कश्मीरी पंडितों के कातिल बिट्टा कराटे की पत्नी सहित 4 कर्मचारियों को सरकार ने किया बर्खास्त - Update Now News

कश्मीरी पंडितों के कातिल बिट्टा कराटे की पत्नी सहित 4 कर्मचारियों को सरकार ने किया बर्खास्त

 

नई दिल्ली : जम्मू-कश्मीर सरकार ने आतंक के खिलाफ एक बड़ी कार्रवाई करते हुए प्रतिबंधित आतंकवादी संगठन हिज्बुल मुजाहिदीन के प्रमुख सैयद सलाहुद्दीन के बेटे और आतंकी वित्तपोषण मामले में आरोपी बिट्टा कराटे की पत्नी सहित चार कर्मचारियों को बर्खास्त कर दिया। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि सभी चारों कर्मचारियों को संविधान के अनुच्छेद 311 के तहत बर्खास्त किया गया है जिसमें सरकार को बिना किसी जांच के अपने कर्मचारी को निष्कासित करने की शक्ति प्राप्त है।
अधिकारियों ने बताया कि फारूक अहमद डार उर्फ बिट्टा कराटे इस समय आतंकवाद वित्तपोषण मामले में न्यायिक हिरासत में है। उसकी पत्नी अस्सबाह-उल-अर्जमंद खान जम्मू-कश्मीर प्रशासनिक सेवा में अधिकारी थी और ग्रामीण विकास निदेशालय में कार्यरत थी। उन्होंने बताया कि सैयद अब्दुल मुईद उद्योग एवं वाणिज्य विभाग में सूचना प्रौद्योगिकी प्रबंधक था। वह पाकिस्तान से संचालित आतंकवादी संगठन हिज्बुल मुजाहिद्दीन के सरगना सैयद सलाहुद्दीन का बेटा है। अधिकारियों ने बताया कि अन्य बर्खास्त कर्मियों में वैज्ञानिक डॉ.मुहीत अहमद भट्ट और कश्मीर विश्वविद्यालय में वरिष्ठ सहायक प्राध्यापक माजिद हुसैन कादरी शामिल हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Releated

अमेरिकी में सुंदर पिचाई के खिलाफ लगे नारे, भाषण के बीच छात्रों ने किया वॉकआउट

Print 🖨 PDF 📄 eBook 📱अमेरिकी में सुंदर पिचाई के खिलाफ लगे नारे, भाषण के बीच छात्रों ने किया वॉकआउट छात्र इजराइली सरकार के साथ गूगल के कॉन्ट्रेक्ट का कर रहे थे विरोध वाशिंगटन । अमेरिका की स्टैनफोर्ड यूनिवर्सिटी में ग्रेजुएशन कार्यक्रम में गूगल के सीईओ सुंदर पिचाई अपना भाषण शुरू करने वाले थे कि […]

राजधानी ब्रातिस्लावा में रोटी और नमक से हुआ पीएम मोदी का स्वागत

Print 🖨 PDF 📄 eBook 📱राजधानी ब्रातिस्लावा में रोटी और नमक से हुआ पीएम मोदी का स्वागत फ्रांस के बाद स्लोवाकिया पहुंचे प्रधानमंत्री ब्रातिस्लावा । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी फ्रांस का अपना सफल दौरा पूरा करने के बाद अब स्लोवाकिया पहुंच गए हैं। स्लोवाकिया की राजधानी ब्रातिस्लावा में भारतीय प्रधानमंत्री का बेहद भव्य और शानदार स्वागत […]