ज़ी टीवी के सितारों ने ताजा कीं ईद की बेस्ट यादें! - Update Now News

ज़ी टीवी के सितारों ने ताजा कीं ईद की बेस्ट यादें!

Mumbai: ईद का त्योहार सबको साथ लेकर चलने के लिए जाना जाता है और इस खुबसूरत त्योहार के मौके पर ज़ी टीवी के सितारे ‘कुंडली भाग्य‘ की अंजुम फकीह और संजय गगनानी, ‘तुझसे है राब्ता‘ के सेहबान अज़ीम और ‘कुमकुम भाग्य‘ की पूजा बनर्जी ने सभी को ईद की ढेर सारी शुभकामनाएं दीं। सृष्टि ऊर्फ अंजुम फकीह ने कहा, ‘‘ईद हमेशा मेरे और मेरे परिवार के लिए स्पेशल रही है और हम इसे बड़े जोश और उत्साह के साथ मनाते हैं। ईद से जुड़ीं मेरी कुछ बड़ी मीठी यादें हैं। मुझे याद है बचपन में मैं बहुत अच्छे से तैयार होती थी और मुझे बड़ों से ईदी मिलने का इंतजार रहता था। पूरे परिवार के लोग मिलते थे, जिसके बाद बिरयानी और शीर खुरमा की दावत होती थी। मैं दुआ करती हूं कि पूरी दुनिया स्वस्थ हो जाए और आगे बिना कोई नुकसान पहुंचाए यह महामारी खत्म हो जाए। अल्लाह सभी को अच्छी सेहत बक्शे! ‘मल्हार ऊर्फ सेहबान अज़ीम कहते हैं, ‘‘एक बार फिर अलग तरह की ईद मालूम होती है। पिछले लॉकडाउन से अब तक, मेरी जिंदगी में बहुत बदलाव आया है। मैं अपने भाई के साथ अपने परिवार के पास दिल्ली जाने वाला था। मुझे लगा था कि यह सब लगभग खत्म हो गया है, लेकिन फिर दूसरी लहर ने हमें अपनी गिरफ्त में ले लिया। मैं सभी से गुजारिश करूंगा कि वे अल्लाह से दुआ मांगें कि जल्द ही इस दुनिया में चैन और अमन लौट आए। मुझे उम्मीद है कि एक दिन हम यह याद करेंगे कि हम कैसे इस महामारी से बच पाए। ईद मुबारक!‘‘ पृथ्वी ऊर्फ संजय गगनानी कहते हैं, ‘‘मुझे ईद बहुत पसंद है और यह मेरे पसंदीदा त्यौहारों में से एक है। असल में मैं हमेशा से यह मानता रहा हूं कि त्यौहार लोगों को साथ लाते हैं। मेरे कई दोस्त हैं, जो रमज़ान के पाक महीने में रोजे़ रखते हैं। इस साल मैं अपनी ‘कुंडली भाग्य‘ गैंग के साथ भी ईद मनाऊंगा। मेरी ओर से सभी को ईद मुबारक! मैं दुआ करता हूं कि यह महामारी और तकलीफें जल्द खत्म हो जाए। सभी को बहुत सारा प्यार, पॉजिटिविटी और अच्छी सेहत की शुभकामनाएं।‘‘ रिया ऊर्फ पूजा बनर्जी ने कहा, ‘‘ईद मेरे लिए वाकई बहुत खास है। अपने दोस्तों, परिवार और यूनिट मेंबर्स के साथ यह त्यौहार मनाने की मेरी बहुत-सी यादें हैं। हालांकि में रोजे़ नहीं रखती, लेकिन मैं घर पर या सेट पर सभी के साथ इफ्तारी जरूर करती थी। यहां तक कि मैं सीन के बीच में ही उन सभी लोगों के साथ शामिल हो जाती थी, जो शाम के वक्त अपना रोज़ा खोलते थे। ज़ी टीवी मेरी पूरी यूनिट जानती थी कि मैं भी आऊंगी और इसलिए वो मेरा इंतजार करते थे, क्योंकि मैं इफ्तारी की बड़ी फॉलोवर हूं। रमज़ान के पाक महीने में मैं अपनी पूरी यूनिट के लिए कम से कम एक बार इफ्तारी का आयोजन जरूर करती थी, क्योंकि इससे मुझे लगता था कि मैं भी उनमें शरीक हूं। इस ईद पर मैं दुआ करती हूं कि ये महामारी जल्द खत्म हो और सभी की तकलीफों का अंत हो। हम सभी ने बहुत कुछ सहा है और इस ईद पर मैं सभी को अपना ढेर सारा प्यार, उम्मीद और सकारात्मक बने रहने की शुभकामनाएं देती हूं। मेरी ओर से सभी को ईद मुबारक! प्लीज़ घर में रहें, सुरक्षित रहें और अपना ख्याल रखें।‘‘

×
Date : 11 May 2021 Posted By : EDITOR
ज़ी टीवी के सितारों ने ताजा कीं ईद की बेस्ट यादें!
News Image

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Releated

Laxmikant: The Musical Genius Behind 500+ Hindi Films

📰 Generate e-Paper Clip Laxmikant, one half of the legendary composer duo Laxmikant-Pyarelal, was perhaps one of the most prolific music directors in Hindi cinema and composed music for over 500 movies from 1963 to 1998. Mumbai: Laxmikant was born “Laxmikant Shantaram Kudalkar” on November 3, 1937, in Bombay. After the untimely demise of his […]