WB By-Elections 2021 : बंगाल में तीन सीटों पर होने वाले उपचुनाव के लिए TMC ने की उम्मीदवारों की घोषणा - Update Now News

WB By-Elections 2021 : बंगाल में तीन सीटों पर होने वाले उपचुनाव के लिए TMC ने की उम्मीदवारों की घोषणा

 

भवानीपुर से लड़ेंगी ममता बनर्जी

नई दिल्ली। पश्चिम बंगाल में बीते विधानसभा चुनाव में मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को मिली हार के बाद, उनके सामने चुनौती है कि उन्हें किसी सीट से 6 महीने के अंदर विधानसभा पहुंचना होगा। ऐसे में राज्य की तीन सीटों पर उपचुनाव होने हैं, जिसकी तारीखों का ऐलान भी कर दिया गया है। बता दें कि जिन तीन सीटों पर चुनाव होना है, उनमें भवानीपुर, शमशेरगंज और जंगीपुर विधानसभा सीट हैं। इन तीन सीटों पर 30 सितंबर से उपचुनाव शुरु हो जाएंगे। बता दें कि राज्य की सीएम बने रहने के लिए ममता बनर्जी को ये चुनाव जीतना जरूरी होगा। वहीं इन सीटों पर होने वाली वोटिंग के लिए मतगणना 3 अक्टूबर को होगी। वहीं तृणमूल कांग्रेस की तरफ से इन सीटों पर अपने उम्मीदवारों की घोषणा कर दी गई है। बता दें कि सामने आई जानकारी के मुताबिक, भवानीपुर से ममता बनर्जी उपचुनाव लड़ेंगी। हालांकि इसको लेकर पहले से ही अनुमान लगाया जा रहा था कि, ममता बनर्जी भवानीपुर सीट से उपचुनाव लड़ सकती हैं।
बता दें कि बंगाल की बाकी जिन दो सीटों पर चुनाव होने हैं, उनमें जंगीपुर विधानसभा सीट से टीएमसी ने जाकिर हुसैन को उम्मीदवार बनाया है। वहीं समसेरगंज से अमिरुल इस्लाम के नाम कीघोषणा की है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Releated

साई भक्तों की अटूट आस्था से मालामाल हुआ शिर्डी संस्थान, एक साल में मिला 660 करोड़ रुपये का चढ़ावा एफडी 3618 करोड़ के पार

Print 🖨 PDF 📄 eBook 📱साई भक्तों की अटूट आस्था से मालामाल हुआ शिर्डी संस्थान, एक साल में मिला 660 करोड़ रुपये का चढ़ावा, एफडी 3618 करोड़ के पार एक वर्ष में 3 करोड़ से अधिक श्रद्धालुओं ने किए दर्शन शिर्डी। देश और विदेश के करोड़ों श्रद्धालुओं की अटूट आस्था के कारण शिर्डी स्थित श्री […]

राष्ट्रपति श्रीमती मुर्मु ने ओंकारेश्वर तीर्थ और ज्योतिर्लिंग ममलेश्वर के दर्शन कर किया अभिषेक

Print 🖨 PDF 📄 eBook 📱राष्ट्रपति श्रीमती मुर्मु ने ओंकारेश्वर तीर्थ और ज्योतिर्लिंग ममलेश्वर के दर्शन कर किया अभिषेक भोपाल : राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु ने गुरुवार को म.प्र. यात्रा के पहले दिन तीर्थ नगरी ओंकारेश्वर में ओंकारेश्वर तीर्थ और द्वादश ज्योतिर्लिंग ममलेश्वर के दर्शन कर अभिषेक भी किया। उन्होंने ममलेश्वर और ओंकारेश्वर भगवान के […]