क्रिप्टो अनुपालन प्लैटफॉर्म की तैनाती के लिए वज़ीरएक्स की टीआरएम लैब्स के साथ भागीदारी - Update Now News

क्रिप्टो अनुपालन प्लैटफॉर्म की तैनाती के लिए वज़ीरएक्स की टीआरएम लैब्स के साथ भागीदारी

 

wazirx is indias most trusted bitcoin cryptocurrency exchange

भारत के सबसे बड़े एक्सचेंज ने जोखिम प्रबंधन और अनुपालन को लेकर प्रतिबद्धता को किया मज़बूत

मुंबई – भारत के सबसे बड़े क्रिप्टोकरंसी एक्सचेंज वज़ीरएक्स ने टीआरएम लैब्स, एक अग्रणी ब्लॉकचैन एनालिटिक्स प्रोवाइडर, के साथ उनके सहयोग की घोषणा की है जिसके तहत वज़ीर एक्स प्लैटफॉर्म पर संचालित किए जाने वाले लेन-देन के लिए मनी लॉन्डरिंग रोधी और धोखाधड़ी रोधी उपायों में वृद्धि की जाएगी। टीआरएम लैब्स क्रिप्टो अनुपालन और जोखिम प्रबंधन के लिए एक संपूर्ण –सेवा प्लैटफॉर्म उपलब्ध कराती है जिसमें शामिल है वॉलेट स्क्रीनिंग, लेनदेन निगरानी और जाँच। टीआरएम की निगरानी क्षमताओं में बीईपी-20 टोकन्स (बिनान्स स्मार्ट चेन), ईआरसी-20 टोकन (ईथीरियम), डोजकॉइन, कार्डानो और कई अन्य सहित 360,000+ डिजिटल असेट्स शामिल हैं, जो इस इंडस्ट्री में सबसे विस्तृत असेट कवरेज का प्रतिनिधित्व करता है। भारत में क्रिप्टोकरंसी बिज़नेस के लिए बैंकिंग सेवाओं के एक्सेस पर हाल ही में आए स्पष्टीकरण के बाद ट्रेडिंग वॉल्यूम में उल्लेखनीय बढ़ोतरी के साथ यह भागीदारी एक ऐसे समय में आगे आई है जब भारत में क्रिप्टो के उपयोग और मांग में तेजी आई है। इससे पहले भारतीय अधिकारियों ने चिंता जताई थी कि क्रिप्टो असेट्स का उपयोग मनी लॉन्डरिंग और आतंकवाद के लिए पैसा उपलब्ध कराने जैसी आपराधिक गतिविधियों के लिए किया जा सकता है, और वज़ीरएक्स जैसे एक्सचेंज के महत्व की ओर संकेत किया था जो उनके प्लैटफॉर्म पर अवैध गतिविधियों का पता लगाने और उनके होने से रोकने की एक मज़बूत क्षमता का प्रदर्शन करते हैं।
वज़ीरएक्स के संस्थापक और सीईओ निश्चल शेट्टी का कहना है, “हमारी सफलता के लिए महत्वपूर्ण है कि यह सुनिश्चित किया जा सके हमारे ऑपरेशन्स सुरक्षित रहें और वैश्विक नियामक आवश्यकताओं का पूरी तरह अनुपालन किया जाए; इसके साथ ही हम तेज़, बाधारहित लेनदेन के लिए हमारे ग्राहकों की अपेक्षाओं की पूर्ति करना चाहते हैं। इस संतुलन को हासिल करने में टीआरएम लैब्स हमारी सहायता करती है ऐसे एएमएल (मनी लॉन्डरिंग रोधी) समाधानों के साथ जिसका उपयोग करना बड़ी अनुपालन टीमों के लिए आसान है, लेकिन इसके साथ ही जिसे अपनी श्रेणी में सर्वश्रेष्ठ ब्लॉकचेन एनालिटिक्स द्वारा मज़बूती दी गई है।”
टीआरएम लैब्स के सीईओ इस्तेबान कास्तानो का कहना है, “ वज़ीरएक्स जैसे प्रगतिशील बिज़नेस इस बात को मान्यता देते हैं कि सही जोखिम प्रबंधन साधन तरक्की को सुगम बनाते हैं। हमारा नेक्स्ट जनरेशन प्लैटफॉर्म उन ग्राहकों के लिए तैयार किया गया है जिन्हें विनियामक अनुपालन और जोखिम प्रबंधन के सर्वोच्च मानकों को बनाए रखते हुए ग्राहकों की मांग की पूर्ति के लिए तेज़ी से आगे बढ़ना ज़रुरी है।”
वज़ीरएक्स के बारे में
65 लाख यूज़र्स और 6.2 बिलियन अमेरिकी डॉलर्स के वॉल्यूम के मासिक वॉल्यूम के साथ वज़ीरएक्स भारत का सबसे बड़ा और सबसे ज़्यादा भरोसा किया जाने वाला क्रिप्टो एक्सचेंज है। वज़ीरएक्स का मिशन है क्रिप्टो को भारत में प्रत्येक व्यक्ति की पहुँच में लाना। यह वैश्विक ग्राहकों के लिए उपलब्ध है और इसकी प्रमुख विशेषताओं में शामिल है यूजर्स के लिए 24×7 किसी भी समय प्रवेश करने और बाहर निकलने में सहायता के लिए तात्कालिक भारतीय रुपयों (वैध) में जमा और आहरण का विकल्प, केवल एक टैप के साथ यूज़र्स के लिए उनका पहला क्रिप्टो खरीदना संभाव बनाने हेतु क्विकबाय, क्रिप्टो निवेशकों के लिए विशेषज्ञ ट्रेडर्स ढूंढ़ने और उन्हें उनका क्रिप्टो पोर्टफोलियो का प्रबंधन करने में सहायता के लिए स्मार्ट टोकन फंड, और उच्च तरलता के साथ दुनिया का पहला ऑटो मैचिंग पी2पी इंजिन। https://wazirx.com

