womens press club indore mp

Women’s Press Club indore (MP) – वुमंस प्रेस क्लब द्वारा आयोजित मीडिया फैशन शो शनिवार को होटल शेरिटन (Hotel Sheraton) में

 

मध्यप्रदेश – वुमंस प्रेस क्लब, शनिवार, 9, अक्टूबर 2021 को शाम 7 बजे होटल शेरिटन में

इन्दौर। वुमंस प्रेस क्लब, मध्यप्रदेश शनिवार, 9, अक्टूबर 2021 को शाम 7 बजे होटल शेरिटन, (द ग्रांड भगवती) बाय पास इंदौर में मीडिया फैशन शो का आयोजन करने जा रहा है। जिसमें प्रदेश के पत्रकार रेम्प पर उतरेंगे। और पत्रकारिता कर्म के इतर अपनी प्रतिभा का परिचय देंगे। क्लब की अध्यक्ष शीतल रॉय ने बताया कि ‘यह शो ऐतिहासिक होगा क्योंकि पहली बार महिला एवं पुरुष पत्रकार रेम्प वॉक करते नजर आयेंगे। इस शो को ऐतिहासिक बनाने के लिए मिस मीडिया एमपी 2021 और मिस्टर मीडिया एमपी 2021 विजेता घोषित किए जाएंगे। इसके साथ पाँच-पाँच अलग ख़िताब भी प्रदान किए जाएंगे।’
फ़ैशन शो की ख़ास बात यह है कि इसमें पत्रकारों को फैशन इंडस्ट्री के जाने-माने विशेषज्ञों के द्वारा विशेष प्रशिक्षण दिया जा रहा हैं। और प्रदेश के कई जिलों से महिला एवं पुरूष प्रतिभागी इसमें सम्मिलित हो रहे हैं।
इस आयोजन में फिल्मी सितारे, राजनेता, प्रशानिक अधिकारी एवं मीडिया जगत की हस्तियाँ शिरकत करेंगी। ज्ञात हो कि पत्रकारिता की उहापोह और ख़बरों के बीच यह नया प्रयोग वुमंस प्रेस क्लब द्वारा इसीलिए भी किया है ताकि कोरोना काल के अवसाद से भी निकलकर पत्रकार अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन कर सकें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Releated

ग्रामीण क्षेत्रों में सड़क निर्माण में आधुनिक तकनीक का अधिक से अधिक करें उपयोग : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

Print 🖨 PDF 📄 eBook 📱ग्रामीण क्षेत्रों में सड़क निर्माण में आधुनिक तकनीक का अधिक से अधिक करें उपयोग : मुख्यमंत्री डॉ. यादव गाँव परस्पर जुड़ेंगे तो सुगम हो जाएगी आवागमन सुविधा सुगम संपर्कता परियोजना में मजरों-टोलों और सांदीपनि स्कूलों तक बनेंगी सड़कें प्रत्येक जनपद पंचायत 3 करोड़ रुपए की दे सकेगी स्वीकृति मुख्यमंत्री डॉ. […]

आने वाली पीढ़ी को सिकल सेल से बचाना सबकी ज़िम्मेदारी : राज्यपाल श्री पटेल

Print 🖨 PDF 📄 eBook 📱आने वाली पीढ़ी को सिकल सेल से बचाना सबकी ज़िम्मेदारी : राज्यपाल श्री पटेल राज्यपाल जनजातीय जीवन रक्षा एवं सिकल सेल हितैषी संवाद कार्यक्रम में हुए शामिल भोपाल : राज्यपाल श्री मंगुभाई पटेल ने कहा है कि सिकल सेल एनीमिया के उन्मूलन के लिए जेनेटिक काउंसलिंग और व्यापक जन-जागरूकता सबसे […]