पश्चिम रेलवे महिला कल्याण संगठन द्वारा मुंबई सेंट्रल स्टेशन पर टीकाकरण जागरूकता अभियान का आयोजन - Update Now News

पश्चिम रेलवे महिला कल्याण संगठन द्वारा मुंबई सेंट्रल स्टेशन पर टीकाकरण जागरूकता अभियान का आयोजन

 

कोरोना वायरस महामारी के दौरान पश्चिम रेलवे महिला कल्याण संगठन ने कई तरह से सहायता प्रदान की

Mumbai: पश्चिम रेलवे महिला कल्याण संगठन (WRWWO) ने रेलवे कर्मचारियों और उनके परिवारों के कल्याण के लिए कार्य करना निरंतर जारी रखा है। विशेष रूप से कोरोना वायरस महामारी के दौरान पश्चिम रेलवे महिला कल्याण संगठन ने कई तरह से सहायता प्रदान की है। पश्चिम रेलवे महिला कल्याण संगठन (WRWWO) की अध्यक्षा श्रीमती तनुज कंसल के मार्गदर्शन में विभिन्न परोपकारी प्रयासों को जारी रखते हुए संगठन द्वारा मुंबई सेंट्रल स्टेशन पर रेलवे कर्मचारियों के लिए एक टीकाकरण शिविर का आयोजन किया गया।
पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसम्पर्क अधिकारी श्री सुमित ठाकुर द्वारा 12 जुलाई, 2021 को जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, पश्चिम रेलवे महिला कल्याण संगठन की अध्यक्षा श्रीमती तनुजा कंसल ने कर्मचारियों के लिए मुंबई सेंट्रल स्टेशन पर टीकाकरण शिविर का उद्घाटन किया। 3 दिवसीय यह टीकाकरण शिविर विशेष रूप से सफाई कर्मचारियों, सैनिटाइजेशन कर्मचारियों, कुलियों, कैंटीन कर्मचारियों और अन्य स्टेशन कर्मचारियों के लिए आयोजित किया गया है, जिन्होंने अभी तक टीका नहीं लगवाया है। इस अवसर पर टीकाकरण एवं टीकाकरण के लाभों के बारे में जागरूकता पैदा करने के लिए सांस्कृतिक संगठन के कर्मचारियों द्वारा नुक्कड़ नाटक का प्रदर्शन किया गया। नाटक के माध्यम से जागरूकता की अवधारणा श्रीमती कंसल द्वारा की गई थी। नुक्कड़ नाटक द्वारा टीकाकरण की सुरक्षित प्रक्रिया और इसके लाभों के संबंध में सभी प्रश्नों के बारे में संदेश देने में अत्यधिक प्रभावी रहा। नुक्कड़ नाटक की सभी ने सराहना की और पश्चिम रेलवे महिला कल्याण संगठन की अध्यक्षा ने सांस्कृतिक संगठन के कर्मचारियों को 10,000 रुपये के नकद पुरस्कार से सम्मानित किया। टिकट चेकिंग स्टाफ द्वारा एक और स्किट प्रदर्शित किया गया, जिसमें दिखाया गया कि बिना टिकट पाए जाने वाले यात्रियों के साथ कैसे व्यवहार किया जाए।
श्री ठाकुर ने बताया कि इस अवसर पर पश्चिम रेलवे के महाप्रबंधक श्री आलोक कंसल और मुंबई मंडल के मंडल रेल प्रबंधक श्री जी. वी. एल. सत्य कुमार की उपस्थिति में श्रीमती कंसल ने छह रेल सुरक्षा बल कर्मियों को सम्मानित किया। इन आरपीएफ कर्मियों ने ड्यूटी के दौरान अनुकरणीय साहस का परिचय दिया और मुंबई मंडल में यात्रा करते समय अपनी जान गॅंवा सकने की संभावना वाले यात्रियों की जान बचाई। महाप्रबंधक श्री कंसल ने इस अवसर पर बोलते हुए टीकाकरण की जरूरत पर बल दिया और कहा कि वैक्सीन हमारे जीवन के लिए फायदेमंद है। उन्होंने टीकाकरण के लिए रेल कर्मचारियों को हरसम्भव मदद उपलब्ध कराने का आश्वासन दिया। पुरस्कार विजेताओं को उनके समर्पण और कर्तव्य के प्रति वीरता के प्रदर्शन के लिए बधाई दी। महाप्रबंधक ने समारोह के सफल आयोजन के लिए मुंबई मंडल को 15 हज़ार रु. और नुक्कड़ नाटक के सफल मंचन के लिए 5 हज़ार रु. का पुरस्कार घोषित किया। श्रीमती कंसल द्वारा कर्मचारियों को टीकाकरण के लिए प्रोत्साहित करने के लिए एक प्रेरणादायक भाषण भी दिया गया। मुंबई मंडल के चिकित्सा विभाग द्वारा आयोजित टीकाकरण शिविर में कोविशील्ड वैक्सीन की पहली और दूसरी दोनों खुराक आवश्यकतानुसार दी गई। दो बूथ एक साथ चलाए गए थे, जहां वॉक-इन पंजीकरण वैक्सीन के माध्यम से 80 व्यक्तियों को, मुख्य रूप से रेलवे कर्मचारियों और उनके परिवार के सदस्यों को, कुलियों और स्टॉल कर्मचारियों को टीका लगाया गया। टीकाकरण के बाद महाप्रबंधक तथा पश्चिम रेलवे महिला कल्याण संगठन की अध्यक्षा ने शिविर में टीका लगवाने वाले कर्मचारियों से बातचीत की। पुरस्कार विजेताओं, सांस्कृतिक कलाकारों और टीकाकरण अभियान की सुविधा का लाभ उठाने वाले कर्मचारियों को नाश्ता बॉक्स भी वितरित किए गए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Releated

पंजाब किंग्स का जलवा जारी: चेन्नई को 5 विकेट से हराकर दूसरी जीत

Print 🖨 PDF 📄 eBook 📱IPL में पंजाब (Punjab Kings) की लगातार दूसरी जीत, चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) पर 5 विकेट से विजय नई दिल्ली : IPL के 7वें मैच में पंजाब किंग्स ने चेन्नई सुपर किंग्स को 5 विकेट से हरा दिया। यह PBKS की लगातार दूसरी जीत और CSK की लगातार दूसरी हार […]

IPL 2026 KKR vs SRH: KKR की लगातार दूसरी हार: SRH 65 रन से जीती

Print 🖨 PDF 📄 eBook 📱IPL 2026 KKR vs SRH: KKR की लगातार दूसरी हार: SRH 65 रन से जीती कोलकाता : सनराइजर्स हैदराबाद ने कोलकाता के ईडन गार्डेंस मैदान पर नाइट राइडर्स को 65 रनों से हराकर सीजन की पहली जीत अपने नाम कर ली है. इस जीत के बाद टीम के कप्तान ईशान […]