+ Founders, Investors and Policymakers Together Founders and Policy Makers Share One Room as Bharat D2C Conclave 2026 Sets the Agenda for India’s Consumer Brands D2C Industry Association (D2CIA) brings founders, investors and policy makers together in New Delhi; announces its Mumbai […]