सत्ता पाने के लिए किसी भी हद तक जा सकता है गांधी परिवार: भाजपा - Update Now News

सत्ता पाने के लिए किसी भी हद तक जा सकता है गांधी परिवार: भाजपा

 

नई दिल्ली । भाजपा ने सोमवार को कांग्रेस नेता राहुल गांधी और महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे की हालिया टिप्पणी को रामनवमी के जुलूस के दौरान कई राज्यों में हुई हालिया हिंसा के लिए जिम्मेदार ठहराया। भगवा पार्टी ने यह भी आरोप लगाया कि गांधी परिवार सत्ता हथियाने के लिए किसी भी हद तक जा सकता है। रामनवमी जुलूस के दौरान कई राज्यों में हालिया झड़पों के बारे में पार्टी मुख्यालय में मीडिया से बात करते हुए, भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता डॉ. संबित पात्रा ने कहा कि इस तरह की घटनाएं तब होती हैं, जब गांधी और ठाकरे जैसे वरिष्ठ नेता अपनी तुष्टिकरण नीति के कारण ऐसी टिप्पणी करते हैं। भगवान राम के अस्तित्व के बारे में गांधी की हालिया टिप्पणी का उल्लेख करते हुए पात्रा ने कहा, “भगवान राम के अस्तित्व पर सवाल उठाकर, राहुल गांधी ने दिखाया है कि वह केवल चुनावी लाभ के लिए हिंदू होने का दिखावा करते हैं। यूपीए सरकार ने सुप्रीम कोर्ट को दिए एक हलफनामे में भगवान राम के अस्तित्व से इनकार किया था। राहुल गांधी अपनी मां और कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी के उसी रास्ते पर चल रहे हैं। जनता ने चुनाव में कांग्रेस का वजूद खत्म कर दिया और वे फिर से कांग्रेस को खत्म कर देंगे।

×
Date : 12 April 2022 Posted By : EDITOR
सत्ता पाने के लिए किसी भी हद तक जा सकता है गांधी परिवार: भाजपा
News Image

 

नई दिल्ली । भाजपा ने सोमवार को कांग्रेस नेता राहुल गांधी और महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे की हालिया टिप्पणी को रामनवमी के जुलूस के दौरान कई राज्यों में हुई हालिया हिंसा के लिए जिम्मेदार ठहराया। भगवा पार्टी ने यह भी आरोप लगाया कि गांधी परिवार सत्ता हथियाने के लिए किसी भी हद तक जा सकता है। रामनवमी जुलूस के दौरान कई राज्यों में हालिया झड़पों के बारे में पार्टी मुख्यालय में मीडिया से बात करते हुए, भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता डॉ. संबित पात्रा ने कहा कि इस तरह की घटनाएं तब होती हैं, जब गांधी और ठाकरे जैसे वरिष्ठ नेता अपनी तुष्टिकरण नीति के कारण ऐसी टिप्पणी करते हैं। भगवान राम के अस्तित्व के बारे में गांधी की हालिया टिप्पणी का उल्लेख करते हुए पात्रा ने कहा, "भगवान राम के अस्तित्व पर सवाल उठाकर, राहुल गांधी ने दिखाया है कि वह केवल चुनावी लाभ के लिए हिंदू होने का दिखावा करते हैं। यूपीए सरकार ने सुप्रीम कोर्ट को दिए एक हलफनामे में भगवान राम के अस्तित्व से इनकार किया था। राहुल गांधी अपनी मां और कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी के उसी रास्ते पर चल रहे हैं। जनता ने चुनाव में कांग्रेस का वजूद खत्म कर दिया और वे फिर से कांग्रेस को खत्म कर देंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Releated

फ्लाइट में सीट को लेकर घमासान! बांग्लादेश से लंदन जा रही उड़ान में यात्रियों के बीच मारपीट

📰 Generate e-Paper Clip फ्लाइट में सीट को लेकर घमासान! बांग्लादेश से लंदन जा रही उड़ान में यात्रियों के बीच मारपीट ढाका। ढाका से लंदन जा रही बिमान बांग्लादेश एयरलाइंस की फ्लाइट में 16 सितंबर को सीट को लेकर तीन यात्रियों के बीच विवाद हो गया। देखते ही देखते मामला हाथापाई तक पहुंच गया। सोशल […]

MP: CM मोहन यादव ने शुरू किया मुफ्त रजिस्ट्री अभियान, 41 हजार गांवों के परिवारों को मिलेगा संपत्ति का अधिकार

📰 Generate e-Paper Clip MP: ग्रामीण आबादी को मिलेगा अपनी संपत्ति का अधिकार : मुख्यमंत्री डॉ. यादव PM मोदी के जन्मदिन पर स्वामित्व योजना एक अनमोल उपहार :  नितिन नवीन स्वामित्व अधिकार अभिलेख निष्पादन एवं पंजीयन-2026 के अंतर्गत 50 लाख निजी संपत्तियों की नि:शुल्क रजिस्ट्री अभियान का शुभारंभ, मुख्यमंत्री डॉ. यादव और राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री […]