जम्मू-कश्मीर में 2 आतंकी मॉड्यूल का भंडाफोड़, आईईडी विस्फोट टला - Update Now News

जम्मू-कश्मीर में 2 आतंकी मॉड्यूल का भंडाफोड़, आईईडी विस्फोट टला

श्रीनगर। जम्मू और कश्मीर पुलिस ने दो आतंकी मॉड्यूल का भंडाफोड़ किया है और सात लोगों को गिरफ्तार कर आईईडी विस्फोट से होने वाली बड़ी तबाही को रोकने में कामयाबी प्राप्त की है। गिरफ्तार होने वाले ज्यादा लोग सोशल मीडिया के जरिए कट्टर बने और आतंकवाद गतिविधि में शामिल हुए। पुलिस ने बुधवार को यह जानकारी दी। कश्मीर के पुलिस महानिरीक्षक विजय कुमार ने यहां एक संवाददाता सम्मेलन में कहा कि पिछले कुछ दिनों में अवंतीपोरा पुलिस ने दो आतंकी मॉड्यूल का भंडाफोड़ किया है, जो आईईडी विस्फोटों की योजना बना रहे थे। मॉड्यूल में से एक जैश-ए-मोहम्मद समूह से था, जो पंपोर क्षेत्र में या कहीं राष्ट्रीय राजमार्ग पर कार बम विस्फोट की योजना बना रहा थी। उन्होंने कहा, “बीए प्रथम वर्ष के छात्र साहिल नजीर को टेलीग्राम और अन्य सोशल मीडिया एप के माध्यम से आतंकवादी सेकंड हैंड कार का प्रबंधन करने के लिए कई दिनों से प्रेरित कर रहे थे। “उन्हें पैसे दिए गए और उत्तरी कश्मीर से लाए जा रहे विस्फोटकों को वाहन पर आधारित आईईडी हमले के लिए कार पर फिट किया जाना था।

×
Date : 10 March 2021 Posted By : EDITOR
जम्मू-कश्मीर में 2 आतंकी मॉड्यूल का भंडाफोड़, आईईडी विस्फोट टला
News Image

श्रीनगर। जम्मू और कश्मीर पुलिस ने दो आतंकी मॉड्यूल का भंडाफोड़ किया है और सात लोगों को गिरफ्तार कर आईईडी विस्फोट से होने वाली बड़ी तबाही को रोकने में कामयाबी प्राप्त की है। गिरफ्तार होने वाले ज्यादा लोग सोशल मीडिया के जरिए कट्टर बने और आतंकवाद गतिविधि में शामिल हुए। पुलिस ने बुधवार को यह जानकारी दी। कश्मीर के पुलिस महानिरीक्षक विजय कुमार ने यहां एक संवाददाता सम्मेलन में कहा कि पिछले कुछ दिनों में अवंतीपोरा पुलिस ने दो आतंकी मॉड्यूल का भंडाफोड़ किया है, जो आईईडी विस्फोटों की योजना बना रहे थे। मॉड्यूल में से एक जैश-ए-मोहम्मद समूह से था, जो पंपोर क्षेत्र में या कहीं राष्ट्रीय राजमार्ग पर कार बम विस्फोट की योजना बना रहा थी। उन्होंने कहा, "बीए प्रथम वर्ष के छात्र साहिल नजीर को टेलीग्राम और अन्य सोशल मीडिया एप के माध्यम से आतंकवादी सेकंड हैंड कार का प्रबंधन करने के लिए कई दिनों से प्रेरित कर रहे थे। "उन्हें पैसे दिए गए और उत्तरी कश्मीर से लाए जा रहे विस्फोटकों को वाहन पर आधारित आईईडी हमले के लिए कार पर फिट किया जाना था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Releated

Madhya Pradesh : लोकतंत्र जनादेश से चलेगा, अराजकता के दबाव से नहीं – डॉ. मोहन यादव

📰 Generate e-Paper Clip Madhya Pradesh : लोकतंत्र जनादेश से चलेगा, अराजकता के दबाव से नहीं – डॉ. मोहन यादव Bhopal: लोकतंत्र में सत्ता की चाबी जनता के हाथ में होती है। मतदान केंद्र पर खड़ा सामान्य नागरिक अपने एक मत से सरकार बनाता है, उसके काम का मूल्यांकन करता है और भविष्य की दिशा […]

यमन में हूती विद्रोहियों के मिसाइल हमलों से बढ़ा तनाव, अदन एयरपोर्ट और राष्ट्रपति महल निशाने पर!

📰 Generate e-Paper Clip यमन में हूती विद्रोहियों के मिसाइल हमलों से बढ़ा तनाव, अदन एयरपोर्ट और राष्ट्रपति महल निशाने पर! अदन, यमन। यमन में हूती विद्रोहियों और सऊदी अरब समर्थित सरकार के बीच संघर्ष एक बार फिर सुर्खियों में है। यमन सरकार के अनुसार, हूती लड़ाकों ने शुक्रवार को अदन स्थित राष्ट्रपति महल और […]