UP : कवि मुनव्वर राणा के घर पर छापेमारी - Update Now News

UP : कवि मुनव्वर राणा के घर पर छापेमारी

लखनऊ | उत्तर प्रदेश पुलिस द्वारा लखनऊ में उर्दू कवि मुनव्वर राणा के घर पर छापेमारी के एक दिन बाद पुलिस ने शुक्रवार को कहा कि उनके बेटे तबरेज राणा ने संपत्ति विवाद में अपने रिश्तेदारों को फंसाने के लिए कथित तौर पर खुद पर हमला किया था। तबरेज ने दावा किया था कि उन पर अज्ञात व्यक्तियों ने हमला किया था, जिन्होंने राज्य की राजधानी के त्रिपुला इलाके में एक पेट्रोल पंप के पास सोमवार शाम उनकी एसयूवी कार में आग लगा दी थी। हमलावरों ने दो गोलियां चलाईं और मौके से फरार हो गए। गोलियां तबरेज की एसयूवी को लगीं लेकिन उन्हें कोई चोट नहीं आई। रायबरेली पुलिस ने शुक्रवार को यहां जारी एक बयान में कहा कि जांच के दौरान पता चला है कि तबरेज का अपने चाचाओं के साथ संपत्ति को लेकर विवाद था। तबरेज ने कथित तौर पर हलीम से संपर्क किया और उससे कहा कि वह हमला करे जिससे ना केवल उसे अपने चाचाओं को फंसाने में मदद मिलेगी बल्कि उसके लिए चुनाव लड़ने के लिए अनुकूल माहौल तैयार होगा।
पुलिस के बयान में कहा गया है कि हलीम और सुल्तान, सत्येंद्र और शुभम के रूप में पहचाने गए तीन अन्य लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया है और उनके पास से हथियार बरामद किए गए हैं।
पुलिस ने तबरेज राणा का बयान दर्ज कर घटना की जांच शुरू कर दी है। वह जमीन का कारोबारी है और उसने पुलिस को बताया कि उसकी किसी से कोई दुश्मनी नहीं है।
तबरेज के खिलाफ मामला दर्ज कर रायबरेली पुलिस ने गुरुवार और शुक्रवार की दरमियानी रात लखनऊ में उसके पिता के घर की तलाशी ली।

×
Date : 03 July 2021 Posted By : EDITOR
UP : कवि मुनव्वर राणा के घर पर छापेमारी
News Image

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Releated

15 हजार रन पूरे कर भावुक हुए विराट कोहली, बोले- ‘एक दिन सब खत्म हो जाएगा’

📰 Generate e-Paper Clip 15 हजार रन पूरे कर भावुक हुए विराट कोहली, बोले- ‘एक दिन सब खत्म हो जाएगा’ नई दिल्ली: वेस्टइंडीज के खिलाफ पहले वनडे मुकाबले में लक्ष्य का पीछा करते हुए विराट कोहली का बल्ला जमकर चला. टीम के लिए उन्होंने महज 88 गेंदों में 139 रनों की नाबाद शतकीय पारी खेली. […]

‘असम पुलिस ने आशुतोष रांका समेत 40 कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिया’

📰 Generate e-Paper Clip ‘असम पुलिस ने आशुतोष रांका समेत 40 कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिया’ गुवाहाटी। कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) के संस्थापक अभिजीत दीपके ने रविवार को दावा किया कि असम पुलिस ने सीजेपी के सह-संयोजक आशुतोष रांका और पार्टी के 40 वालंटियर को गुवाहाटी में हिरासत में लिया है। दीपके ने कहा, असम […]