त्रिपुरा : माणिक साहा मंत्रिमंडल में 4 नए चेहरे शामिल, शपथ ग्रहण में पीएम मोदी भी रहे मौजूद - Update Now News

त्रिपुरा : माणिक साहा मंत्रिमंडल में 4 नए चेहरे शामिल, शपथ ग्रहण में पीएम मोदी भी रहे मौजूद

 

अगरतला। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को त्रिपुरा के मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने वाले माणिक साहा और उनके मंत्रियों की टीम को बधाई दी। मोदी अगरतला में साहा और उनके कैबिनेट मंत्रियों के शपथ ग्रहण समारोह के दौरान मौजूद थे। प्रधानमंत्री ने कहा, “डॉ माणिक साहा और आज शपथ लेने वाली पूरी टीम को बधाई। यह टीम निश्चित रूप से एक बार फिर लोगों द्वारा दिए गए जनादेश को पूरा करेगी और त्रिपुरा की विकास यात्रा को गति प्रदान करेगी। उनके प्रयासों के लिए मेरी शुभकामनाएं।” साहा ने दूसरी बार राज्य के मुख्यमंत्री के रूप में पदभार ग्रहण किया है। राज्यपाल सत्यदेव नारायण आर्य ने मुख्यमंत्री और अन्य मंत्रियों- रतन लाल नाथ, प्राणजीत सिंह रॉय, संताना चकमा, सुशांत चौधरी, टिंकू रॉय, बिकाश देबबर्मा, सुधांशु दास, सुक्ला चरण नोआतिया को शपथ और गोपनीयता दिलाई। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह, भाजपा अध्यक्ष जे.पी. नड्डा, मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा (असम), एन. बीरेन सिंह (मणिपुर), पेमा खांडू (अरुणाचल प्रदेश), प्रेम सिंह तमांग (सिक्किम) और कई गणमान्य व्यक्ति स्वामी विवेकानंद मैदान में आयोजित शपथ ग्रहण समारोह में शामिल हुए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Releated

मुंबई के 48 ब्लैक स्पॉट होंगे सुरक्षित, सड़क हादसे रोकने बीएमसी (BMC) का 22 करोड़ का प्लान

Print 🖨 PDF 📄 eBook 📱मुंबई के 48 ब्लैक स्पॉट होंगे सुरक्षित, सड़क हादसे रोकने बीएमसी (BMC) का 22 करोड़ का प्लान हाजी अली, सायन सर्कल, माहिम और साकीनाका समेत प्रमुख जंक्शनों पर होंगे सुरक्षा सुधार मुंबई: बीएमसी ने मुंबई में बढ़ती सड़क दुर्घटनाओं को रोकने के लिए शहर के 48 ब्लैक स्पॉट्स को सुधारने […]

मुंबई हाईकोर्ट के निर्देश पर एक्शन में बीएमसी, कचरा फेंकने वालों पर सीसीटीवी से निगरानी

Print 🖨 PDF 📄 eBook 📱मुंबई हाईकोर्ट के निर्देश पर एक्शन में बीएमसी, कचरा फेंकने वालों पर सीसीटीवी से निगरानी मुंबई: मुंबई हाईकोर्ट के निर्देशों के बाद बीएमसी एक्शन मोड़ में आ गई है। बीएमसी ने ने शहर में सभी कचरा का ढेर वाले संवेदनशील स्थानों पर स्थलों पर सीसीटीवी कैमरों से निगरानी रखी जाएगी। […]