टीआरएम लैब्स के बारे में
टीआरएम लैब्स उन संस्थाओं के लिए ब्लॉकचेन इंटेलिजेंस उपलब्ध कराती है जिन्हें क्रिप्टों संबंधी धोखाधड़ी और आर्थिक अपराध का पता लगाने, मूल्यांकन और जाँच करने की आवश्यकता है। दुनियाभर में वित्तीय संस्थानों, क्रिप्टो बिज़नेस और सरकारी एजेंसियों द्वारा भरोसा प्राप्त टीआरएम के जोखिम प्रबंधन प्लैटफॉर्म में शामिल है क्रिप्टो वॉलेट स्क्रीनिंग, लेनदेन की निगरानी, नो –योर-वीएएसपी नियंत्रण और जाँच। क्रिप्टो करंसी संबंधी लेनदेन, उत्पादों और भागीदारियों को सुरक्षित रुप से अपनाने के लिए यह प्लैटफॉर्म तेज़ी से बढ़ रहे संस्थाओं के दल को सक्षम बनाता है। www.trmlabs.com

×
Date : 08 July 2021 Posted By : EDITOR
क्रिप्टो अनुपालन प्लैटफॉर्म की तैनाती के लिए वज़ीरएक्स की टीआरएम लैब्स के साथ भागीदारी
News Image

 

wazirx is indias most trusted bitcoin cryptocurrency exchange

भारत के सबसे बड़े एक्सचेंज ने जोखिम प्रबंधन और अनुपालन को लेकर प्रतिबद्धता को किया मज़बूत

