भूल भुलैया 2 का गाना दे ताली रिलीज - See video - Update Now News

भूल भुलैया 2 का गाना दे ताली रिलीज – See video

 

Mumbai: कार्तिक आर्यन और कियारा आडवाणी पिछले काफी दिनों से अपनी अपकमिंग फिल्म ‘भूल भुलैया 2’ को लेकर सुर्खियों में बने हुए हैं। फिल्म बहुत जल्द याि 20 मई को सिनेमाघरों में दस्तक देने जा रही है। इसी बीच ‘भूल भुलैया 2’ का गाना ‘दे ताली’ रिलीज हो गया है, जो इंटरनेट पर आते ही खूब धूम मचा रहा है। दे ताली गाना एक पैपी ट्रैक है। इस गाने को यो यो हनी सिंह, अरमान मलिक और साश्वत सिंह ने गाया है। गाने के लिरिक्स अमिताभ भट्‌टाचार्य ने लिखे हैं और इसे प्रीतम द्वारा कंपोज किया गया है। सॉन्ग में कियारा और कार्तिक आर्यन का जबरदस्त डांस और अंदाज देखने को मिल रहा है। अनीस बज्मी के निर्देशन में बनी भूल भुलैया 2 का निर्माण भूषण कुमार की टी-सीरीज के बैनर तले किया गया है। यह फिल्म 20 मई को रिलीज होगी। फिल्म में कार्तिक आर्यन, कियारा आडवाणी के अलावा तब्बू भी मुख्य भूमिका में नजर आएंगी।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Releated