Violence flares up again in Manipur 2 people killed

मणिपुर में फिर भड़की हिंसा, दो समूहों में हुई गोलीबारी में 2 लोगों की मौत; 5 घायल

 

इंफाल:  पूर्वोत्तर राज्य मणिपुर में हिंसा का सिलसिला खत्म नहीं हो रहा। राजधानी इंफाल में मंगलवार को दो समूहों के बीच गोलीबारी हुई। इस दौरान 2 लोगों की मौत हो गई। जबकि कम से कम 5 घायल हो गए। पुलिस सूत्रों ने कहा कि इंफाल के पश्चिम जिले के कौट्रुक गांव में गोलीबारी हुई। मरने वालों की संख्या बढ़ने की आशंका है। गोलीबारी के बाद एक व्यक्ति लापता भी बताया जा रहा है। पुलिस के एक अधिकारी ने बताया, “अज्ञात बंदूकधारियों के हमला करने के बाद, ग्रामीण स्वयंसेवकों ने जवाबी कार्रवाई की, जिसमें एक ग्रामीण स्वयंसेवक की मौत हो गई जबकि एक घायल हो गया। जवाबी कार्रवाई के बाद पीछे हटे हमलावर दोबारा इकट्ठा हुए और फिर से हमला किया। गोलीबारी जारी है।”
उन्होंने बताया कि गोलीबारी शुरू होने के बाद कडांगबंद और पड़ोसी कौट्रुक गांव की कई महिलाएं, बच्चे और बुजुर्ग सुरक्षित इलाकों की ओर भाग गए। अधिकारी ने बताया कि स्थिति को नियंत्रण में लाने के लिए अतिरिक्त सुरक्षाकर्मियों को इलाके में भेजा गया है। घायल व्यक्ति को इंफाल के क्षेत्रीय आयुर्विज्ञान संस्थान ले जाया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Releated

PM सूर्य घर योजना: 30 लाख घरों ने अपनाया रूफटॉप सोलर, PM मोदी ने दी बधाई

Print 🖨 PDF 📄 eBook 📱PM सूर्य घर योजना: 30 लाख घरों ने अपनाया रूफटॉप सोलर, PM मोदी ने दी बधाई UNN: देश में स्वच्छ ऊर्जा को बढ़ावा देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल हुई है। PM नरेंद्र मोदी ने प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना के तहत 30 लाख घरों द्वारा रूफटॉप सोलर अपनाने […]

अनिल अंबानी-रिलायंस कम्यूनिकेशंस को बॉम्बे हाईकोर्ट से बड़ा झटका

Print 🖨 PDF 📄 eBook 📱अनिल अंबानी-रिलायंस कम्यूनिकेशंस को बॉम्बे हाईकोर्ट से बड़ा झटका बैंक अकाउंट्स पर फिर लगा ‘फ्रॉड’ का टैग Mumbai: उद्योगपति अनिल अंबानी को सोमवार को बड़ा झटका लगा जब Bombay High Court ने वह अंतरिम आदेश रद्द कर दिया, जिसमें उनके और Reliance Communications के बैंक खातों को ‘फ्रॉड’ घोषित करने […]