सिद्धू मूसेवाला की हत्या पर कांग्रेस ने संवेदना जताई, राहुल बोले : उनकी हत्या से दुखी हूं - Update Now News

सिद्धू मूसेवाला की हत्या पर कांग्रेस ने संवेदना जताई, राहुल बोले : उनकी हत्या से दुखी हूं

 

नई दिल्ली। पंजाबी गायक सिद्धू मूसेवाला की रविवार को पंजाब के मानसा जिले के जवाहरपुर गांव में गैंगस्टरों ने गोली मारकर हत्या कर दी। उनकी हत्या की खबर आने के बाद कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने संवेदना व्यक्त की है। राहुल ने कहा, “होनहार कांग्रेस नेता और प्रतिभाशाली कलाकार सिद्धू मूसेवाला की हत्या से स्तब्ध और दुखी हूं। दुनियाभर के उनके चाहने वालों और प्रशंसकों के प्रति मेरी संवेदना।”
वहीं कांग्रेस पार्टी ने कहा, “पंजाब से कांग्रेस प्रत्याशी रहे प्रतिभाशाली गायक सिद्धू मूसावाला की हत्या से कांग्रेस पार्टी और पूरे देश को गहरा सदमा पहुंचा है। उनके परिवार, प्रशंसकों और दोस्तों के प्रति हमारी गहरी संवेदना है। इस अत्यधिक दुख की घड़ी में हम एकजुट हैं।”
पार्टी प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला ने भी संवेदना व्यक्त करते हुए कहा, “सिद्धू मूसेवाला की दिनदहाड़े हत्या से गहरा सदमा लगा। दुनियाभर में पंजाब और पंजाबियों ने सामूहिक जुड़ाव वाला एक प्रतिभाशाली कलाकार खो दिया है, जो लोगों की नब्ज को महसूस कर सकता था। दुनियाभर में उनके चाहने वालों और प्रशंसकों के प्रति मेरी हार्दिक संवेदना।”
यह घटना पंजाब पुलिस द्वारा सिद्धू मूसेवाला सहित 424 लोगों की सुरक्षा वापस लिए जाने के ठीक एक दिन बाद हुई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Releated

पाकिस्तानी TikTok स्टार शमसू बीबी (उर्फ आयशा गिलामाना) की गोली मारकर हत्या

Print 🖨 PDF 📄 eBook 📱पाकिस्तानी TikTok स्टार शमसू बीबी (उर्फ आयशा गिलामाना) की गोली मारकर हत्या UNN: पाकिस्तान की लोकप्रिय TikTok स्टार शमसू बीबी उर्फ आयशा गिलामाना की टैक्सिला में गोली मारकर हत्या कर दी गई। 14 अगस्त को बाइक सवार दो हमलावरों ने उनकी कार पर फायरिंग की, जिसमें गोली उनके गले में […]

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने 80 वें स्वतंत्रता दिवस पर दीं प्रदेशवासियों को बधाई और शुभकामनाएं

Print 🖨 PDF 📄 eBook 📱मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने 80 वें स्वतंत्रता दिवस पर दीं प्रदेशवासियों को बधाई और शुभकामनाएं भोपाल : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने स्वतंत्रता की 80 वीं वर्षगांठ पर समस्त प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि हमारे देश को स्वतंत्र करवाने के लिए […]