investment in startups in Madhya Pradesh

Madhya Pradesh : Indore – मध्यप्रदेश में स्टार्टअप में निवेशकों के लिये असीम संभावनाएं – CM शिवराज सिंह चौहान

स्टार्टअप कॉन्क्लेव में मुख्यमंत्री ने स्टार्टअप से सफल व्यवसायी बने फाउंडरों से चर्चा की
इंदौर : मुख्यमंत्री ने स्टार्टअप कर उद्योग जगत, व्यवसाय और निवेशकों में अपना स्थान बनाने वाले उद्योगपतियों से भी चर्चा की और कहा कि आपके द्वारा किये जा रहे काम आपको समाज में अलग पहचान देते हैं। अब आप मध्यप्रदेश के युवाओं को मदद किजिए। उनके स्टार्टअप में इन्वेस्ट कीजिए, जिससे प्रदेश के अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर स्वयं को स्थापित कर सके और अपने विचारों से समाज में बदलाव लायें। चर्चा के दौरान सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम मंत्री श्री ओमप्रकाश सखलेचा, जल संसाधन मंत्री श्री तुलसीराम सिलावट, सांसद श्री शंकर लालवानी, भारत सरकार के सचिव श्री अनुराग जैन एमएसएमई विभाग के सचिव श्री पी. नरहरि एवं डॉ. निशांत खरे उपस्थित रहे। मुख्यमंत्री के साथ चर्चा में लीड एंजल्स के डायरेक्टर श्री ध्रूव नाथ, अपाइंट फाउंडर श्री निमेश सिंह, एमवन एक्सचेंज के सर डायरेक्टर श्री अभय सिंह राठौर, आईवेकप वेंचर्स के फाउंडर एण्ड मैनेजिंग पार्टनर श्री विक्रम गुप्ता, श्री राम लाइफ इंश्योरेंस के मैनेजिंग डायरेक्टर श्री मनोज जैन, स्टार्टअप इंडिया गोल की हेड सुश्री आस्था ग्रोवर, एमआईसी, एमओई, जीओआई के इनोवेशन डायरेक्टर डॉ. मोहित गंभीर, सीईओ श्री सुदीप मोइनद्रू, एफआईसीसीआई की पास्ट प्रेसिडेंट सुश्री उज्जवला सिंघानिया, आईएएन अल्फा फंड के पार्टनर श्री जयदिप मेहता, टेस्टि बाइट पुणे के को-फाउंडर श्री रवि निगम, डायरेक्टर 14ट्री श्री किरण देशपाण्डे, श्री पारीन शाह, मैनेजिंग जनरल पार्टनर श्री मोहित गुलाटी, टीआईई एमपी श्री जय जैन, टीआईई प्रेसिडेंट श्री प्रदीप करमबेलकर, यूअर नेस्ट कैपिटल एडवाइजर्स प्रायवेट लिमिटेड मैनेजिंग डायरेक्टर श्री सुनील गोयल तथा डलास वेंचर केपिटल फंड पार्टनर श्री किरण चंद्र कल्लुरी सम्मिलित हुए। सभी लोगों ने कहा कि मध्यप्रदेश का यह कदम युवाओं के लिये एक बेहतर माहौल बना रहा है।
देश की सबसे अच्छी स्टार्टअप पॉलिसी में मध्यप्रदेश सबसे आगे खड़ा हो गया है। इसके लिये जरूरी है कि मध्यप्रदेश अपनी क्षमताओं को चिन्हित कर स्टार्टअप को आगे बढ़ाएं। कृषि प्रधान व्यवस्था होने के कारण किसानों और खेती के लिये लाये गये स्टार्टअप को स्थानीय स्तर पर प्रचारित किये जाये, जिससे लोगों को अपने काम में मदद मिल सके। श्रीराम लाइफ इंश्योरेंस के मैनेजिंग डायरेक्टर श्री मनोज जैन ने कहा कि मुख्यमंत्री जी को आज हम मामाजी के रूप में ही पहचानते हैं। देश में आपकी एक अलग पहचान है। हम मध्यप्रदेश के निवासी होने पर गर्व महसूस करते हैं। हम स्टार्टअप को देखकर अचंभित भी हैं। युवाओं की नई सोच के साथ बिजनेस को नई ऊंचाइयां प्रदान कर सकते हैं। अन्य लोगों ने भी मुख्यमंत्री श्री चौहान से चर्चा के दौरान कहा कि मध्यप्रदेश की स्टार्टअप पॉलिसी बहुत अच्छी है। इसके लिये एक बेहतर मार्केटिंग की जाना चाहिये। छोटे स्टार्टअप को सरकार का सहयोग मिलना चाहिये और स्टार्टअप पॉलिसी में लगातार बदलाव भी किये जाना चाहिये। इसके लिये एक वर्किंग ग्रुप बनाकर लगातार स्टार्टअप पॉलिसी के लिये निरन्तर विचार होते रहना चाहिये।

×
Date : 14 May 2022 Posted By : EDITOR
Madhya Pradesh : Indore – मध्यप्रदेश में स्टार्टअप में निवेशकों के लिये असीम संभावनाएं – CM शिवराज सिंह चौहान
News Image

