World Bank President Ajay Banga in Time Magazine's list

टाइम मैगजीन की सूची में वर्ल्ड बैंक अध्यक्ष अजय बंगा समेत 9 शामिल

न्यूयॉर्क । टाइम पत्रिका की जलवायु के क्षेत्र में योगदान को देखते हुए ‎विश्व के 100 सबसे प्रमुख लोगों की सूची में 9 भारतीय और भारतीय मूल के नागरिक जगह बनाने में कामयाब रहे हैं। इनमें विश्व बैंक के अध्यक्ष अजय बंगा और ओला इलेक्ट्रिक के सह-संस्थापक भाविश अग्रवाल भी शामिल हैं। टाइम 100 जलवायु सूची में दुनियाभर के मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ), संस्थापक, परोपकारी, संगीतकार, नीति निर्माता और सरकारी अधिकारी शामिल हैं। यह सूची संयुक्त अरब अमीरात में 30 नवंबर से शुरू हो रहे संयुक्त राष्ट्र जलवायु परिवर्तन सम्मेलन से पहले जारी हुई है। टाइम मैगजीन की इस सूची में बंगा और अग्रवाल के अलावा द रॉकफेलर फाउंडेशन के अध्यक्ष राजीव जे. शाह, बोस्टन कॉमन एसेट मैनेजमेंट की संस्थापक और अध्यक्ष गीता अय्यर, अमेरिकी ऊर्जा विभाग ऋण कार्यक्रम कार्यालय के निदेशक जिगर शाह, हस्क पावर सिस्टम्स के सीईओ और सह-संस्थापक मनोज सिन्हा, कैसर परमानेंट के लिए पर्यावरण प्रबंधन की कार्यकारी निदेशक सीमा वाधवा और महिंद्रा लाइफस्पेसेज के प्रबंध निदेशक और सीईओ अमित कुमार सिन्हा भी शामिल हैं। टाइम ने एक बयान में कहा कि जून में विश्व बैंक के अध्यक्ष बने बंगा (64) संस्था के लिए जलवायु परिवर्तन से लड़ते हुए गरीबी उन्मूलन के एक नए मिशन की शुरुआत कर रहे हैं।

×
Date : 22 November 2023 Posted By : EDITOR
टाइम मैगजीन की सूची में वर्ल्ड बैंक अध्यक्ष अजय बंगा समेत 9 शामिल
News Image

न्यूयॉर्क । टाइम पत्रिका की जलवायु के क्षेत्र में योगदान को देखते हुए ‎विश्व के 100 सबसे प्रमुख लोगों की सूची में 9 भारतीय और भारतीय मूल के नागरिक जगह बनाने में कामयाब रहे हैं। इनमें विश्व बैंक के अध्यक्ष अजय बंगा और ओला इलेक्ट्रिक के सह-संस्थापक भाविश अग्रवाल भी शामिल हैं। टाइम 100 जलवायु सूची में दुनियाभर के मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ), संस्थापक, परोपकारी, संगीतकार, नीति निर्माता और सरकारी अधिकारी शामिल हैं। यह सूची संयुक्त अरब अमीरात में 30 नवंबर से शुरू हो रहे संयुक्त राष्ट्र जलवायु परिवर्तन सम्मेलन से पहले जारी हुई है। टाइम मैगजीन की इस सूची में बंगा और अग्रवाल के अलावा द रॉकफेलर फाउंडेशन के अध्यक्ष राजीव जे. शाह, बोस्टन कॉमन एसेट मैनेजमेंट की संस्थापक और अध्यक्ष गीता अय्यर, अमेरिकी ऊर्जा विभाग ऋण कार्यक्रम कार्यालय के निदेशक जिगर शाह, हस्क पावर सिस्टम्स के सीईओ और सह-संस्थापक मनोज सिन्हा, कैसर परमानेंट के लिए पर्यावरण प्रबंधन की कार्यकारी निदेशक सीमा वाधवा और महिंद्रा लाइफस्पेसेज के प्रबंध निदेशक और सीईओ अमित कुमार सिन्हा भी शामिल हैं। टाइम ने एक बयान में कहा कि जून में विश्व बैंक के अध्यक्ष बने बंगा (64) संस्था के लिए जलवायु परिवर्तन से लड़ते हुए गरीबी उन्मूलन के एक नए मिशन की शुरुआत कर रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Releated

टीसीएस ने जगुआर रेसिंग के साथ बढ़ाई पार्टनरशिप, फॉर्मुला ई के जेन-4 युग में संभालेगी ऑफिशियल एआई पार्टनर का जिम्मा

📰 Generate e-Paper Clip टीसीएस ने जगुआर रेसिंग के साथ बढ़ाई पार्टनरशिप, फॉर्मुला ई के जेन-4 युग में संभालेगी ऑफिशियल एआई पार्टनर का जिम्मा नया सहयोग अत्याधुनिक डिजिटल नवाचार और वैश्विक स्तर की इंजीनियरिंग का एक बेहतरीन मिश्रण है, जो रेस ट्रैक पर और उससे बाहर भरोसे को मजबूत करने के साथ-साथ शानदार प्रदर्शन को […]

बढ़ते डिजिटल फ्रॉड के बीच एयरटेल ने 98.4 बिलियन स्पैम कॉल्स को ब्लॉक किया

📰 Generate e-Paper Clip बढ़ते डिजिटल फ्रॉड के बीच एयरटेल ने 98.4 बिलियन स्पैम कॉल्स को ब्लॉक किया एआई-संचालित ‘सेफ नेटवर्क’ समाधानों ने 4.4 बिलियन स्पैम मैसेज की पहचान की और 1.62 मिलियन से अधिक दुर्भावनापूर्ण लिंक ब्लॉक किए Mumbai: भारत की डिजिटल अर्थव्यवस्था तेजी से विस्तार कर रही है, लेकिन इसके साथ ही साइबर […]