24 killed, several injured in horrific road accident in Telangana

तेलंगाना के रंगारेड्डी में भीषण सड़क दुर्घटना में 24 की मौत, कई घायल

गिट्टी से लदे डंपर ने यात्री बस को मारी टक्कर, सीएम ने जताया दुख

रंगारेड्डी । तेलंगाना के रंगारेड्डी जिले में सोमवार सुबह एक सड़क हादसे में 24 लोगों की मौत हो गई, कई अन्य घायल भी हुए हैं। यह दुर्घटना उस समय हुई जब गिट्टी से भरे एक तेज रफ्तार डंपर ने राज्य परिवहन निगम की बस को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे के बाद बस बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और डंपर पर लदी गिट्टी बस के अंदर यात्रियों पर गिर गई, जिससे कई लोग गिट्टी के नीचे दब गए।
मीडिया रिपोर्ट में पुलिस के हवाले से बताया गया है कि आरटीसी बस तंदूर से हैदराबाद जा रही थी। बस में 70 से ज्यादा यात्री सवार थे, जिनमें कॉलेज के छात्रों ज्यादा थे। ये छात्र रविवार को घर पर छुट्टी बिताने के बाद सोमवार सुबह कॉलेजों के लिए हैदराबाद लौट रहे थे। हादसा रंगारेड्डी जिले के चेवेल्ला क्षेत्र में खानपुर गेट के पास हुआ। शुरुआती जांच में सामने आया है कि डंपर का चालक तेज रफ्तार में वाहन से नियंत्रण खो बैठा, जिसके बाद वह सीधे बस से टकरा गया। टक्कर इतनी भीषण थी कि बस का अगला हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रहस्त हो गया और डंपर की गिट्टी यात्रियों पर गिर पड़ी। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस और राहत टीमें मौके पर पहुंचीं। गिट्टी में दबे यात्रियों को निकालने के लिए जेसीबी की मदद ली गई। घायलों को तुरंत नजदीकी अस्पतालों और बाद में हैदराबाद रेफर किया गया।
हादसे पर तेलंगाना के सीएम रेवंत रेड्डी ने गहरा दुख व्यक्त किया है। उन्होंने मुख्य सचिव और डीजीपी को तुरंत राहत एवं बचाव कार्य करने के निर्देश दिए। सीएम ने अधिकारियों को घायलों को बेहतर चिकित्सा व्यवस्था उपलब्ध कराने का आदेश दिया है। साथ ही उन्होंने हादसे की विस्तृत रिपोर्ट भी मांगी है। फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और डंपर चालक की भूमिका, उसकी स्पीड और अन्य तकनीकी पहलुओं की जांच कर रही है। दुर्घटना स्थल पर मलबा हटाने का काम जारी है। यह हादसा फिर एक बार सड़क सुरक्षा, भारी वाहनों की निगरानी और परिवहन व्यवस्था की खामियों पर सवाल खड़े कर रहा है।

×
Date : 03 November 2025 Posted By : EDITOR
तेलंगाना के रंगारेड्डी में भीषण सड़क दुर्घटना में 24 की मौत, कई घायल
News Image

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Releated

त्योहारों पर न करें प्रदर्शन, परिवार संग बिताएं समय, अभिजीत दीपके ने जारी किया वीडियो

📰 Generate e-Paper Clip त्योहारों पर न करें प्रदर्शन, परिवार संग बिताएं समय, अभिजीत दीपके ने जारी किया वीडियो नई दिल्ली। हाल के दिनों में सीजेपी ने दिल्ली में जमकर हंगामा काटा। कनॉट प्लेस से लेकर जंतर मंतर तक जमकर पुलिस और सीजेपी कार्यकर्ताओं के बीच खींचतान देखने को मिली। वहीं, अब सीजेपी के संस्थापक […]

38 देशों के साथ फ्री ट्रेड समझौते ऐतिहासिक उपलब्धि : राजनाथ सिंह

📰 Generate e-Paper Clip 38 देशों के साथ फ्री ट्रेड समझौते ऐतिहासिक उपलब्धि : राजनाथ सिंह नई दिल्ली। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह का कहना है कि भारत की अर्थव्यवस्था अभूतपूर्व गति से प्रगति कर रही है। भारत आज दुनिया की सबसे तेजी से बढ़ती बड़ी अर्थव्यवस्थाओं में शामिल है। दुनिया के कई बड़े देश जब […]