UP: योगी सरकार ने 220 नगरों को स्मार्ट बनाने का रखा लक्ष्य - Update Now News

UP: योगी सरकार ने 220 नगरों को स्मार्ट बनाने का रखा लक्ष्य

 

 

लखनऊ । उत्तर प्रदेश की योगी सरकार ने अब 220 नगरों को भी स्मार्ट बनाने का लक्ष्य रखा है। प्रदेश सरकार इन छोटे नगरों को पांच वर्षों में चरणवार स्मार्ट बनाएगी। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आज नगर विकास सेक्टर के चार विभागों (आवास एवं शहरी नियोजन, नगर विकास, नगरीय रोजगार एवं गरीबी उन्मूलन, पर्यावरण, वन एवं वन्यजीव) की कार्ययोजना के प्रस्तुतिकरण में कहा कि अधिकारियों से कहा कि स्मार्ट सिटी मिशन की तर्ज पर छोटे नगरों में भी विकास करें। सभी नगरीय निकायों में ‘हर घर नल’ के संकल्प के साथ चरणबद्ध रूप से कार्य किया जाए। दो वर्ष में कम से कम 50 प्रतिशत आबादी को शुद्ध पेयजल उपलब्ध कराना हमारा लक्ष्य है। मुख्यमंत्री ने कहा कि अमृत योजना के तहत महानगरों की भौगोलिक सूचना तंत्र (जीआइएस) आधारित महायोजना तैयार की जाए। हर जनपद या विकास प्राधिकरण में नियोजन का कार्य टाउन प्लानर या प्रोफेशनल से ही कराया जाए। अनियोजित विकास भविष्य के लिए बड़ी समस्या बनता है। योगी ने कहा कि प्रधानमंत्री आवास योजना ने गरीबों का ‘अपना घर’ का सपना पूरा किया है। छह माह में 2.51 लाख नए आवास बनाने का लक्ष्य लेकर तेजी से कार्य होगा।

×
Date : 21 April 2022 Posted By : EDITOR
UP: योगी सरकार ने 220 नगरों को स्मार्ट बनाने का रखा लक्ष्य
News Image

 

 

लखनऊ । उत्तर प्रदेश की योगी सरकार ने अब 220 नगरों को भी स्मार्ट बनाने का लक्ष्य रखा है। प्रदेश सरकार इन छोटे नगरों को पांच वर्षों में चरणवार स्मार्ट बनाएगी। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आज नगर विकास सेक्टर के चार विभागों (आवास एवं शहरी नियोजन, नगर विकास, नगरीय रोजगार एवं गरीबी उन्मूलन, पर्यावरण, वन एवं वन्यजीव) की कार्ययोजना के प्रस्तुतिकरण में कहा कि अधिकारियों से कहा कि स्मार्ट सिटी मिशन की तर्ज पर छोटे नगरों में भी विकास करें। सभी नगरीय निकायों में 'हर घर नल' के संकल्प के साथ चरणबद्ध रूप से कार्य किया जाए। दो वर्ष में कम से कम 50 प्रतिशत आबादी को शुद्ध पेयजल उपलब्ध कराना हमारा लक्ष्य है। मुख्यमंत्री ने कहा कि अमृत योजना के तहत महानगरों की भौगोलिक सूचना तंत्र (जीआइएस) आधारित महायोजना तैयार की जाए। हर जनपद या विकास प्राधिकरण में नियोजन का कार्य टाउन प्लानर या प्रोफेशनल से ही कराया जाए। अनियोजित विकास भविष्य के लिए बड़ी समस्या बनता है। योगी ने कहा कि प्रधानमंत्री आवास योजना ने गरीबों का 'अपना घर' का सपना पूरा किया है। छह माह में 2.51 लाख नए आवास बनाने का लक्ष्य लेकर तेजी से कार्य होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Releated

फ्लाइट में सीट को लेकर घमासान! बांग्लादेश से लंदन जा रही उड़ान में यात्रियों के बीच मारपीट

📰 Generate e-Paper Clip फ्लाइट में सीट को लेकर घमासान! बांग्लादेश से लंदन जा रही उड़ान में यात्रियों के बीच मारपीट ढाका। ढाका से लंदन जा रही बिमान बांग्लादेश एयरलाइंस की फ्लाइट में 16 सितंबर को सीट को लेकर तीन यात्रियों के बीच विवाद हो गया। देखते ही देखते मामला हाथापाई तक पहुंच गया। सोशल […]

MP: CM मोहन यादव ने शुरू किया मुफ्त रजिस्ट्री अभियान, 41 हजार गांवों के परिवारों को मिलेगा संपत्ति का अधिकार

📰 Generate e-Paper Clip MP: ग्रामीण आबादी को मिलेगा अपनी संपत्ति का अधिकार : मुख्यमंत्री डॉ. यादव PM मोदी के जन्मदिन पर स्वामित्व योजना एक अनमोल उपहार :  नितिन नवीन स्वामित्व अधिकार अभिलेख निष्पादन एवं पंजीयन-2026 के अंतर्गत 50 लाख निजी संपत्तियों की नि:शुल्क रजिस्ट्री अभियान का शुभारंभ, मुख्यमंत्री डॉ. यादव और राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री […]