UP: यूपी पुलिस अतीक अहमद को लेकर नैनी जेल पहुंची - Update Now News

UP: यूपी पुलिस अतीक अहमद को लेकर नैनी जेल पहुंची

लखनऊ। माफिया डॉन से नेता बने अतीक अहमद को सोमवार शाम कड़ी सुरक्षा के बीच नैनी जेल लाया गया। यूपी पुलिस 2007 के अपहरण मामले में मंगलवार को उसे प्रयागराज की एक अदालत में पेश करेगी। अतीक अहमद के भाई अशरफ को भी कोर्ट में सुनवाई के लिए बरेली से नैनी जेल लाया गया है। दोनों भाइयों को अलग-अलग बैरक में रखा गया है और लखनऊ में पुलिस मुख्यालय द्वारा सीसीटीवी कैमरों से लगातार निगरानी की जा रही है। पुलिस सूत्रों के अनुसार, पुलिस टीम रविवार शाम अहमदाबाद से रवाना हुई थी और प्रयागराज पहुंचने से पहले काफिले ने 24 घंटे से अधिक समय तक यात्रा की। अतीक को प्रयागराज के एमपी एमएलए स्पेशल कोर्ट में 28 मार्च को पेश किया जाएगा। यह मामला उमेशपाल के अपहरण मामले में फैसला सुनाया जाएगा। अतीक अहमद के भाई अशरफ को सोमवार को यूपी की बरेली जेल से प्रयागराज जेल ले जाया जा रहा है। अतीक के खिलाफ 100 से ज्यादा केस यूपी में दर्ज है, लेकिन उसके रसूख के सामने किसी भी मामले में कार्रवाई नहीं हो सकी। उमेशपाल के अपहरण का यह पहला मामला है, जिसमें अतीक के खौफ का हिसाब होना है जो इस वक्त खुद खौफ के साये में है। अतीक के खिलाफ गुंडा एक्ट भी दर्ज हुए, लेकिन बाद में उसे वापस ले लिया गया।

×
Date : 27 March 2023 Posted By : EDITOR
UP: यूपी पुलिस अतीक अहमद को लेकर नैनी जेल पहुंची
News Image

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Releated

India-New Zealand FTA : आज से लागू हुआ भारत-न्‍यूजीलैंड ट्रेड समझौता, क्‍या अब सस्‍ते हो जाएंगे कीवी और सेब

📰 Generate e-Paper Clip India-New Zealand FTA : आज से लागू हुआ भारत-न्‍यूजीलैंड ट्रेड समझौता, क्‍या अब सस्‍ते हो जाएंगे कीवी और सेब नई दिल्‍ली. भारत और न्यूजीलैंड के बीच मुक्त व्यापार समझौता (एफटीए) आज यानी 20 अक्टूबर से प्रभावी हो जाएगा. फ्री ट्रेड एग्रीमेंट के लागू होने से दोनों देशों के कारोबारियों को नया […]

‘फ्रांस में हिंसा के लिए कोई जगह’, प्रदर्शनकारियों को इमैनुएल मैक्रों ने दी वॉर्निंग

📰 Generate e-Paper Clip ‘फ्रांस में हिंसा के लिए कोई जगह’, प्रदर्शनकारियों को इमैनुएल मैक्रों ने दी वॉर्निंग फ्रांस में महंगाई के खिलाफ शनिवार को 8 लाख लोग सड़कों पर उतर आए। UNN: फ्रांस में बेरोजगारी, बढ़ती महंगाई, स्कूलों के खराब हालात और सरकार की नीतियों के खिलाफ छात्रों और कई यूनियन सड़क पर उतर […]