What darling sister is behind the bumper voting in MP

MP में बंपर वोटिंग के पीछे क्या लाडली बहना ?

MP में बंपर वोटिंग के पीछे क्या लाडली बहना ?

भोपाल: मध्य प्रदेश की 230 विधानसभा सीटों के लिए शुक्रवार को मतदान संपन्न हो गया। इस बार 2018 के मुकाबले ज्यादा वोटिंग हुई। ग्वालियर दक्षिण और भोपाल में तो लोग देर रात तक कतारों में दिखे। खास बात यह कि इस बार सात समंदर पार से युवतियां वोट डालने पहुंची और इंदौर से बोल, सुन और देख न पाने वाली 32 वर्ष की महिला ने जिंदगी में पहली बार मतदान किया। अब बात की जाए कि लोगों ने लोकतंत्र के इस महापर्व में इतनी रुचि क्यों दिखाई ? जमीनी हकीकत की बात करें तो शिवराज सरकार की लाडली बहना योजना के असर को लोग गहराई से महसूस कर रहे हैं। मध्य प्रदेश ही नहीं देश के अन्य राज्यों में भी इस योजना की तारीफ हो रही है। खुद पीएम मोदी ने भी इस योजना को लाभकारी बताया था। हालांकि इसकी काट के लिए कांग्रेस ने सरकार बनने पर ‘नारी सम्मान योजना’ का वचन दिया है, जिसमें लाडली बहना योजना के 1250 रुपये के मुकाबले में 1500 रुपये महीना देने का वादा किया गया है।
भाजपा के फीडबैक के आधार पर कहा जा सकता है कि ये तो पहले से ही तय माना जा रहा था कि इस बार बंपर वोटिंग होगी। लाडली बहना योजना के हितग्राही बहनें शिवराज सरकार की इस योजना को किसी भी कीमत पर खोना नहीं चाहती। क्योंकि लाडली बहना योजना दुनिया की सबसे बड़ी कैश बेनिफिट स्कीम है। जून 2023 से शुरु इस योजना के तहत हर महीने 1 करोड़ 31 लाख हितग्राही महिलाओं के खाते में पैसा जा रहा है। वहीं भाजपा ने इस योजना को चुनाव में वोटों की खेती में तब्दील करने में कोई कोर कसर नहीं छोड़ी। नतीजन लोग मतदान के लिए घरों से निकले और बंपर वोटिंग हुई।
भाजपा ने इस योजना के फीडबैक के लिए जमीनी स्तर पर काम किया। इसके लिए बीजेपी संगठन ने वार्ड स्तर पर 5 से 10 महिलाओं की एक टीम भी बना रखी थी, जिन्होंने घर-घर जाकर लाडली बहना योजना की हितग्राहियों से संपर्क किया। जिसमें बहुत अच्छे नतीजें मिले। खास बात यह कि इस योजना की हितग्राही बहनों के साथ साथ परिवार के अन्य सदस्य भी आश्वस्त है। वहीं सीएम शिवराज सिंह चौहान ने योजना के लाभ को 3 हजार महीना तक ले जाने की कोशिश की घोषणा की थी। ऐसे में सब हितग्राहियों को इंतजार है कि कब उनके खाते में इस योजना के तहत 3 हजार रुपए आना शुरु हो।
बता दें कि मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर, प्रह्लाद पटेल, फग्गन सिंह कुलस्ते, सांसद राकेश सिंह, गणेश सिंह, रीति पाठक, राज्य कांग्रेस प्रमुख कमल नाथ, एलओपी गोविंद सिंह सहित कुछ हाई-प्रोफाइल उम्मीदवारों की किस्मत शुक्रवार को मतदान संपन्न होने के साथ ही ईवीएम मशीनों में सील कर दिया गया है। मैदान में कुल 2,533 उम्मीदवारों में से छतरपुर जिले के मल्हारा से एक तीसरे लिंग का उम्मीदवार चुनाव लड़ रहा है। कुल 230 सीटों में से 148 सामान्य श्रेणी की हैं, जबकि 35 सीटें एससी और 47 सीटें एसटी के लिए आरक्षित हैं।

×
Date : 19 November 2023 Posted By : EDITOR
MP में बंपर वोटिंग के पीछे क्या लाडली बहना ?
News Image

MP में बंपर वोटिंग के पीछे क्या लाडली बहना ?

