जहांगीरपुरी हिंसा के मद्देनजर दिल्ली में सीआरपीएफ की 14 कंपनियां तैनात - Update Now News

जहांगीरपुरी हिंसा के मद्देनजर दिल्ली में सीआरपीएफ की 14 कंपनियां तैनात

 

नई दिल्ली । जहांगीरपुरी हिंसा के मद्देनजर केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल की कुल 14 कंपनियां दिल्ली में तैनात की गई हैं। अधिकारियों ने बुधवार को यह जानकारी दी। अधिकारियों के अनुसार, इन कंपनियों – जिनमें रैपिड एक्शन फोर्स के छह, सामान्य ड्यूटी शाखा के छह और दो महिला कंपनियां शामिल हैं – को दिल्ली पुलिस के साथ जोड़ा गया है, ताकि कानून और व्यवस्था की स्थिति बनाए रखने में उनकी सहायता की जा सके। दिल्ली पुलिस ने उन्हें आवश्यकता के अनुसार तैनात किया है। उन्होंने कहा कि कानून और व्यवस्था की स्थिति से निपटने में उनकी सहायता करने के अनुरोध पर कंपनियों को स्थानीय अधिकारियों के पास भेजा जाता है। 16 अप्रैल को हुई हिंसक घटना के बाद सीआरपीएफ के अलावा भारत-तिब्बत सीमा पुलिस (आईटीबीपी) की तीन कंपनियों को भी दिल्ली पुलिस से जोड़ा गया है। इस बीच, दिल्ली पुलिस की अपराध शाखा जहांगीरपुरी मामले की जांच कर रही है और अब तक उसने कथित मुख्य साजिशकर्ता अंसार सहित 23 आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जिनमें दो किशोर हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Releated

MP: खजुराहो नृत्य समारोह हमारी राष्ट्रीय धरोहर : मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव

Print 🖨 PDF 📄 eBook 📱MP: खजुराहो नृत्य समारोह हमारी राष्ट्रीय धरोहर : मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने नटराज थीम पर केन्द्रित अंतर्राष्ट्रीय खजुराहो नृत्य समारोह को वीडियो कॉन्फ्रेंस से किया संबोधित सात दिवसीय 52वाँ खजुराहो नृत्य समारोह का हुआ शुभारंभ भोपाल : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि खजुराहो नृत्य […]

19 साल बाद भारत लौटेंगी शकीरा, मुंबई-दिल्ली में होगा लाइव कॉन्सर्ट, फैंस उत्साहित

Print 🖨 PDF 📄 eBook 📱19 साल बाद भारत लौटेंगी शकीरा, मुंबई-दिल्ली में होगा लाइव कॉन्सर्ट, फैंस उत्साहित मुंबई । करीब दो दशकों के लंबे इंतजार के बाद ग्लोबल पॉप स्टार शकीरा एक बार फिर भारत में लाइव परफॉर्म करने जा रही हैं। 19 साल बाद उनकी वापसी को लेकर देशभर के म्यूजिक लवर्स में […]