Vladimir Putin may visit India at the end of the year

साल के अंत में भारत दौरे पर आ सकते हैं व्लादिमीर पुतिन, एनएसए डोभाल ने दी जानकारी

साल के अंत में भारत दौरे पर आ सकते हैं व्लादिमीर पुतिन, एनएसए डोभाल ने दी जानकारी

मॉस्को । रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन इस साल के अंत में भारत का दौरा कर सकते हैं। यह जानकारी भारत के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार (एनएसए) अजित डोभाल ने साझा की है। यह फरवरी 2022 में यूक्रेन युद्ध शुरू होने के बाद पुतिन का पहला भारत दौरा होगा। एनएसए डोभाल ने रूस के रक्षा मंत्री सर्गेई शोइगु से मुलाकात की और दोनों देशों के बीच मजबूत साझेदारी और उच्च-स्तरीय बातचीत पर जोर दिया डोभाल की यह यात्रा ऑपरेशन सिंदूर के बाद हो रही है और अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प द्वारा रूस के साथ भारत के संबंधों पर की गई टिप्पणियों के संदर्भ में काफी महत्वपूर्ण माना जा रहा है। पुतिन आखिरी बार 6 दिसंबर 2021 को भारत आए थे। उस 4 घंटे की यात्रा के दौरान, दोनों देशों ने 28 समझौतों पर हस्ताक्षर किए थे, जिनमें सैन्य और तकनीकी सहयोग से जुड़े समझौते भी शामिल थे। 2021 के दौरे में 2025 तक द्विपक्षीय व्यापार को 30 अरब डॉलर तक पहुंचाने का लक्ष्य रखा गया था। आगामी यात्रा से दोनों देशों के बीच 2030 के लिए एक नया आर्थिक रोडमैप तैयार होने की उम्मीद है। भारत और रूस ने अपने द्विपक्षीय व्यापार को बढ़ाकर 100 अरब डालर से अधिक करने पर भी सहमति जाहिर की है। वर्तमान में दोनों के बीच का व्यापार लगभग 60 अरब डॉलर है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Releated

Writer – Director Vishal Chaturvedi and Team ‘Hanuman Ansh’ Meet CM Yogi Adityanath in Lucknow

Print 🖨 PDF 📄 eBook 📱Writer – Director Vishal Chaturvedi and Team ‘Hanuman Ansh’ Meet CM Yogi Adityanath in Lucknow Mumbai: The team of Hanuman Ansh recently had a special meeting with Uttar Pradesh Chief Minister Yogi Adityanath at his official residence in Lucknow. The delegation included the film’s producer, director Vishal Chaturvedi, lead actor […]

दिग्विजय सिंह की ‘सनातन स्वाभिमान यात्रा’ का ऐलान, राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर उज्जैन से अयोध्या तक पैदल मार्च

Print 🖨 PDF 📄 eBook 📱दिग्विजय सिंह की ‘सनातन स्वाभिमान यात्रा’ का ऐलान, राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर उज्जैन से अयोध्या तक पैदल मार्च Bhopal: राम मंदिर चढ़ावा चोरी के मुद्दे पर कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह ने उज्जैन से अयोध्या की यात्रा का औपचारिक ऐलान कर दिया है. उन्होंने कहा है कि दशहरा के दिन […]