Madhya Pradesh : Indore - मध्यप्रदेश में स्टार्टअप में निवेशकों के लिये असीम संभावनाएं - CM शिवराज सिंह चौहान
स्टार्टअप कॉन्क्लेव में मुख्यमंत्री ने स्टार्टअप से सफल व्यवसायी बने फाउंडरों से चर्चा की
इंदौर : मुख्यमंत्री ने स्टार्टअप कर उद्योग जगत, व्यवसाय और निवेशकों में अपना स्थान बनाने वाले उद्योगपतियों से भी चर्चा की और कहा कि आपके द्वारा किये जा रहे काम आपको समाज में अलग पहचान देते हैं। अब आप मध्यप्रदेश के युवाओं को मदद किजिए। उनके स्टार्टअप में इन्वेस्ट कीजिए, जिससे प्रदेश के अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर स्वयं को स्थापित कर सके और अपने विचारों से समाज में बदलाव लायें। चर्चा के दौरान सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम मंत्री श्री ओमप्रकाश सखलेचा, जल संसाधन मंत्री श्री तुलसीराम सिलावट, सांसद श्री शंकर लालवानी, भारत सरकार के सचिव श्री अनुराग जैन एमएसएमई विभाग के सचिव श्री पी. नरहरि एवं डॉ. निशांत खरे उपस्थित रहे। मुख्यमंत्री के साथ चर्चा में लीड एंजल्स के डायरेक्टर श्री ध्रूव नाथ, अपाइंट फाउंडर श्री निमेश सिंह, एमवन एक्सचेंज के सर डायरेक्टर श्री अभय सिंह राठौर, आईवेकप वेंचर्स के फाउंडर एण्ड मैनेजिंग पार्टनर श्री विक्रम गुप्ता, श्री राम लाइफ इंश्योरेंस के मैनेजिंग डायरेक्टर श्री मनोज जैन, स्टार्टअप इंडिया गोल की हेड सुश्री आस्था ग्रोवर, एमआईसी, एमओई, जीओआई के इनोवेशन डायरेक्टर डॉ. मोहित गंभीर, सीईओ श्री सुदीप मोइनद्रू, एफआईसीसीआई की पास्ट प्रेसिडेंट सुश्री उज्जवला सिंघानिया, आईएएन अल्फा फंड के पार्टनर श्री जयदिप मेहता, टेस्टि बाइट पुणे के को-फाउंडर श्री रवि निगम, डायरेक्टर 14ट्री श्री किरण देशपाण्डे, श्री पारीन शाह, मैनेजिंग जनरल पार्टनर श्री मोहित गुलाटी, टीआईई एमपी श्री जय जैन, टीआईई प्रेसिडेंट श्री प्रदीप करमबेलकर, यूअर नेस्ट कैपिटल एडवाइजर्स प्रायवेट लिमिटेड मैनेजिंग डायरेक्टर श्री सुनील गोयल तथा डलास वेंचर केपिटल फंड पार्टनर श्री किरण चंद्र कल्लुरी सम्मिलित हुए। सभी लोगों ने कहा कि मध्यप्रदेश का यह कदम युवाओं के लिये एक बेहतर माहौल बना रहा है।
देश की सबसे अच्छी स्टार्टअप पॉलिसी में मध्यप्रदेश सबसे आगे खड़ा हो गया है। इसके लिये जरूरी है कि मध्यप्रदेश अपनी क्षमताओं को चिन्हित कर स्टार्टअप को आगे बढ़ाएं। कृषि प्रधान व्यवस्था होने के कारण किसानों और खेती के लिये लाये गये स्टार्टअप को स्थानीय स्तर पर प्रचारित किये जाये, जिससे लोगों को अपने काम में मदद मिल सके। श्रीराम लाइफ इंश्योरेंस के मैनेजिंग डायरेक्टर श्री मनोज जैन ने कहा कि मुख्यमंत्री जी को आज हम मामाजी के रूप में ही पहचानते हैं। देश में आपकी एक अलग पहचान है। हम मध्यप्रदेश के निवासी होने पर गर्व महसूस करते हैं। हम स्टार्टअप को देखकर अचंभित भी हैं। युवाओं की नई सोच के साथ बिजनेस को नई ऊंचाइयां प्रदान कर सकते हैं। अन्य लोगों ने भी मुख्यमंत्री श्री चौहान से चर्चा के दौरान कहा कि मध्यप्रदेश की स्टार्टअप पॉलिसी बहुत अच्छी है। इसके लिये एक बेहतर मार्केटिंग की जाना चाहिये। छोटे स्टार्टअप को सरकार का सहयोग मिलना चाहिये और स्टार्टअप पॉलिसी में लगातार बदलाव भी किये जाना चाहिये। इसके लिये एक वर्किंग ग्रुप बनाकर लगातार स्टार्टअप पॉलिसी के लिये निरन्तर विचार होते रहना चाहिये।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Releated

MP में कमर्शियल सिलेंडर महंगा, त्योहारों के वक्त महंगाई की मार

📰 Generate e-Paper Clip MP में कमर्शियल सिलेंडर महंगा, त्योहारों के वक्त महंगाई की मार UNN: अक्टूबर महीने की शुरुआत के साथ ही त्योहारी सीजन का उल्लास हर तरफ पसरने लगा है, लेकिन इसी खुशी के बीच बाजार और खान-पान के शौकीनों के लिए एक करारा झटका आया है. तेल कंपनियों ने 1 अक्टूबर से […]

हिमाचल सरकार ने फिर लिया 600 करोड़ का कर्ज, राज्य का कुल ऋण एक लाख करोड़ पार

📰 Generate e-Paper Clip हिमाचल सरकार ने फिर लिया 600 करोड़ का कर्ज, राज्य का कुल ऋण एक लाख करोड़ पार शिमला। आर्थिक संकट से जूझ रही हिमाचल की सुक्खू सरकार ने एक बार फिर बाजार से त्रण लेने का फैसला किया है। वित्त विभाग के प्रधान सचिव डॉ. अभिषेक जैन की ओर से 600 […]