CBSE 10वीं-12वीं बोर्ड एग्जाम 15 फरवरी से शुरू होंगे - Update Now News

CBSE 10वीं-12वीं बोर्ड एग्जाम 15 फरवरी से शुरू होंगे

नई दिल्ली। सेंट्रल बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन (CBSE) के गुरुवार शाम को एग्जाम डेटशीट जारी करते ही दसवीं और बारहवीं के बच्चों की सर्दी उड़ गई। साल 2023 में होने वाली दसवीं और बारहवीं की बोर्ड परीक्षा 15 फरवरी से शुरू होगी। कक्षा 10वीं का अंतिम पेपर 21 मार्च को होगा और 12वीं कक्षा का अंतिम पेपर 5 अप्रैल को होगा। इस साल 34 लाख से अधिक बच्चे दसवीं और बारहवीं कक्षा की परीक्षा देंगे।सीबीएसई की ओर से जारी निर्देशानुसार क्लास 10 और 12 की प्रैक्टिकल परीक्षा, इंटर्नल असेसमेंट और प्रोजेक्ट वर्क 1 जनवरी 2023 से शुरू जाएंगे। इसका शेड्यूल संबंधित स्कूल जारी करेंगे। CBSE ने अपने नोटिफिकेशन में स्कूलों के साथ-साथ स्टूडेंट्स के लिए भी गाइड लाइन जारी की है।इस बार खास बात यह है कि इस साल 2020 व 2021 में कोरोना महामारी के कारण बोर्ड की परीक्षाएं नियमित रूप से नहीं हो की थी, लेकिन इस बार सभी विषयों की परीक्षाएं सौ प्रतिशत सिलेबस के साथ हाेने जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Releated

राष्ट्रपति भवन के ब्रेकफास्ट में इंदौरी पोहा देख खुश हुए सांसद शंकर लालवानी, अन्य सांसदों ने भी की इंदौर के पोहे की तारीफ़

Print 🖨 PDF 📄 eBook 📱राष्ट्रपति भवन के ब्रेकफास्ट में इंदौरी पोहा देख खुश हुए सांसद शंकर लालवानी, अन्य सांसदों ने भी की इंदौर के पोहे की तारीफ़ Indore: इंदौर के सांसद शंकर लालवानी शुक्रवार को राष्ट्रपति भवन में आयोजित ब्रेकफास्ट कार्यक्रम में शामिल हुए। इस कार्यक्रम में देश के चुनिंदा सांसदों को राष्ट्रपति द्रौपदी […]

कृषक कल्याण वर्ष में कृषि क्षेत्र को मजबूत बनाने और कृषक कल्याण की योजनाओं को धरातल पर उतारने का करें कार्य : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

Print 🖨 PDF 📄 eBook 📱कृषक कल्याण वर्ष में कृषि क्षेत्र को मजबूत बनाने और कृषक कल्याण की योजनाओं को धरातल पर उतारने का करें कार्य : मुख्यमंत्री डॉ. यादव प्रत्येक विधानसभा में आयोजित होंगे कृषि सम्मेलन विधानसभावार कृषि सम्मेलन के लिए कृषि विभाग देगा 5 लाख रुपए लघु कृषकों को उन्नत खेती के लिए […]