West Bengal: सुवेंदु अधिकारी को विपक्ष का नेता चुना गया - Update Now News

West Bengal: सुवेंदु अधिकारी को विपक्ष का नेता चुना गया

नई दिल्ली। पश्चिम बंगाल विधानसभा में सुवेंदु अधिकारी को विपक्ष का नेता चुना गया है, जबकि पूर्व विधायक दल के नेता मनोज टिग्गा को उपनेता चुना गया है। सुवेंदु अधिकारी ने विधानसभा चुनाव में मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को नंदीग्राम सीट से 1,956 वोटों से मात दी थी। सोमवार को केंद्रीय पर्यवेक्षक रविशंकर प्रसाद, महासचिव भूपेंद्र यादव, महासचिव कैलाश विजयवर्गीय और प्रदेश बीजेपी के अध्यक्ष दिलीप घोष की उपस्थिति में यह घोषणा की गई। जेपी कार्यालय में हुई बैठक में बीजेपी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष मुकुल रॉय ने सुवेंदु अधिकारी के नाम का प्रस्ताव किया। 22 विधायकों ने उनके नाम का समर्थन किया। बाद में रविशंकर प्रसाद ने कहा कि सुवेंदु अधिकारी केवल विधायक दल के नेता नहीं हैं, वरन विधानसभा में विपक्ष के नेता भी होंगे। इसकी संवैधानिक प्रक्रिया पूरी की जाएगी। जेपी के बंगाल ईकाई के अध्यक्ष दिलीप घोष ने कहा कि चुनाव के बाद लगातार हिंसा हो रही है। इस हिंसा के खिलाफ विधानसभा के अंदर और बाहर मुकाबला करेंगे। बीजेपी के उपाध्यक्ष मुकुल रॉय ने कहा कि हमने सोनार बांग्ला बनाने का सपना देखा था,लेकिन हम विफल रहे हैं, लेकिन निश्चित रूप से ही हम भविष्य में इसे हासिल करेंगे। शुभेंदु अधिकारी योग्य साथी हैं। शुभेंदु के नेतृत्व में हम वह स्थान हासिल करेंगे।

×
Date : 10 May 2021 Posted By : EDITOR
West Bengal: सुवेंदु अधिकारी को विपक्ष का नेता चुना गया
News Image

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Releated

MP: निवेश से रोजगार तक, उद्योगों को हर कदम पर मिलेगा सहयोग : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

📰 Generate e-Paper Clip निवेश से रोजगार तक, उद्योगों को हर कदम पर मिलेगा सहयोग : मुख्यमंत्री डॉ. यादव मुम्बई रोड शो में प्राप्त हुए लगभग 90 हजार करोड़ के निवेश प्रस्ताव मुंबई में उद्योग प्रतिनिधियों से वन-टू-वन चर्चा, नए निवेश और औद्योगिक विस्तार पर हुआ सार्थक संवाद फार्मा, टेक्सटाइल, सीमेंट, दूरसंचार, डेटा सेंटर और […]

ग्रीन कार्ड को लेकर अमेरिका ने दिया झटका! इंफोसिस समेत 8 कंपनियों को ‘परमानेंट लेबर सर्टिफिकेशन प्रोग्राम’ से किया सस्पेंड

📰 Generate e-Paper Clip ग्रीन कार्ड को लेकर अमेरिका ने दिया झटका! इंफोसिस समेत 8 कंपनियों को ‘परमानेंट लेबर सर्टिफिकेशन प्रोग्राम’ से किया सस्पेंड नई दिल्ली: अमेरिका ने आज (गुरुवार को) IT कंपनियों- कॉग्निजेंट, इंफोसिस, टाटा, विप्रो, HCL, कैपजेमिनी, माइक्रोसॉफ्ट और एडोब को ‘परमानेंट लेबर सर्टिफिकेशन प्रोग्राम’ से सस्पेंड कर दिया है। इस प्रोग्राम के […]