मुंबई - भारत के सबसे बड़े क्रिप्टोकरंसी एक्सचेंज वज़ीरएक्स ने टीआरएम लैब्स, एक अग्रणी ब्लॉकचैन एनालिटिक्स प्रोवाइडर, के साथ उनके सहयोग की घोषणा की है जिसके तहत वज़ीर एक्स प्लैटफॉर्म पर संचालित किए जाने वाले लेन-देन के लिए मनी लॉन्डरिंग रोधी और धोखाधड़ी रोधी उपायों में वृद्धि की जाएगी। टीआरएम लैब्स क्रिप्टो अनुपालन और जोखिम प्रबंधन के लिए एक संपूर्ण –सेवा प्लैटफॉर्म उपलब्ध कराती है जिसमें शामिल है वॉलेट स्क्रीनिंग, लेनदेन निगरानी और जाँच। टीआरएम की निगरानी क्षमताओं में बीईपी-20 टोकन्स (बिनान्स स्मार्ट चेन), ईआरसी-20 टोकन (ईथीरियम), डोजकॉइन, कार्डानो और कई अन्य सहित 360,000+ डिजिटल असेट्स शामिल हैं, जो इस इंडस्ट्री में सबसे विस्तृत असेट कवरेज का प्रतिनिधित्व करता है। भारत में क्रिप्टोकरंसी बिज़नेस के लिए बैंकिंग सेवाओं के एक्सेस पर हाल ही में आए स्पष्टीकरण के बाद ट्रेडिंग वॉल्यूम में उल्लेखनीय बढ़ोतरी के साथ यह भागीदारी एक ऐसे समय में आगे आई है जब भारत में क्रिप्टो के उपयोग और मांग में तेजी आई है। इससे पहले भारतीय अधिकारियों ने चिंता जताई थी कि क्रिप्टो असेट्स का उपयोग मनी लॉन्डरिंग और आतंकवाद के लिए पैसा उपलब्ध कराने जैसी आपराधिक गतिविधियों के लिए किया जा सकता है, और वज़ीरएक्स जैसे एक्सचेंज के महत्व की ओर संकेत किया था जो उनके प्लैटफॉर्म पर अवैध गतिविधियों का पता लगाने और उनके होने से रोकने की एक मज़बूत क्षमता का प्रदर्शन करते हैं।
वज़ीरएक्स के संस्थापक और सीईओ निश्चल शेट्टी का कहना है, “हमारी सफलता के लिए महत्वपूर्ण है कि यह सुनिश्चित किया जा सके हमारे ऑपरेशन्स सुरक्षित रहें और वैश्विक नियामक आवश्यकताओं का पूरी तरह अनुपालन किया जाए; इसके साथ ही हम तेज़, बाधारहित लेनदेन के लिए हमारे ग्राहकों की अपेक्षाओं की पूर्ति करना चाहते हैं। इस संतुलन को हासिल करने में टीआरएम लैब्स हमारी सहायता करती है ऐसे एएमएल (मनी लॉन्डरिंग रोधी) समाधानों के साथ जिसका उपयोग करना बड़ी अनुपालन टीमों के लिए आसान है, लेकिन इसके साथ ही जिसे अपनी श्रेणी में सर्वश्रेष्ठ ब्लॉकचेन एनालिटिक्स द्वारा मज़बूती दी गई है।”
टीआरएम लैब्स के सीईओ इस्तेबान कास्तानो का कहना है, “ वज़ीरएक्स जैसे प्रगतिशील बिज़नेस इस बात को मान्यता देते हैं कि सही जोखिम प्रबंधन साधन तरक्की को सुगम बनाते हैं। हमारा नेक्स्ट जनरेशन प्लैटफॉर्म उन ग्राहकों के लिए तैयार किया गया है जिन्हें विनियामक अनुपालन और जोखिम प्रबंधन के सर्वोच्च मानकों को बनाए रखते हुए ग्राहकों की मांग की पूर्ति के लिए तेज़ी से आगे बढ़ना ज़रुरी है।”
वज़ीरएक्स के बारे में
65 लाख यूज़र्स और 6.2 बिलियन अमेरिकी डॉलर्स के वॉल्यूम के मासिक वॉल्यूम के साथ वज़ीरएक्स भारत का सबसे बड़ा और सबसे ज़्यादा भरोसा किया जाने वाला क्रिप्टो एक्सचेंज है। वज़ीरएक्स का मिशन है क्रिप्टो को भारत में प्रत्येक व्यक्ति की पहुँच में लाना। यह वैश्विक ग्राहकों के लिए उपलब्ध है और इसकी प्रमुख विशेषताओं में शामिल है यूजर्स के लिए 24x7 किसी भी समय प्रवेश करने और बाहर निकलने में सहायता के लिए तात्कालिक भारतीय रुपयों (वैध) में जमा और आहरण का विकल्प, केवल एक टैप के साथ यूज़र्स के लिए उनका पहला क्रिप्टो खरीदना संभाव बनाने हेतु क्विकबाय, क्रिप्टो निवेशकों के लिए विशेषज्ञ ट्रेडर्स ढूंढ़ने और उन्हें उनका क्रिप्टो पोर्टफोलियो का प्रबंधन करने में सहायता के लिए स्मार्ट टोकन फंड, और उच्च तरलता के साथ दुनिया का पहला ऑटो मैचिंग पी2पी इंजिन। https://wazirx.com

