Amazon will lay off hundreds of employees in its Alexa division

अमेजन अपनी एलेक्सा डिवीजन में सैकड़ों कर्मचारियों की छंटनी करेगी

मुंबई । ई-कॉमर्स कंपनी अमेजन अपनी एलेक्सा डिवीजन में कई कर्मचारियों की छुट्टी करने की योजना बना रही है। अमेजन ने ये फैसला एआई पर नए सिरे से काम करने के बीच लिया है। अमेजन के एलेक्सा और फायर टीवी के एक व‎रिष्ठ अ‎धिकारी ने कर्मचारियों को भेजे एक नोट में लिखा है कि कंपनी कुछ भूमिकाओं को समाप्त करने जा रही है। उन्होंने कहा कि जैसा कि हम लगातार आविष्कार कर रहे हैं और हम अपनी व्यावसायिक प्राथमिकताओं के साथ बेहतर तालमेल बिठाने के लिए अपने कुछ प्रयासों को स्थानांतरित कर रहे हैं। हम जानते हैं कि यह आविष्कार ग्राहकों के लिए सबसे महत्वपूर्ण है, जिसमें हमारे संसाधनों को अधिकतम करना और एआई पर केंद्रित प्रयास शामिल हैं। दरअसल, अमेजन को एआई के क्षेत्र में दूसरी कंपनियों से कड़ी टक्कर मिल रही है। इसके चलते कंपनी लगातार एआई के क्षेत्र में अपनी पकड़ को मजबूत करना चाहती है। कंपनी द्वारा पिछले कुछ महीनों में एआई से संबंधित कई कदम भी उठाए गए हैं। सितंबर में अमेजन ने एलेक्सा में एआई को लेकर अपडेट किया था। अमेजन द्वारा जारी आदेश का का असर अमेरिका, कनाडा और भारत में देखने को मिलेगा। कंपनी के अनुसार भारत-कनाडा और अमेरिका के कर्मचारियों पर कटौती का असर पड़ेगा। उल्लेखनीय है कि कंपनी ने पिछले साल के आ‎खिर में और इस साल की शुरुआत में 27,000 कर्मचारियों को नौकरी से निकाल दिया था। इस कटौती में भी अमेजन की एलेक्सा डिवीजन प्रभावित हुई थी।

×
Date : 22 November 2023 Posted By : EDITOR
अमेजन अपनी एलेक्सा डिवीजन में सैकड़ों कर्मचारियों की छंटनी करेगी
News Image

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Releated

टीसीएस ने जगुआर रेसिंग के साथ बढ़ाई पार्टनरशिप, फॉर्मुला ई के जेन-4 युग में संभालेगी ऑफिशियल एआई पार्टनर का जिम्मा

📰 Generate e-Paper Clip टीसीएस ने जगुआर रेसिंग के साथ बढ़ाई पार्टनरशिप, फॉर्मुला ई के जेन-4 युग में संभालेगी ऑफिशियल एआई पार्टनर का जिम्मा नया सहयोग अत्याधुनिक डिजिटल नवाचार और वैश्विक स्तर की इंजीनियरिंग का एक बेहतरीन मिश्रण है, जो रेस ट्रैक पर और उससे बाहर भरोसे को मजबूत करने के साथ-साथ शानदार प्रदर्शन को […]

बढ़ते डिजिटल फ्रॉड के बीच एयरटेल ने 98.4 बिलियन स्पैम कॉल्स को ब्लॉक किया

📰 Generate e-Paper Clip बढ़ते डिजिटल फ्रॉड के बीच एयरटेल ने 98.4 बिलियन स्पैम कॉल्स को ब्लॉक किया एआई-संचालित ‘सेफ नेटवर्क’ समाधानों ने 4.4 बिलियन स्पैम मैसेज की पहचान की और 1.62 मिलियन से अधिक दुर्भावनापूर्ण लिंक ब्लॉक किए Mumbai: भारत की डिजिटल अर्थव्यवस्था तेजी से विस्तार कर रही है, लेकिन इसके साथ ही साइबर […]