22 out of 35 Congress MLAs in mp are in oblivion Jitu Patwari

मध्यप्रदेश (MP) में दल-बदल करने वाले कांग्रेस के 35 में से 22 विधायक गुमनामी में हैं – जीतू पटवारी

 

भोपाल । मध्य प्रदेश में बीते एक दशक में कांग्रेस के 35 विधायकों के दल-बदल से पार्टी को बड़़ा नुकसान हुआ है। एक बार तो सत्ता तक कांग्रेस के हाथ से चली गई। कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी ने दल-बदल करने वाले 35 विधायकों में से 22 के गुमनामी में चले जाने का दावा किया है।
जीतू पटवारी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, सच्चाई सिर्फ यह है कि बीते 10 सालों में 35 कांग्रेसी विधायकों ने कांग्रेस छोड़कर बीजेपी का दामन थामा। लेकिन, उसमें से 22 नेताओं का सियासी सफर लगभग गुमनामी में चला गया है। ज्यादातर नेता या तो चुनाव हार गए या फिर उन्हें टिकट ही नहीं मिला। इन 35 नेताओं में फिलहाल नौ ही विधायक हैं और उनमें से भी केवल चार ही मंत्री पद तक पहुंच पाए।
भाजपा पर आरोप लगाते हुए पटवारी ने कहा, “भाजपा भय और लालच के दम पर विपक्ष को खत्म करना चाहती है। डरे हुए कुछ मौकापरस्त मन बदल भी रहे हैं। लेकिन, उनकी स्थिति जनता भी देख और समझ रही है। कभी मित्र, साथी, सहयोगी रहे ऐसे चेहरों के प्रति मेरी पूरी सहानुभूति है। यह दिली इच्छा भी है कि यदि वे राजनीति को जनसेवा का जरिया मानते हों, तो ईश्वर उनकी मदद करें।”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Releated

365 दिन में 100 ब्रह्मोस मिसाइल, भारत ने तोड़ा रिकॉर्ड

Print 🖨 PDF 📄 eBook 📱365 दिन में 100 ब्रह्मोस मिसाइल, भारत ने तोड़ा रिकॉर्ड लखनऊ । भारत की रक्षा क्षमता को नई मजबूती देने वाली ब्रह्मोस एयरोस्पेस की ब्रह्मोस मिसाइल को लेकर बड़ी खबर सामने आई है। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में स्थापित नए ब्रह्मोस प्लांट से अब मिसाइलों की डिलीवरी शुरू हो […]

CSK vs KKR: कोलकाता की लगातार चौथी हार, अब चेन्नई ने 32 रनों से दी मात

Print 🖨 PDF 📄 eBook 📱CSK vs KKR: कोलकाता की लगातार चौथी हार, अब चेन्नई ने 32 रनों से दी मात UNN: कोलकाता IPL सीजन में चौथा मैच हारी:चेन्नई ने 32 रन से हराया; नूर अहमद ने 3 विकेट झटके, सैमसन ने 48 रन बनाए CSK vs KKR IPL 2026: इंडियन प्रीमियर लीग के 22वें […]