टीआरएम लैब्स के बारे में
टीआरएम लैब्स उन संस्थाओं के लिए ब्लॉकचेन इंटेलिजेंस उपलब्ध कराती है जिन्हें क्रिप्टों संबंधी धोखाधड़ी और आर्थिक अपराध का पता लगाने, मूल्यांकन और जाँच करने की आवश्यकता है। दुनियाभर में वित्तीय संस्थानों, क्रिप्टो बिज़नेस और सरकारी एजेंसियों द्वारा भरोसा प्राप्त टीआरएम के जोखिम प्रबंधन प्लैटफॉर्म में शामिल है क्रिप्टो वॉलेट स्क्रीनिंग, लेनदेन की निगरानी, नो –योर-वीएएसपी नियंत्रण और जाँच। क्रिप्टो करंसी संबंधी लेनदेन, उत्पादों और भागीदारियों को सुरक्षित रुप से अपनाने के लिए यह प्लैटफॉर्म तेज़ी से बढ़ रहे संस्थाओं के दल को सक्षम बनाता है। www.trmlabs.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Releated

टाटा एआईए का नया वेलनेस प्रोग्राम ‘वाइटैलिटी’, आपके जीवन में पाँच साल तक जोड़ने का उद्देश्य

📰 Generate e-Paper Clip टाटा एआईए का नया वेलनेस प्रोग्राम ‘वाइटैलिटी’, आपके जीवन में पाँच साल तक जोड़ने का उद्देश्य वैज्ञानिक रिसर्च पर आधारित टाटा एआईए लाइफ की इस नई पेशकश में जीवन सुरक्षा के साथ रोज़ की स्वस्थ आदतों पर मिलेंगे रिवॉर्ड्स मुंबई: क्या हो अगर रोज़मर्रा की छोटी-छोटी आदतें आपकी उम्र में कुछ […]

टीवीएस मोटर ने किया बोल्ड यूथफुल नई टीवीएस रेडियॉन का अनावरण

📰 Generate e-Paper Clip टीवीएस मोटर ने किया बोल्ड यूथफुल नई टीवीएस रेडियॉन का अनावरण नई पीढ़ी का फुल एलईडी हेडलैंप, खास सिग्नेचर लाइटिंग और डायनामिक ग्राफिक्स वाला बोल्ड नया डिज़ाइन आधुनिक और प्रीमियम लुक के लिए नया एलईडी टेल लैंप और एलईडी टर्न सिग्नल पहले की तरह सबसे लंबी सीट और RTMi से युक्त […]