भोपाल: मध्य प्रदेश की 230 विधानसभा सीटों के लिए शुक्रवार को मतदान संपन्न हो गया। इस बार 2018 के मुकाबले ज्यादा वोटिंग हुई। ग्वालियर दक्षिण और भोपाल में तो लोग देर रात तक कतारों में दिखे। खास बात यह कि इस बार सात समंदर पार से युवतियां वोट डालने पहुंची और इंदौर से बोल, सुन और देख न पाने वाली 32 वर्ष की महिला ने जिंदगी में पहली बार मतदान किया। अब बात की जाए कि लोगों ने लोकतंत्र के इस महापर्व में इतनी रुचि क्यों दिखाई ? जमीनी हकीकत की बात करें तो शिवराज सरकार की लाडली बहना योजना के असर को लोग गहराई से महसूस कर रहे हैं। मध्य प्रदेश ही नहीं देश के अन्य राज्यों में भी इस योजना की तारीफ हो रही है। खुद पीएम मोदी ने भी इस योजना को लाभकारी बताया था। हालांकि इसकी काट के लिए कांग्रेस ने सरकार बनने पर 'नारी सम्मान योजना' का वचन दिया है, जिसमें लाडली बहना योजना के 1250 रुपये के मुकाबले में 1500 रुपये महीना देने का वादा किया गया है।
भाजपा के फीडबैक के आधार पर कहा जा सकता है कि ये तो पहले से ही तय माना जा रहा था कि इस बार बंपर वोटिंग होगी। लाडली बहना योजना के हितग्राही बहनें शिवराज सरकार की इस योजना को किसी भी कीमत पर खोना नहीं चाहती। क्योंकि लाडली बहना योजना दुनिया की सबसे बड़ी कैश बेनिफिट स्कीम है। जून 2023 से शुरु इस योजना के तहत हर महीने 1 करोड़ 31 लाख हितग्राही महिलाओं के खाते में पैसा जा रहा है। वहीं भाजपा ने इस योजना को चुनाव में वोटों की खेती में तब्दील करने में कोई कोर कसर नहीं छोड़ी। नतीजन लोग मतदान के लिए घरों से निकले और बंपर वोटिंग हुई।
भाजपा ने इस योजना के फीडबैक के लिए जमीनी स्तर पर काम किया। इसके लिए बीजेपी संगठन ने वार्ड स्तर पर 5 से 10 महिलाओं की एक टीम भी बना रखी थी, जिन्होंने घर-घर जाकर लाडली बहना योजना की हितग्राहियों से संपर्क किया। जिसमें बहुत अच्छे नतीजें मिले। खास बात यह कि इस योजना की हितग्राही बहनों के साथ साथ परिवार के अन्य सदस्य भी आश्वस्त है। वहीं सीएम शिवराज सिंह चौहान ने योजना के लाभ को 3 हजार महीना तक ले जाने की कोशिश की घोषणा की थी। ऐसे में सब हितग्राहियों को इंतजार है कि कब उनके खाते में इस योजना के तहत 3 हजार रुपए आना शुरु हो।
बता दें कि मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर, प्रह्लाद पटेल, फग्गन सिंह कुलस्ते, सांसद राकेश सिंह, गणेश सिंह, रीति पाठक, राज्य कांग्रेस प्रमुख कमल नाथ, एलओपी गोविंद सिंह सहित कुछ हाई-प्रोफाइल उम्मीदवारों की किस्मत शुक्रवार को मतदान संपन्न होने के साथ ही ईवीएम मशीनों में सील कर दिया गया है। मैदान में कुल 2,533 उम्मीदवारों में से छतरपुर जिले के मल्हारा से एक तीसरे लिंग का उम्मीदवार चुनाव लड़ रहा है। कुल 230 सीटों में से 148 सामान्य श्रेणी की हैं, जबकि 35 सीटें एससी और 47 सीटें एसटी के लिए आरक्षित हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Releated

सिस्टम को स्टूडेंट नहीं, अंधभक्त चाहिए…’, इंदौर से राहुल गांधी का सरकार पर बड़ा हमला

📰 Generate e-Paper Clip सिस्टम को स्टूडेंट नहीं, अंधभक्त चाहिए…’, इंदौर से राहुल गांधी का सरकार पर बड़ा हमला Indore: मध्य प्रदेश के इंदौर में शनिवार को ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम हुआ. छात्रों से बात करते हुए राहुल गांधी ने सवाल पूछने की आदत, शिक्षा व्यवस्था, बेरोजगारी, पेपर लीक, भर्ती और देश की संस्थाओं के […]

मेधावी विद्यार्थियों को मिली स्कूटी की सौगात, CM डॉ. मोहन यादव बोले- सपनों को पंख देने संसाधन उपलब्ध कराना सरकार का संकल्प

📰 Generate e-Paper Clip मेधावी विद्यार्थियों को मिली स्कूटी की सौगात, CM डॉ. मोहन यादव बोले- सपनों को पंख देने संसाधन उपलब्ध कराना सरकार का संकल्प मेधावी विद्यार्थियों को मिली स्कूटी की सौगात, CM डॉ. मोहन यादव बोले- सपनों को पंख देने संसाधन उपलब्ध कराना सरकार का संकल्प, मुख्यमंत्री स्कूटी योजना में 7,400 से अधिक […]