UP: मीट की दुकानों को 9 दिनों तक बंद रखने का आदेश जारी - योगी सरकार - Update Now News

UP: मीट की दुकानों को 9 दिनों तक बंद रखने का आदेश जारी – योगी सरकार

 

नई दिल्ली। नवरात्रि के त्योहार को देखते हुए योगी सरकार ने बड़ा फैसला लिया है। नए आदेश के तहत अब गाजियाबाद में 9 दिनों के लिए कच्चे मांस की बिक्री पर पूरी तरह से प्रतिबंध रहेगा।प्रतिबंध 2 अप्रैल से 10 अप्रैल तक प्रभावी रहेगा। अधिकारियों का दावा है कि त्योहार के दौरान मांस पर प्रतिबंध एक नियमित आदेश है। इस आदेश का पालन सख्ती से किया जाए इसके लिए सरकार ने एक कमेटी का गठन भी किया है जो सिर्फ इसी चीज पर नजर बनाए रखेगी कि नियमों का पालन ठीक से हो रहा है या नहीं। इस आदेश के लिए गठित की गई टीमों ने आज गाजियाबाद के बाजारों में घूम-घूमकर मीट की दुकानों को बंद कराने का काम किया। इसके अलावा खुले में मीट बेचने वाले लोगों पर सख्ती से कार्रवाई भी की। बता दें कि आज से नवरात्रि का त्योहार शुरू हो चुका है और आज से आने वाले नौ दिनों तक मां दुर्गा के नौ रूपों की आराधना की जाती हैं।इस दौरान सात्विक भोजन खाया जाता है। नवरात्रि में लहसुन-प्याज और मीट का इस्तेमाल करना निषेध माना जाता है। इसी बात को ध्यान में रखते हुए सरकार ने यह आदेश जारी किए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Releated

राहुल गांधी ने सरकार की विदेश नीति को “कमजोर” तो अन्य नेताओं ने संतुलित बताया

Print 🖨 PDF 📄 eBook 📱राहुल गांधी ने सरकार की विदेश नीति को “कमजोर” तो अन्य नेताओं ने संतुलित बताया -मीडिल ईस्ट में जारी तनाव और देश में आर्थिक प्रभावों को लेकर कांग्रेस में मतभेद नई दिल्ली। मीडिल ईस्ट में जारी तनाव और देश में इसके आर्थिक प्रभावों को लेकर कांग्रेस के अंदर मतभेद खुलकर […]

IPL 2026 – GT vs RR Highlights: राजस्थान ने गुजरात को 8 विकेट से हरा दिया

Print 🖨 PDF 📄 eBook 📱 IPL 2026 – GT vs RR Highlights: राजस्थान ने गुजरात को 8 विकेट से हरा दिया राजस्थान के लिए ध्रुव जुरेल ने 75 और यशस्वी जायसवाल ने 55 रन बनाए IPL में राजस्थान रॉयल्स (RR) ने शुक्रवार को खेले गए दिन के दूसरे मुकाबले में गुजरात टाइटंस (GT) को […]